love insurance kompany ott release date prime video

थिएटर के बाद अब OTT पर धूम! Love Insurance Kompany इस दिन होगी रिलीज

5 mins read
1 views
May 1, 2026

Love Insurance Kompanyon OTT: ओटीटी पर लगातार एक्शन, थ्रिलर मूवी आपने ने देखी होगी होगी लेकिन  रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों का अपना अलग ही मज़ा है। इस तरह के मूवी का क्रेज हमेशा बना रहता है। अब ऐसी ही एक चर्चित फिल्म Love Insurance Kompany थिएटर के बाद OTT पर दस्तक देने जा रही है। जो दर्शक सिनेमाघरों में इसे मिस कर गए, उनके लिए अब यह घर बैठे देखने का मौका है।

लव इंश्योरेंस कंपनी मूवी अब ओटीटी पर जलवा बिखेरने आ रही है। रिलीज डेट भी कंफर्म हो गया है तो आइए जानते हैं कब और कहां देखें यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म।

OTT रिलीज: कब और कहां देखें फिल्म

रिपोर्ट्स के मुताबिक मूवी लव इंश्योरेंश कंपनी  6 मई 2026 से Amazon Prime Video पर स्ट्रीम होगी। अब मूवी को आप इसे अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी और कहीं भी देख सकते हैं। इस फिल्म में Pradeep Ranganathan लीड रोल में हैं। उनके साथ जे सूर्या और Krithi Shetty नजर आती हैं। खास बात यह है कि फिल्म का निर्देशन भी खुद प्रदीप रंगनाथन ने किया है।

READ MORE- Netflix पर अब देखें शॉर्ट वीडियो Reels

प्यार और डिजिटल दुनिया का टकराव

यह फिल्म आज के रिश्तों की कहानी दिखाती है। इसमें एक ऐसा लड़का है जो पारंपरिक प्यार में विश्वास करता है। वहीं लड़की सोशल मीडिया और वर्चुअल वैलिडेशन पर ज्यादा निर्भर है। इसी अंतर से कहानी में मजेदार और भावनात्मक मोड़ आते हैं। विशेष देखने के बाद ही पता चलेगा कि यह मूवी कितनी शानदार और जानदार बनी है।

READ MORE- OTT सब्सक्रिप्शन स्कैम से रहें दूर, 299 में बड़ा जाल

बदली तारीख और बढ़ी उम्मीदें

फिल्म को पहले 3 अप्रैल को रिलीज किया जाना था। लेकिन किसी कारणवश इसकी तारीख बदलकर 10 अप्रैल 2026 कर दी गई। इस बदलाव ने फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी थी। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर संतुलित प्रदर्शन किया था। भारत में फिल्म ने करीब 42.37 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं दुनियाभर में इसका कलेक्शन लगभग 59.89 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। फिल्म की सफलता में तमिल वर्जन का बड़ा योगदान रहा। वहीं तेलुगु वर्जन ने भी धीरे-धीरे अच्छा प्रदर्शन किया और कुल कलेक्शन में योगदान दिया।

ओटीटी पर नया ऑडियंस मिलने की उम्मीद है। जो लोग हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी पसंद करते हैं, उनके लिए यह फिल्म एक अच्छा मनोरंजन का साधन बन सकता है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

china court ai job replacement illegal employee rights ruling
Previous Story

AI से नौकरी नहीं जाएगी? चीन की अदालत ने कंपनियों को दी साफ चेतावनी!

Latest from Entertainment

Don't Miss