बंगाल में चुनाव परिणाम के नतीजे में भाजपा का जलवा। पश्चिम बंगाल में बन सकती है भारतीय जनता पार्टी की सरकार...जानिए पूरी खबर।

बंगाल में ‘परिवर्तन’ की आंधी! आजादी के बाद पहलीबार बीजेपी की सरकार

9 mins read
6 views
May 4, 2026

West Bengal election results 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम ने 15 साल की सत्ताधारी पार्टी टीएमसी को उखाड़ कर फेंकने का काम किया है। भारतीय जनता पार्टी आजादी के बाद पहलीबार पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने जा रही है। जो न सिर्फ ऐतिहासिक होगी बल्कि एक विचारधारा को धाराशाही कर दूसरे विचारधार स्थापना गवाह बनेगा। फिलहाल बीजेपी 205 सीटों पर बढ़त बनाए हुई है। टीएमसी 82 सीटों पर रूझानों में आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 2, आम जनता उन्नयन पार्टी 2, सीपीआई(एम) और एआईएसएफ 1-1 सीट पर बढ़त बनाए हुई है। तो आइए जानते हैं एक नजर चुनाव परिणाम के बारे में।

बंगाल में चुनाव परिणाम के नतीजे में भाजपा का जलवा। पश्चिम बंगाल में बन सकती है भारतीय जनता पार्टी की सरकार…जानिए पूरी खबर।

नेतृत्व की सीधी टक्कर ने बढ़ाई दिलचस्पी

इस चुनाव का सबसे बड़ा आकर्षण Mamata Banerjee और Suvendu Adhikari के बीच सीधी टक्कर रही। कभी एक ही दल में साथ काम करने वाले ये दोनों नेता अब आमने-सामने हैं। भवानीपुर सीट का मुकाबला काफी दिलचस्प दिखाई दे रही है। यहां राजनीतिक प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है। लेकिन अभी तक परिणामों में ममता बनर्जी आगे चल रही है। हालांकि मार्जिन अधिक नहीं है लेकिन लगातार बढ़त बनाई हुई है। वहीं, शुभेंदु अधिकारी लगातार नंदीग्राम सीट पर आगे चल रहे हैं।

छोटे दल और नए चेहरे भी बने फैक्टर

कांग्रेस 2 सीटों पर आगे चल रही है। वाम दलों ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इसके अलावा, तृणमूल से निलंबित विधायक Humayun Kabir की नई पार्टी ने भी चुनावी समीकरणों में नया मोड़ जोड़ा। हालांकि मुख्य लड़ाई दो बड़े दलों के बीच ही केंद्रित रही। जिसमें बीजेपी टीएमसी को पछाड़ने में कामयाब रही।

दो चरणों में मतदान, हर सीट पर नजर

बता दें कि राज्य में मतदान 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में संपन्न हुआ। कुछ मतदान केंद्रों पर मतदान करने में आई कठिनाईयों के वजह से चुनाव आयोग ने दुबारा से मतदाना कराया। इससे उन्होंने स्पष्ट किया कि निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग प्रतिबद्ध है। हर सीट पर कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। जो इस चुनाव को और दिलचस्प बनाती है। भलेही कुछ सीटों पर कड़ी टक्कर मिलती हुई दिखाई दे रही हो लेकिन अब तक की स्थितियों पश्चिम बंगाल की सत्ता हाथ फिसलती हुई नजर आ रही है।

READ MORE- AC इंस्टॉलेशन में छोटी गलती, बड़ा नुकसान! जानिए सही जगह, खर्च और तरीका

294 सीटों का गणित तय करेगा सत्ता

बंगाल विधानसभा में कुल 294 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए 148 का आंकड़ा जरूरी है। जो राजनीतिक दिशा तय करने वाला है। 2021 में तृणमूल ने 215 सीटें जीतकर मजबूत सरकार बनाई थी, जबकि भाजपा 77 सीटों के साथ मुख्य विपक्ष बनी थी। लेकिन इसबार ठीक उसके उलट स्थिति बनी हुई है।

READ MORE-  चुनावी नतीजों से शेयर बाजार में उछाल, Sensex-Nifty में उछाल

विचारधारा बनाम विकास का मुकाबला

इस बार चुनाव सिर्फ राजनीतिक दलों के बीच नहीं, बल्कि विचारधारा और विकास के वादों के बीच भी था। एक ओर कल्याणकारी योजनाएं और जमीनी पकड़ थी, तो दूसरी ओर बदलाव और नए नेतृत्व का वादा। इसी टकराव ने पूरे राज्य में चुनावी माहौल को गर्म बनाए रखा। मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी मौजूदा ममता बनर्जी के पिछले 15 साल के कार्यकाल को नकारा साबित करने पर दी हुई थी। वहीं, ममता दीदा अपनी सरकार के कामों का हिसाब देकर फिर से सत्ता में आने की पुरजोर कोशिश में लगी थी।

फिलहाल, अभी तक पूरे परिणाम सामने नहीं आये हैं देर रात तक सबकुछ साफ हो पाएगा। पश्चिम बंगाल में भी अब डबल इंजन की सरकार चलेगी और विकास के नए आयाम खुलेंगे। नई सरकार को अपने वादों पर खड़ा उतरने के लिए तैयार रहना होगा।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

South Indian Blockbusters
Previous Story

थलपति विजय की टॉप 5 ब्लॉकबस्टर फिल्में, OTT पर देखें

Exploitation-of-‘Copy-Fail’-Linux-Vulnerability-Begins
Next Story

Linux में ‘Copy Fail’ का खतरा, एक छोटी खामी से पूरा सिस्टम हो सकता है हैक

Latest from Latest news

Don't Miss