जानिए 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड का ताजा भाव, निवेश टिप्स और के साथ गोल्ड मार्केट के बारे में पूरी जानकारी डिटेल्स में।

Gold Rate 28 April: खरीदने का मौका या रुकने का समय? जानें पूरी अपडेट

8 mins read
174 views
April 28, 2026

Gold Price Today: भारत में सोना सिर्फ एक धातु नहीं है। यह परंपरा, सुरक्षा और निवेश का मजबूत माध्यम है। हर दिन गोल्ड रेट में उतार-चढ़ाव होता है। यही वजह है कि लोग सोने की रेट की जानकारी के लिए मोबाइल, लैपटॉप या टीवी स्क्रीन पर ध्यान लगाए रहते हैं। लेकिन भारत के अलग-अलग शहरों में अलग-अलग दाम होने के कारण सही जानकारी एक साथ मिल पाना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में हम लेकर आए हैं सबसे विश्वसनीय आंकड़ें सटीक दाम।

जानिए 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड का ताजा भाव, निवेश टिप्स और के साथ गोल्ड मार्केट के बारे में पूरी जानकारी डिटेल्स में।

बेंगलुरू में सोने के रेट

बेंगलुरू में 18 कैरेट सोने की कीमत 113668.00 है। वहीं, 22 कैरेट सोना 138817.00 और 24 कैरेट सोने का भाव 151548.00 है। सोने के बाजार के लिए यह शहर काफी उपयुक्त माना जाता है।

चेन्नई में गोल्ड रेट

चेन्नई में सोने के दाम थोड़ा ज्यादा देखने को मिलतो है। यहां 18 कैरेट सोना 114683.00 में उपलब्ध है। 22 केरेट सोने की कीमत 140067 है। जबकि 24 कैरेट सोना 152911 में बिक रहा है। आपको बता दें कि दक्षिण भारत में सोने की मांग पारंपरिक रूप से मजबूत होती है। लोग यहां सोना को काफी पसंद करते हैं।

दिल्ली में गोल्ड रेट

दिल्ली में बेंगलुरू के समान की दाम मिलते- जुलते दिखाई देते हैं। 18 कैरेट सोना 113661.00 है। 22 कैरेट सोने का दाम 138817.00 है जबकि 24 कैरेट सोने का 151538 में उपलब्ध है। दिल्ली में ज्वेलरी की मांग शादी- ब्याह और त्योहारों के समय में बढ़ जाती है।

कोलकत्ता में गोल्ड रेट

कोलकत्ता में सोने की कीमतें थोड़ी अलग है। यहां 18 कैरेट सोना 114570.00 में मिल रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोना 139928.51 और 24 कैरेट सोने का दाम 152760.38 में उपलब्ध है। पूर्वी भारत में सोना निवेश और परंपरा दोनों का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है।

मुंबई में गोल्ड रेट

मुंबई में 18 कैरेट सोना 113774.66 में उपलब्ध है। 22 कैरेट की कीमत 138956.00 है और 24 कैरेट सोना 151699.55 में बिक रहा है। यहां ज्वेलरी बाजार काफी बड़ा और सक्रिय है। बड़े-बड़े निवेशक भी यहां पर निवेश करते रहते हैं।

READ MORE-  घरेलू सेवाओं की दुनिया में प्रोंटो की ‘रॉकेट’ रफ्तार, 200 M डॉलर का पहुँचा आँकड़ा

पुणे में सोने की कीमत

पुणे में भी कीमतें लगभग वैसी ही हैं जैसी बेंगलुरु और दिल्ली में हैं। 18 कैरेट सोना 113661.00 कैरेट में मिल रहा है। वहीं 22 कैरेट 138817.97 और 24 कैरेट 1,51548 में उपलब्ध है। अगर पूरे भारत के सोने के रेट देखें तो 24 कैरेट सोना सबसे महंगा और शुद्ध माना जाता है। वहीं, 18 कैरेट सबसे किफायती विकल्प है। हालांकि अलग-अलग शहरों में कीमतों में थोड़ा-बहुत अंतर ज़रूर होता है, लेकिन कुल मिलाकर यह अंतर बहुत ज़्यादा नहीं होता।

READ MORE- Gold Rate 27 April: जानें अपने देश में सोने की कीमत

गोल्ड रेट क्यों बदलता है?

सोने की कीमत कई फैक्टर्स पर निर्भर करती है। पहला, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग और सप्लाई। दूसरा, डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की स्थिति। तीसरा, महंगाई और ब्याज दरें। चौथा, वैश्विक तनाव जैसे युद्ध या आर्थिक संकट। जब भी दुनिया में अनिश्चितता बढ़ती है, लोग सोने में निवेश बढ़ा देते हैं, जिससे कीमतें ऊपर चली जाती हैं।

निवेश के लिए सही समय है या नहीं?

अगर आप निवेश के नजरिए से सोना खरीदना चाहते हैं, तो लंबी अवधि में यह हमेशा सुरक्षित विकल्प हो सकता है। शॉर्ट टर्म के लिए रूकना सही निर्णय हो सकता है। लेकिन उपभोक्ता को चाहिए कि वे खरीदारी से पहले बाजार की स्थिति को समझे तभी बजट के अनुसार निर्णय लें।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Don't Miss