openai ai cybersecurity 5 point action plan digital defense

AI का पलटवार! हैकर्स पर भारी पड़ेगा OpenAI का नया 5-पॉइंट प्लान!

7 mins read
6 views
April 30, 2026

OpenAI Cyber Plan: जिस तरह  डिजिटल दुनिया तेजी से बदल रही है। उसी तरह अब साइबर हमले भी बढ़ने लगे हैं। हैकर तरह-तरह के पैंतरा आजमा रहे हैं। अब वे हैकिंग पर हीं निर्भर नहीं हैं। अपराधी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर पहले से ज्यादा तेज और स्मार्ट हो गए हैं। फिशिंग, मालवेयर और डेटा चोरी जैसी गतिविधियां अब बड़े पैमाने पर और तेजी से हो रही हैं। इसी बदलते खतरे को देखते हुए OpenAI ने एक नई साइबर डिफेंस रणनीति पेश की है। तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

साइबर हमलों के बढ़ते खतरे के बीच OpenAI का बड़ा कदम, Trusted Access और AI डिफेंस स्ट्रेटेजी पर विशेष ध्यान…जानें क्यों?

कंट्रोल्ड एक्सीलरेशन पर जोर

ओपनएआई ने अपनी योजना में कंट्रोल्ड एक्सीलरेशन  का सिद्धांत अपनाया है। इसका मतलब है कि एडवांस एआई  टूल्स को तेजी से विकसित किया जाए। लेकिन उसकी पहुंच भरोसेमंद और सत्यापित यूजर्स तक ही हो। इससे सुरक्षा और नवाचार के बीच संतुलन बनाए रखने की कोशिश की जा रही है।

भरोसेमंद यूजर्स को मिलेगी ताकत

इस योजना का सबसे अहम हिस्सा Trusted Access for Cyber प्रोग्राम है। इसके तहत छोटे डेवलपर्स से लेकर बड़ी कंपनियों और सरकारी संस्थानों तक को उनकी जरूरत और विश्वसनीयता के आधार पर एआई  टूल्स दिए जाएंगे। इसमें विशेष तौर पर बैंकिंग, हेल्थ और पब्लिक सर्विस सेक्टर को प्राथमिकता दी जाएगी।

सरकार और कंपनियों का तालमेल

साइबर सुरक्षा केवल एक संस्था का काम नहीं है। ओपनएआई ने सरकारों और निजी कंपनियों के बीच बेहतर समन्वय की बात कही है। रियल टाइम में खतरे की जानकारी साझा करना और एक संयुक्त प्रतिक्रिया तंत्र बनाना इस प्लानिंग का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

AI मॉडल की सुरक्षा पर फोकस

एआई जितना शक्तिशाली होगा, उसे सुरक्षित रखना भी उतना ही जरूरी होगा। ओपनएआई  ने अपने एडवांस मॉडल्स की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने की बात कही है। इसमें एक्सेस कंट्रोल, सप्लाई चेन सिक्योरिटी और अंदरूनी खतरों पर नजर रखना शामिल है।

READ MORE-  Delhi HC ने Google, Meta और X को चेताया, गावस्कर का फर्जी कंटेंट हटाने के निर्देश

आम यूजर्स भी रहेंगे सुरक्षित

यह योजना सिर्फ बड़ी संस्थाओं को ही जगह नहीं दी गई है। आम लोगों को भी साइबर खतरों से बचाने के लिए नए टूल्स विकसित किए जा रहे हैं। जैसे, फर्जी मैसेज पहचानना, ऑनलाइन स्कैम से बचाव और डिजिटल सुरक्षा को आसान बनाना।

READ MORE-  AI का खतरा बैंकिंग पर मंडराया! RBI ने दुनिया भर में बजाई चेतावनी की घंटी

सुरक्षा में एआई  का बढ़ता रोल

OpenAI का मानना है कि एआई  भविष्य में साइबर सुरक्षा को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाएगा। तेज खतरा पहचान, तुरंत समाधान और मजबूत सिस्टम तैयार करने में यह तकनीक बहुत बड़ा वरदान साबित हो सकती है।

इस प्रकार देखें तो कंपनी अपने हितों के साथ-साथ अन्य टेक कंपनियों, संस्थानों और आमलोगों के सुरक्षा को प्राथमिकता दे रही है जो निश्चित रूप से आनेवाले दिनों में लाभदायक सिद्ध होगा।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

sunjay kapur 30000 crore estate dispute court order india
Previous Story

30,000 करोड़ की विरासत पर फैमिली वॉर, करिश्मा कपूर के बच्चों को मिली राहत!

अमेज़न ने 30,000 कर्मचारियों की छंटनी के बाद 11,000 नए इंजीनियरों की भर्ती का लिया फैसला।
Next Story

अमेज़न का मेगा प्लान, छंटनी के बीच 11,000 इंजीनियरों की भर्ती

Latest from Artificial Intelligence

जानें क्यों 50 प्रतिशत नौकरियों के बदलने को एक्सपर्ट्स मान रहे हैं 'वरदान'

जानें क्यों 50 प्रतिशत नौकरियों के बदलने को एक्सपर्ट्स मान रहे हैं ‘वरदान’

Job Transformation: बेंगलुरु में आयोजित फ्यूचर ऑफ वर्क समिट में एआई को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है। जहाँ एक तरफ उपमुख्यमंत्री डी.के.

Don't Miss