Raghav Chadha joins BJP

AAP में बड़ी टूट: राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों का भाजपा में विलय

8 mins read
9 views
April 24, 2026

AAP Rajya Sabha MPs resignation: राजनीति में कब क्या खेल हो जाए कोई कह नहीं सकता। लेकिन अचानक एक ऐसी खबर जिसके सामने आने मात्र से दिल्ली से लेकर पंजाब तक की सियासत में भूचाल ला दिया है। आम आदमी पार्टी के कभी सबसे भरोसेमंद चेहरे रहे राघव चड्ढा ने पार्टी का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने का ऐलान कर दिया है। जिससे राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के अस्तित्व पर संकट है खड़ा हो गया है। क्योंकि उनके एक सांसद नहीं 7 सांसद एक साथ पाला बदलने जा रहे हैं।

क्या ‘आप’ की ईमानदारी वाली राजनीति खत्म हो गई? राघव चड्ढा ने लगाए गंभीर आरोप और 7 राज्यसभा सांसदों के साथ किया भाजपा की ओर रुख।

ईमानदारी की राजनीति पर सवाल और बड़ा प्रहार

​महज 37 साल की उम्र में पार्टी के दिग्गज रणनीतिकार माने जाने वाले राघव चड्ढा ने अपने बाहर निकलने का कारण बेहद गंभीर बताया है। अशोक मित्तल और संदीप पाठक जैसे कद्दावर नेताओं के साथ मीडिया के सामने आते ही चड्ढा ने कहा, मैंने अपने जीवन के 15 साल जिस पार्टी को दिए, वह अब अपने मूल सिद्धांतों और ईमानदारी की राजनीति से भटक गई है। चड्ढा ने अपनेआप को गलत पार्टी में सही व्यक्ति करार देते हुए कहा कि अब उनका लक्ष्य लोगों की सेवा करना है, न कि सत्ता के मोह में फंसी राजनीति।

संविधान की ढाल: अयोग्यता से बचने की सोची-समझी रणनीति

​बाते दें कि यह इस्तीफा झटपट में लिया गया फैसला नहीं है। यह तो बिल्कुल सोची-समझी रणनीति के तहत लिया गया निर्णय है। राजनीति विशेषज्ञों की माने तो अगर राधव चड्ढा अकेले इस्तीफा देते, तो उनपर दलबदल विरोधी कानून के तहत कार्रवाई हो सकती थी। उनकी सदस्यता रद्द हो सकती थी। लेकिन, संविधान के अनुसार यदि किसी पार्टी के दो तिहाई सांसद या विधायक एक साथ किसी अन्य दल में शामिल होते हैं तो उनकी सदस्यता सुरक्षित रहती है। आम आदमी पार्टी की राज्यसभा में 10 सांसद हैं। इनमें से 7 सांसद पाला बदलने जा रहे हैं जिनमें, राधव चड्ढा, मालीवाल, हरभजन सिंह, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, राजिंदर गुप्ता और विक्रम साहनी का नाम शामिल है। इन सभी ने एक साथ राज्यसभा सभापति सी.पी. राधाकृष्णन को पत्र सौंपकर इस विलय की औपचारिकता पूरी कर ली है।

READ MORE- ट्रंप का क्रिप्टो धमाका! Memecoin Gala से हिल सकता है पूरा बिटकॉइन मार्केट

भीतर सुलग रही थी असंतोष की आग

​जानकारों की मानें तो यह बगावत रातों-रात नहीं हुई।  पंजाब और दिल्ली की लीडरशिप के साथ कई मुद्दों पर चल रही अनबन और राघव चड्ढ़ा का कदम करने के मामले ने इस बगावत को  और तेज कर दिया। अब इन दिग्गजों के जाने से पंजाब में भगवंत मान सरकार और दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की पकड़ पर बड़े सवालिया निशान लग गए हैं।

READ MORE- तेल संकट से हिला बाजार: US-Iran तनाव में Sensex धड़ाम

ऑपरेशन लोटस  बनाम बगावत

​पार्टी में हुई बगावत पर आप की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इन सातों सांसदों पर हमला बोला। उन्होंने इसे भाजपा का ऑपरेशन लोटस करार देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी सस्ती राजनीति कर रही है। लेकिन सवाल यह उठ रहे हैं कि आगे क्या होगा। राज्यसभा में अपनी ताकत खोने के बाद आप के सामने अब अपने कैडर को एकजुट रखने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।

अब देखना यह होगा कि अरविंद केजरीवाल इस संकट से उभरने के लिए कौन सा नया रास्ता अपनाते हैं।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Bollywood Comedy Drama
Previous Story

Netflix पर गर्दा उ़़ड़ा रही राजकुमार राव की ‘Toaster’

Latest from Government

Don't Miss