एलन-मस्क-का-खुलासा,-200-AI

एलन मस्क का खुलासा, 200 AI कंपनियों का भविष्य खतरे में!

8 mins read
6 views
October 26, 2026

AI Neoclouds : Tesla और SpaceX के प्रमुख एलन मस्क ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उद्योग को लेकर बड़ी चेतावनी दी है। उनका मानना है कि AI के लिए क्लाउड सेवाएं देने वाली 200 से ज्यादा कंपनियों को आने वाले समय में आर्थिक परेशानी हो सकती है। इनमें से कई कंपनियां बंद हो सकती हैं या उनका बड़ी कंपनियों के साथ विलय हो सकता है। मस्क ने इस स्थिति को “गप्पी स्तर की मौत और विलय” कहा है। उनका इशारा है कि छोटी कंपनियों के लिए बाजार में टिके रहना मुश्किल हो सकता है।

एलन मस्क ने AI क्लाउड कंपनियों के भविष्य को लेकर चिंता जताई, 2030 तक 80% से ज्यादा NeoCloud कंपनियां स्वतंत्र रूप से काम करना बंद कर सकती हैं।

SpaceX को 40 अरब डॉलर की फंडिंग मिलने का दावा

मस्क ने 25 अक्टूबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में यह चेतावनी दी। उन्होंने दावा किया कि SpaceX ने GPU खरीदने के लिए 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग हासिल की है। GPU महंगे प्रोसेसर होते हैं, जिनका इस्तेमाल AI मॉडल को बनाने और चलाने के लिए किया जाता है। मस्क के मुताबिक, स्पेसएक्स को अपनी मजबूत वित्तीय स्थिति, स्टारलिंक से होने वाली कमाई और रॉकेट लॉन्च से मिलने वाले पैसे के कारण फंडिंग मिल सकती है। लेकिन जिन कंपनियों की कमाई मुख्य रूप से AI डेटा सेंटर पर निर्भर है, उनके लिए कर्ज लेना और पैसा जुटाना कठिन हो सकता है।

READ MORE: Claude Duet AI अब खुद करेगा काम, जानें फीचर्स और कीमत

क्या हैं AI Neoclouds कंपनियां?

Neoclouds ऐसी कंपनियां हैं, जो AI बनाने वाली कंपनियों, स्टार्टअप और दूसरे कारोबारों को महंगे GPU किराये पर देती हैं। इससे ग्राहकों को खुद हजारों Nvidia चिप खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती। CoreWeave, Nebius और Lambda इस क्षेत्र में काम करने वाली कंपनियां हैं। हालांकि, इस कारोबार को चलाना महंगा है। कंपनियों को GPU, डेटा सेंटर, बिजली, कूलिंग सिस्टम और नेटवर्किंग उपकरणों पर बड़ी रकम खर्च करनी पड़ती है। इस खर्च के लिए कई कंपनियां कर्ज लेती हैं। मस्क ने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में कर्ज बाजार से उन कंपनियों के लिए पैसा मिलना लगभग बंद हो गया है, जिनकी AI डेटा सेंटर से अलग कोई बड़ी कमाई नहीं है।

छोटी AI कंपनियों के सामने क्या खतरा है?

अगर कोई कंपनी कर्ज लेकर GPU खरीदती है और ग्राहक उसकी सेवाएं लेना कम कर देते हैं, तो उसकी कमाई घट सकती है। ग्राहक अपने प्रोजेक्ट टाल सकते हैं और कर्ज देने वाले आगे पैसा देने से मना कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में कंपनी के लिए कर्ज चुकाना मुश्किल होगा। महंगे GPU खाली पड़े रहने या जल्दी पुराने होने से भी नुकसान बढ़ सकता है।

READ MORE: AI का बढ़ता खतरा: क्या समय पर सिस्टम अपडेट कर पाएंगी कंपनियां?

क्या AI उद्योग में गिरावट आने वाली है?

मस्क की चेतावनी उनका अनुमान है। इसका मतलब यह नहीं कि 200 कंपनियां जल्द बंद होने वाली हैं। रॉयटर्स के अनुसार, स्पेसएक्स की बताई गई 40 अरब डॉलर की फंडिंग की शर्तों और उसके पूरा होने को लेकर सवाल हैं। वहीं, रिसर्च फर्म Gartner का अनुमान है कि 2030 तक 80 प्रतिशत से ज्यादा निओक्लाउड कंपनियां स्वतंत्र रूप से काम करना बंद कर सकती हैं। AI कंप्यूटिंग की मांग बनी हुई है, लेकिन निवेशक अब यह जानना चाहते हैं कि इस क्षेत्र में खर्च किए जा रहे भारी पैसे से कमाई कितनी जल्दी होगी।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss