45°C गर्मी में कौन टिकेगा, कूलर या AC? जानिए सही विकल्प

45°C गर्मी में कौन टिकेगा, कूलर या AC? जानिए सही विकल्प

9 mins read
5 views
April 28, 2026

Air cooler vs ac in india:  देश में दिन-प्रतिदिन गर्मी बढ़ती ही जा रही है। लोगों परेशान हैं। गर्मियां हर साल रिकॉर्ड तोड़ती जा रही हैं। तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचना अब बात हो गई है। ऐसे में सवाल उठता है कि एयर कूलर लें या AC? दोनों के अपने फायदे और नुकसान हैं। सही विकल्प आपके बजट, जरूरत और इलाके के मौसम पर निर्भर करता है। अगर आप भी इन कंफ्यूजन में हैं तो यह खबर आपके लिए हैं।

भारत की गर्मियों में एयर कूलर और AC में कौन बेहतर है? जानें कीमत, बिजली खपत और कूलिंग की पूरी तुलना यहां आसान शब्दों में विस्तार से।

एयर कूलर क्या है और कैसे काम करता है

सबसे पहले एयर कूलर के बारे में जान लेते हैं। एयर कूलर पानी के जरिए हवा को ठंडा करता है। इसमें फैन और वॉटर पंप होता है। जब गर्म हवा कूलर के गीले पैड से गुजरती है, तो वह ठंडी हो जाती है। इस प्रक्रिया को evaporative cooling  भी कहा जाता है। यह कूलर खुले और हवादार कमरों में बेहतर काम करता है।

AC क्या है और कैसे काम करता है

अब बात करते हैं AC यानी एयर कंडीशनर एक बंद कमरे में ठंडी हवा देता है। इसमें कंप्रेसर, गैस और कूलिंग कॉइल्स लगी होती हैं। यह कमरे का तापमान तेजी से कम करता है और नमी को भी कंट्रोल करता है। AC हर तरह के मौसम में काम करता है। गर्मी में ठंढ़क और ठंढ़ में गर्म हवा देती है।

जानिए दोनों के कूलिंग परफॉर्मेंस के बारे में

अगर बात करें ठंडक की, तो एसी  ज्यादा सक्षम है। यह तेज गर्मी में भी कमरे को जल्दी ठंडा कर देता है। वहीं एयर कूलर हल्की और मध्यम गर्मी में अच्छा काम करता है। बहुत ज्यादा गर्मी और नमी वाले इलाकों में कूलर उतना असरदार नहीं होता। एयर कूलर बिजली कम खाता है। आमतौर पर यह 100 से 300 वॉट तक बिजली लेता है। वहीं AC 1000 से 2000 वॉट या उससे ज्यादा बिजली खा सकता है। यानी बिजली बिल के मामले में कूलर ज्यादा किफायती है। अगर पॉकेट गरम है तो एसी आपके लिए हैं और नरम है एयर कूलर आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है।

READ MORE-  बड़े हॉल हो या छोटा कमरा, 2026 के ये टॉप कूलर्स मचाएंगे तहलका।

कीमत,बजट और मेंटेनेंस में कौन ताकतवर?

कूलर सस्ता होता है। आप 5,000 से 15,000 रुपये में अच्छा कूलर खरीद सकते हैं। AC की कीमत 25,000 रुपये से शुरू होकर 60,000 रुपये या उससे ज्यादा तक जाती है। इसलिए कम बजट वालों के लिए कूलर बेहतर विकल्प है। वहीं, कूलर को इंस्टॉल करना आसान है। इसे कहीं भी रख सकते हैं। बस पानी भरना होता है और समय-समय पर सफाई करनी होती है। AC के लिए प्रोफेशनल इंस्टॉलेशन जरूरी होता है। साथ ही सर्विसिंग का खर्च भी ज्यादा आता है।

READ MORE-  2026 में AC खरीदने की पूरी गाइड: अपने घर के लिए सही एयर कंडीशनर कैसे चुनें

किसके लिए क्या बेहतर, पानी की जरूरत किसको

कूलर में पानी की जरूरत होती है। गर्मी में बार-बार पानी भरना पड़ता है। वहीं AC में पानी की जरूरत नहीं होती, लेकिन यह कमरे की नमी को कम कर देता है। एसी वाले को बार-बार पानी भरने की जरूरत नहीं पड़ती है। अगर आप सूखे और हवादार इलाके में रहते हैं, जैसे उत्तर भारत के कई हिस्से, तो एयर कूलर अच्छा विकल्प है। यह सस्ता है और बिजली की बचत करता है। अगर आप बहुत ज्यादा गर्म या नमी वाले इलाके में रहते हैं, जैसे तटीय क्षेत्र, तो एसी आपके लिए ज्यादा उपयुक्त होगा। यह लगातार ठंडी और आरामदायक हवा देता है।

एयर कूलर और एसी दोनों के अपने फायदे हैं। कम दाम, कम बिजली खर्च और खुले कमरे के लिए कूलर सही है। ज्यादा ठंडक और हर मौसम में आराम एसी सही विकल्प बन सकता है। इसलिए खरीदने से पहले अपनी जरूरत, बजट और मौसम को ध्यान में जरूर रखें।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने कनाडा शूटिंग मामले में माफी मांगी है
Previous Story

सैम ऑल्टमैन ने मानी गलती, OpenAI चूक से बड़ा हादसा

जानिए 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड का ताजा भाव, निवेश टिप्स और के साथ गोल्ड मार्केट के बारे में पूरी जानकारी डिटेल्स में।
Next Story

Gold Rate 28 April: खरीदने का मौका या रुकने का समय? जानें पूरी अपडेट

Latest from Home Appliance