AI generated podcast: एआई का प्रभाव अब हर क्षेत्र लगभग पहुंच चुका है। इसी कड़ी में डिजिटल प्लेटफार्म पर एआई कंटेंट तेजी से पकड़ बना रहा है। इनमें विशेष तौर पर पॉडकास्ट के क्षेत्र में इसका प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में एआई जनरेटेड पॉडकास्ट निकलकर सामने आ रहे हैं। जिससे कंटेंट की भरमार हो गई है। सोशल मीडिया पर मानों बाढ़ सी आ गई है। अब सवाल यह उठने लगा है कि एआई आने यूजर्स के पास विकल्प तो बढ़ गए हैं लेकिन क्या हर कंटेंट भरोसेमंद और उपयोगी हो सकता है।
पॉडस्लॉप क्या है और क्यों एआई कंटेंट बन रहा है चुनौती, पढ़ें कैसे बदल रही है पॉडकास्ट और म्यूजिक इंडस्ट्री की तस्वीर।
पॉडस्लॉप की बढ़ती चर्चा
आज के तारीख में पॉडस्लॉप शब्द अब डिजिटल दुनिया में चर्चा का केंद्र बन गया है। जिसका इस्तेमाल कम गुणवत्ता वाले या पूरी तरह ऑटोमेटेड एआई कंटेंट के लिए किया जा रहा है। ऐसे पॉडकास्ट में अक्सर गहराई, विश्लेषण और मौलिकता की कमी होती है। जिससे उनकी विश्वसनीयता काफी असर पड़ता है। बावजूद क्रिएटर्स इसे बड़े अवसर के तौर पर देख रहे हैं। वे एआई से बने कंटेंट को अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके बावजूद कुछ क्रिएटर्स इसे एक बड़े अवसर के रूप में देख रहे हैं। साथ ही, एआई की मदद से तेजी से कंटेंट तैयार कर अपनी पहुंच बढ़ाने में लगे हुए हैं।
कम लागत और तेज प्रोडक्शन का फायदा
एआई से बने कंटेंट का सबसे बड़ा फायदा आकर्षण और कम लागत को होना है। इससे पहले की अपेझा तेज से कंटेंट तैयार कर सकते हैं। जहां पहले एक रिपोर्ट तैयार करने के लिए घंटों या दिनों की रिसर्च की जरूरत होती थी। वहीं, एआई उसे कुछ ही मिनटों में स्क्रिप्ट और ऑडियो के रूप में तैयार कर देता है। यही वजह है अधिक से अधिक कंटेंट मिनटों में तैयार हो जा रहे है। यही मॉडल कई नए क्रिएटर्स को आकर्षित कर रहा है।
कमाई का बढ़ता आकर्षण
इसके अलावे कमाई का भी जरिया बन गया है। इसके आने से कई डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एंट्री होने के कारण अब कोई भी व्यक्ति अपना पॉडकास्ट शुरू कर सकता है। विज्ञापनों के माध्यम से कमाई भी कर सकता है। कमाई को देखते हुए एआई जनरेटेड कंटेंट बनाने वालों की भीड़ लग चुकी है। लोग भी एआई जनरेटेड पॉडकास्ट को पसंद करने लगे हैं। जिससे क्रिएटर्स को आर्थिक लाभ भी होने लगे हैं।
READ MORE- कहीं आप भी तो नहीं कर रहे नया फोन खरीदने में गलती?
म्यूजिक इंडस्ट्री पर बढ़ता असर
एआई का प्रभाव अब पॉडकास्ट ही नहीं, म्यूजिक इंडस्ट्री में भी तेजी से फैल रहा है। एआई से तैयार किए गए गाने तेजी से वायरल हो रहे हैं। कुछ मामलों में इन गानों ने लाखों स्ट्रीम हासिल कर ली है। Spotify जैसे बड़े प्लेटफॉर्म पर यह बदलाव साफ नजर आता है। कई विदेशी सिंगर्स भी इसका इस्तेमाल जमकर करने लगे हैं. जिसे पहचानना भी काफी मुश्किल हो रहा है। लोग असली नकली का फर्क भी नही कर पा रहे हैं। ।
READ MORE- Pixxel और Sarvam बनाएंगे भारत का पहला AI डेटा सेंटर सैटेलाइट
प्लेटफॉर्म्स की नई पहल और समाधान
इस तरह के कंटेंट से सामने आ रही चुनौती को देखते हुए अब कई म्यूजिक ऐप अपनी रणनीति को बदलने लगे हैं। Spotify ने Verified by Spotify जैसे फीचर को लाने की तैयारी कर रहा है। जिसका मकसद लोगों यह जानकारी देना है कि वे कंटेंट कितना वास्तविक है। कितना विश्वसनीय है। कंपनी को लगता है कि इससे यूजर्स के भरोसे को बनाए रख सकती हैं।
