Poco C81 Pro Launch: कम दाम में बड़ा काम चाहने वाले यूजर्स के लिए पोको ने जबरदस्त नया मॉडल Poco C81 Pro स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च कर दिया है। जिससे बजट सेंगमेंट फोन में मुकाबला और बढ़ गया है। लॉन्च हुए इस नए मॉडल बड़ी स्क्रीन, लंबी बैटरी लाइफ और फीचर्स ने यूजर्स में उत्साह भर दिया है। मतलब यह फोन दाम में भी और काम में भी हिट पहली नजर में प्रतित हो रहा है। तो आइए जानते हैं इस नए मॉडल की कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से।
Poco C81 Pro की कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स जानिए एक जगह। बड़ी बैटरी, बड़ा डिस्प्ले और बजट फ्रेंडली कीमत इसे खास बनाती है।
कीमत कम, विकल्प ज्यादा
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी कीमत है। इंटरनेशनल मार्केट में इसकी शुरुआती कीमत करीब 99 डॉलर रखी गई है। यह भारतीय रुपये में लगभग 9,000 के आसपास बैठती है। इसके साथ ही 128GB और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट भी दिए गए हैं। ब्लैक, गोल्ड और ग्रीन जैसे कलर ऑप्शन इसे और आकर्षक बनाते हैं।
तगड़ा प्रोसेसर और बड़ी स्क्रीन
इस डिवाइस में Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है। यह प्रोसेसर डेली यूसेज हल्के गेम्स के लिए पर्याप्त माना जा सकता है। 4GB RAM के साथ वर्चुअल RAM का ऑप्शन भी मिल रहा है। जिससे मल्टीटास्किंग थोड़ा काफी आसान हो जाती है। वहीं अगर बात डिस्प्ले की तो फोन में 6.9 इंच का बड़ा HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इस प्राइस रेंज में कम ही देखने को मिलता है। 120Hz रिफ्रेश रेट है। TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन के कारण आंखों पर कम असर पड़ने का दावा किया गया है।
READ MORE- iPhone में 200MP कैमरा अपग्रेड, यूजर्स को लंबा इंतजार
कैमरा सेटअप और बैटरी
फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यह डेली यूज की फोटो और डॉक्यूमेंट कैप्चर के लिए ठीक-ठाक रिजल्ट दे सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6,000mAh बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह लंबे समय तक चलती है और एक बार चार्ज करने पर घंटों म्यूजिक प्लेबैक दे सकती है। हालांकि 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। जो थोड़ा धीमा जरूर है, लेकिन बैटरी बैकअप इसकी भरपाई कर देता है।
READ MORE- Vivo X300 FE या X200 FE: कौन सा फोन बेहतर रहेगा
फीचर्स जो इसे बनाते हैं खास
फोन में Wet Touch Technology 2.0 दिया गया है। जिसे गिले हाथों से भी अगर टच किया गया तो फोन का कुछ नहीं बिगड़ेगा। ऐसा दावा कंपनी की ओर से किया गया है। इसके साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक और NFC जैसे फीचर्स की भी सुविध दी गई है।
जिन्हें कम कीमत में बड़ी स्क्रीन और लंबी बैटरी लाइफ स्मार्टफोन चाहिए उनके लिए यह शानदार और भरोसेमंद विकल्प हो सकता है।
