Stock Market News

घंटों में ही 50% बढ़ा Just Eat का शेयर, चारों ओर हो रही चर्चा

7 mins read
1.4K views
February 24, 2025

शेयर में 54% की उछाल आई। यह बात फैंस के लिए है। क्योंकि आमतौर पर एक निश्चित सीमा पार करने के बाद बहुत जल्दी सर्किट लग जाता है, लेकिन इस शेयर में ऐसा नहीं हुआ।

Stock Market: सप्ताह के पहले दिन यानी 24 फरवरी को शेयर बाजार में 54% से ज्यादा का उछाल देखने को मिला है। यह यूरोप की फूड डिलीवरी कंपनी है, जिसका नाम Just Eat है। बता दें कि Just Eat Takeaway.com जल्द ही बिक सकती है।

इतने में खरीद सकेंगे just Eat

आइए आसान भाषा में आपको समझते हैं कि Just Eat को Dutch tech इन्वेस्टर Prosus द्वारा खरीदा जा सकता है। इसके लिए Prosus ने Just Eat को खरीदने के लिए 4.1 बिलियन यूरो यानी (4.3 बिलियन) के ऑल-कैश डील की पेशकश की है। इस डील के मुताबिक, Just Eat के शेयर 20.3 यूरो प्रति शेयर पर खरीदे जा सकेंगे, जो कंपनी के शुक्रवार के समापन मूल्य की तुलना में 63% का बड़ा प्रीमियम है।

Just Eat के शेयर 54% बढ़े

Just Eat के शेयर में आज सुबह 54% बढ़ा है, जिससे 52 सप्ताह का नया उच्चतम स्तर दर्ज किया गया। वहीं, इसका शेयर 52.8% ऊपर कारोबार कर रहा था। इस बीच, Prosus के शेयर 8.3% गिर गए, जिससे यह सभी यूरोपीय शेयरों में सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वाला शेयर बन गया।

क्या बोले Prosus के CEO

इस मामले को लेकर Prosus और Naspers ग्रुप के सीईओ फैब्रिसियो ब्लोसी ने कहा कि हम Just Eat Takeaway.com को Prosusपरिवार में शामिल करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं और एक मजबूत यूरोपीय टेक्नोलॉजी दिग्गज बनाने के अवसर की प्रतीक्षा कर रहे हैं। Prosus की टेक्नोलॉजी और इन्वेस्टमेंट क्षमताओं को Just Eat की मजबूत ब्रांड स्थिति के साथ संयोजित करके, हम ग्राहकों, ड्राइवरों, भागीदारों और शेयरधारकों के लिए अधिक मूल्य का सृजन करेंगे।

Just Eat  के लिए मुश्किल वक्त

Just Eat ने पिछले कुछ सालों में मुश्किल वक्त देखा है। कोरोना महामारी के दौरान इसकी ग्रोथ काफी तेजी से बढ़ी थी, लेकिन महामारी के बाद इसकी ग्रोथ कम हो गई। 2023 में कंपनी ने लंदन स्टॉक एक्सचेंज से अपना नाम हटा लिया, जिसके चलते अब यह सिर्फ एम्स्टर्डम स्टॉक एक्सचेंज पर ही कारोबार करती है।

पिछले वर्ष Just Eat ने GrubHub को 7.3 बिलियन डॉलर में खरीदने के बाद, केवल 650 मिलियन डॉलर में न्यूयॉर्क स्थित टेक स्टार्टअप वंडर को बेच दिया – जो कि एक बहुत बड़ा घाटा था।

इस डील का फूड डिलीवरी सेक्टर पर क्या होगा असर?

इस डील से यूरोप के फूड डिलीवरी मार्केट में काफी हलचल मच जाएगी। वहीं, Prosus इस इंडस्ट्री में अपनी पकड़ मजबूत कर सकता है। Prosus के पास पहले से ही Delivery Hero में 28% की शेयर है, जो इसे फूड डिलीवरी मार्केट में एक बड़ी ताकत बना सकती है।

Just Eat के सीईओ जित्से ग्रोएन ने इस मामले को लेकर कहा कि Prosus डील से कंपनी को अपने फूड, किराना, फिनटेक और दूसरे बिजनेस का एक्सपेंड करने में मदद मिलेगी।

Prosus और Just Eat डील ने ग्लोबल मार्केट में हलचल मचा दी

rosus द्वारा Just Eat Takeaway.com को खरीदने की खबर के बाद शेयरों में तेजी से उछाल आया है। Prosus ने 4.3 बिलियन डॉलर के डील के साथ Just Eat में अपनी पकड़ मजबूत करने का जोखिम उठाया है। हालांकि, Prosus के शेयरों में गिरावट आई है, लेकिन यह डील फूड डिलीवरी इंडस्ट्री में बड़ी हलचल मचा सकता है। ऐसे में क्या यह डील मार्केट को नई दिशा देगा? इनवेस्टर की नजर अब इस बड़े डील के अगले कदम पर है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Donald Trump
Previous Story

Elon Musk और Trump को लेकर Grok ने दिया ऐसा जवाब

Apple App Store
Next Story

Apple यूजर के लिए बड़ी खबर, हटाए गए 1 लाख 35 हजार ऐप्स

Latest from Stock Market

PrimeInvestor funding

19.5 करोड़ की फंड से PrimeInvestor अब सीधे संभालेगा आपका पैसा

PrimeInvestor funding: चेन्नई स्थित वेल्थटेक प्लेटफॉर्म PrimeInvestor अब सिर्फ सलाह देने तक सीमित नहीं रहना चाहता। कंपनी ने निवेशकों के लिए सीधे पोर्टफोलियो मैनेजमेंट

Don't Miss