AI फाइबर और फैक्ट्रियों में भारत का अमेरिका में 20 बिलियन निवेश

AI फाइबर और फैक्ट्रियों में भारत का अमेरिका में 20 बिलियन निवेश

7 mins read
1 views
May 7, 2026

AI Investment US: भारतीय कंपनियां अब अमेरिका में बड़े स्तर पर निवेश करने की तैयारी कर रही हैं। US में टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, फार्मा, एयरोस्पेस, डिफेंस, एनर्जी, एडवांस मैन्युफैक्चरिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में कुल 20.5 बिलियन डॉलर का निवेश प्रस्तावित किया गया है। यह जानकारी अमेरिका के भारत में राजदूत सर्जियो गोर ने दी है।

अमेरिका में भारतीय कंपनियों का बड़ा कदम, 20.5 बिलियन डॉलर निवेश से बढ़ेगा रोजगार और मजबूत होगी सप्लाई चेन। जानें कौन सी कंपनियां कहां निवेश कर रही हैं।

यह घोषणाएं नेश्नल हार्बर, मेरीलैंड में हुए SelectUSA Investment Summit के दौरान की गईं है। यह कदम भारत और अमेरिका के बीच व्यापार, तकनीक और सप्लाई चेन सहयोग को और मजबूत करता है।

भारतीय कंपनियों का बड़ा निवेश प्लान

सर्जियो गोर के अनुसार, भारतीय कंपनियां कुल 20.5 बिलियन डॉलर निवेश करने की योजना बना रही हैं। इसमें से 12 भारतीय कंपनियों ने अकेले 1.1 बिलियन डॉलर के नए निवेश की घोषणा की है।

उन्होंने कहा कि यह निवेश अमेरिका में नई नौकरियां पैदा करेगा और सप्लाई चेन को मजबूत करेगा। उनके मुताबिक, यह साबित करता है कि जब दुनिया की दो बड़ी लोकतांत्रिक अर्थव्यवस्थाएं साथ काम करती हैं तो दोनों को फायदा होता है।

कौन-कौन सी कंपनियां कर रही निवेश?

Abhyuday Group सबसे बड़ा निवेश करने जा रही है। यह कंपनी 900 मिलियन डॉलर यानी लगभग 7,513 करोड़ रुपये खर्च करके अमेरिका के पांच राज्यों में मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर बनाएगी। Sterlite Technologies Limited करीब 100 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी। यह कंपनी ऑप्टिकल फाइबर और कनेक्टिविटी सॉल्यूशन पर काम करेगी। PR Jindal Group ने Texas और Mississippi में 87 मिलियन डॉलर का निवेश घोषित किया है।

READ MORE: भारत में AI जॉब्स में जबरदस्त उछाल, 59.5% ग्रोथ दर्ज

टेक और AI कंपनियों की भागीदारी

  • चेन्नई की Atri AI कंपनी 2 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी, जिसमें इंजीनियरिंग, सेल्स और टेक ऑपरेशन शामिल होंगे।
  • केरल की Magno Innovation अमेरिका में ड्रोन और जियोस्पेशियल इंटेलिजेंस के लिए फील्ड ऑपरेशन सेंटर बनाएगी।
  • Roche AI 5 मिलियन डॉलर का निवेश करके Texas में फिजिकल AI और इंडस्ट्रियल ऑटोनॉमी सिस्टम पर काम करेगी।
  • चेन्नई की KISSFLOW कंपनी Houston में 2 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी, जो एनर्जी सेक्टर को सपोर्ट करेगा।

READ MORE:  NVIDIA CEO का बड़ा दावा: नौकरी जाएगी या बढ़ेगा रोजगार?

रोजगार और भविष्य की उम्मीद

US Commerce Department के अधिकारी विलियम किमिट ने बताया कि इन 12 भारतीय कंपनियों के निवेश से लगभग 1,500 नए रोजगार पैदा होंगे। बता दें कि यह बड़ा निवेश दिखाता है कि भारतीय कंपनियां अब ग्लोबल लेवल पर तेजी से विस्तार कर रही हैं। यह भारत और अमेरिका के मजबूत होते आर्थिक रिश्तों का भी संकेत है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

IPhone युजर्स को मिलेगा करोड़ों, जानें क्या है Apple की गलती
Previous Story

IPhone युजर्स को मिलेगा करोड़ों, जानें क्या है Apple की गलती

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss