AI Restaurant: एआई का प्रभाव और टेक्नोलॉजी की दुनिया में होते बदलाव इन दिनों चर्चा में है। दरअसल, ई-कॉमर्स दिग्गज Marc Lore ने अब फूड इंडस्ट्री को एआई के जरिए पूरी तरह बदलने की बात कहकर फूड इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है। उनका नया प्लेटफॉर्म Wonder एक ऐसा मॉडल पेश कर रहा है। जिसमें कोई भी व्यक्ति सिर्फ एक आइडिया के दम पर अपना रेस्टोरेंट शुरू कर सकता है। तो आइए जानते हैं इनके दावे में कितना है दम और आनेवाले दिनों इसका कितना पड़ सकता है प्रभाव।
एआई टेक्नोलॉजी से अब कोई भी मिनटों में अपना रेस्टोरेंट शुरू कर सकता है, जानें Wonder के नए मॉडल की पूरी जानकारी।
AI से बनेगा पूरा रेस्टोरेंट, वो भी एक मिनट में
इस नई पहल का नाम Wonder Create रखा गया है। इसे आपको सिर्फ यह बताना होगा कि आप किस तरह का रेस्टोरेंट चाहते हैं। इसके बात को यह धड़ाधड़ खुद ही नाम, ब्रांडिंग, मेन्यू, कीमत, फोटो और रेसिपी तक तैयार करके दे देगा। पहले इन सारी प्रक्रियाओं से गुजरने में कई दिन लग जाते थे। लेकिन एआई की मदद से यह प्रक्रिया कुछ ही सेकंड में पूरी हो जाती है। मतलब अब रेस्टोरेंट खोलने के लिए बड़े निवेश या लंबी प्लानिंग की जरूरत कम हो सकती है।
किचन नहीं, प्रोग्रामेबल प्लेटफॉर्म
वन्डर का मॉडल वर्तमान रेस्टोरेंट तौर-तरीके से बिल्कुल अलग है। इसकी खासियत यह है कि यहां एक ही किचन से कई तरह के रेस्टोरेंट ब्रांड चलाए जा सकते हैं। इस किचन को प्रोग्रामेबल कुकिंग प्लेटफॉर्म का संज्ञा दिया गया है। इतना ही नहीं, ये किचन एक समय में अलग-अलग व्यंजन बना सकते हैं। कंपनी के पास पहले से 120 ऐसे किचन हैं। आने वाले समय में इनकी संख्या 400 तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। कंपनी ने दावा किया है कि कम स्टॉफ के साथ ज्यादा खाना बनाया जा सकता है। इस किचन में एक साथ बार लोग काम करते हैं लेकिन उत्पादन क्षमता लाखों मील्स तक पहुंचने की जा रही है। इसके अलावे, कंपनी का लक्ष्य है कि एक ही जगह से वर्चुअल रेस्टोरेंट ऑपरेट किए जाएं।
READ MORE- Samsung को चुनौती देने आ रहा Motorola का पहला फोल्डेबल फोन
रोबोट और ऑटोमेशन का बढ़ता रोल
इस किचन में इंसान नहीं मशीन के द्वारा काम लिया है। यानी रोबोट और ऑटोमेशन के जरिए खाना बनाया जाता है। हाल ही में वन्डर ने Spice Robotics को भी खरीदा है। यह ऑटोमेटिक बाउल बनाने वाली मशीन बनाती है। कंपनी जल्द ही एक इन्फिनिट सॉस मशीन लाने की योजना बना रही है। जो इंटरनेट पर मौजूद ज्यादातर सॉस तैयार कर सकेगी। बता दें कि पहले भी Ghost Kitchen मॉडल आया था, जो उम्मीद के मुताबिक सफल नहीं हो पाया। ऐसे में वन्डर को यह साबित करना होगा कि उसका मॉडल इन समस्याओं को दूर कर सकता है।
READ MORE- ट्रंप के संकेत से तेल हुआ सस्ता? 110 डॉलर से नीचे गिरा बाजार
इन्फ्लुएंसर और क्रिएटर्स के लिए बड़ा मौका
इसके माध्यम से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी अपने नाम से रेस्टोरेंट ब्रांड लॉन्च कर सकते हैं। फिटनेस ट्रेनर, यूट्यूबर या कोई भी क्रिएटर अपने फॉलोअर्स के लिए खास मेन्यू बना सकता है। इससे कम निवेश में बड़ा का रास्ता तैयार किया जा सकता है। फिलहाल, कंपनी तेजी से बनने वाले फूड आइटम्स पर फोकस कर रही है।
यह कंसेप्ट कितना अच्छा रहेगा। इसकी सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि ग्राहक इसे कितना अपनाते हैं। अगर यह मॉडल सफल होता है तो आने वाले दिनों यह रेस्टोरेंट बिजनेस को बिल्कुल बदलकर रख सकता है।
