AI and creative jobs: लंबे समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर नए जेनरेशन में डर बना हुआ है। खासकर क्रिएटिव फील्ड में इसे खतरे के रूप में देखा गया। लोगों को लगा कि कलाकारों की नौकरियां खत्म हो जाएंगी। लेकिन हाल ही में आए एक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि एआई नौकरियां नहीं खत्म कर रहा। यह काम करने का तरीका बदल रहा है। जिसमें कलाकार ज्यादा सुरक्षित हैं।
AI के दौर में क्रिएटिव जॉब्स सुरक्षित, लेकिन काम का अंदाज पूरी तरह बदला
काम पर असर, लेकिन नुकसान नहीं
रिपोर्ट की माने तो 2017 से 2024 तक के आंकड़ों में पाया गया कि इसमें जिन क्रिएटिव जॉब्स पर एआई का असर ज्यादा है उनकी कमाई में ज्यादा गिरावट दर्ज नहीं की गई है। विश्लेषण में पाया गया कि जिन जॉब्स पर एआई का असर कम है उनकी स्थिति भी लगभग समान रही है। अगर इस प्रकार से देखें तो लोगों की कमाई और रोजगार पर ज्यादा नाकारात्मक प्रभाव नहीं दिखा है।
हर क्रिएटिव काम पर असर अलग
इसके अलावे इस स्टडी रिपोर्ट में यह कहा गया है कि एआई का असर सभी क्रिएटिव प्रोफेशन पर एक जैसा नहीं है। म्यूजिक डायरेक्टर, कंपोजर, एनीमेटर और VFX आर्टिस्ट के जैसे कामों में एआई ज्यादा कारगर साबित हो रहा है। एआई इसे ड्राफ्ट बनाने, एडिटिंग करने और नए आइडिया देने में मदद करता है। वहीं डांसर, एक्टर और कोरियोग्राफर में तो बहुत ही कम असर है। क्योंकि इन कामों में फिजिकल प्रजेंस और मानवीय अभिव्यक्ति अधिक है।
एआई बना क्रिएटिव पार्टनर
सोचनेवाली बात यह है कि जिस एआई की वजह से जॉब जाने की चर्चाएं इन चल रही है। वहीं एआई आजकल कलाकारों के साथी बनकर काम कर रहा है। वे अपने काम इसका भरपूर उपयोग कर रहे हैं। इसे एक औजार की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। जिससे उनकी रचनात्मकता और चार चांद लगा देता है। इसके अलावे एआई उसे नए-नए आइडिया का भी सुझाव देता है। नए कॉन्सेप्ट तैयार कर देता है। इससे कलाकारों के काम पहले की अपेक्षा काफी गति और गुणवत्ता बेहतर होती है।
READ MORE- AI से नौकरी नहीं जाएगी? चीन की अदालत ने कंपनियों को दी साफ चेतावनी!
कमाई और काम के घंटे
रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में आर्टिस्ट की कमाई थोड़ी बढ़ोत्तरी भी देखी गई है। लेकिन 2024 थोड़ी कमाई की गति स्थिर रही। हैरान करनेवाली बात यह है कि 2024 के बाद से एआई का दायरा काफी बढ़ा है। जिसके कारण कई सेक्टर में इसका बुरा प्रभाव देखने को मिल रहा है। लेकिन क्रिएटविटी के क्षेत्र में इसका ज्यादा नकारात्मक प्रभाव नहीं दिखा। कलाकार पहले की अपेक्षा और सक्रिय दिख रहे हैं। काम के घंटों में भी इजाफा देखी जा रही है।
READ MORE- अमेज़न का मेगा प्लान, छंटनी के बीच 11,000 इंजीनियरों की भर्ती
जॉब ग्रोथ में हल्का बदलाव
कुछ ऐसे क्रिएटिव सेक्टर जहां एआई का एक्सपोजर ज्यादा है। वहां जॉब ग्रोथ थोड़ी धीमी देखी गई। लेकिन यह अंतर बहुत बड़ा नहीं है। जिसे रोजगार पर संकट नहीं मान सकते हैं। इस प्रकार देखें तो क्रिएटविटी के फील्ड में संतुलन बनी हुई है। एआई के कारण कलाकारों के लिए नए-नए मौके आ रहे हैं। वे अपने रचनात्मका के बल पर अपनेआप को स्थापित करने में जुटे हुए हैं। एआई क्रिएटिव इंडस्ट्री के लिए खतरा नहीं है। जो कलाकार इस तकनीक को अपनाएंगे, वे आगे बढ़ेंगे।
