ceiling fan problems noise wobbling airflow causes solutions guide

हवा नहीं दे रहा पंखा? जानें इसके छुपे कारण और समाधान

5 mins read
1 views
April 23, 2026

Ceiling Fan Problems: घर में लगा सीलिंग फैन कई सालों तक आराम से चलता है। लंबे समय तक इसका इस्तेमाल होने की वजह से इसमें खराबी आना आम बात है। अगर समय रहते इसकी मरम्मत न की जाए तो छोटा खर्च बड़ा बन सकता है और कई बार पूरा पंखा बदलने की नौबत भी आ सकती है इसलिए जरूरी है कि इसके संकेतों को समय पर समझा जाए।

सीलिंग फैन में शोर, हिलना या हवा कम आने की समस्या क्यों होती है? जानिए इसके कारण और आसान उपाय।

पंखा शोर क्यों करने लगता है?

जब पंखा चालू करने पर हल्की आवाज आती है तो यह सामान्य है, लेकिन अगर तेज और परेशान करने वाला शोर आने लगे तो यह खराबी का संकेत है। कई बार पंखे की स्पीड बढ़ाने पर आवाज ज्यादा हो जाती है और कम करने पर थोड़ी कम होती है। इसका सबसे बड़ा कारण ढीले स्क्रू होते हैं। मोटर हाउसिंग, ब्लेड या माउंटिंग ब्रैकेट के स्क्रू ढीले होने से आवाज बढ़ जाती है। इसके अलावा बेयरिंग और मोटर के पुराने होने पर भी पंखा शोर करने लगता है।

READ MORE: Redmi ला रहा ‘एयर कूलिंग पंखे’ वाला स्मार्टफोन! हटके हैं सारे फीचर्स

पंखा जोर-जोर से हिलना क्यों शुरू करता है?

सीलिंग फैन सामान्य रूप से सीधे लटका होता है और सिर्फ ब्लेड घूमते हैं, लेकिन कभी-कभी पंखा चालू होते ही पेंडुलम की तरह ज्यादा हिलने लगता है। थोड़ा बहुत हिलना लंबी डाउनरॉड होने पर सामान्य है, लेकिन ज्यादा हिलना खतरे की बात है। इसका कारण ब्लेड का असंतुलन, धूल जमा होना या ब्लेड का मुड़ जाना हो सकता है। अगर इसे समय पर ठीक न किया जाए तो पंखा गिर भी सकता है, जो बहुत खतरनाक हो सकता है।

READ MORE: काम की खबर: गर्मी में कौन सा फैन बचाएगा आपका बिजली बिल

पंखा चलने के बाद भी हवा क्यों नहीं आती?

अक्सर, पंखा पूरी गति से चलता है, फिर भी हवा का बहाव महसूस नहीं होता। ऐसी स्थिति में, सबसे पहले ब्लेड की जाँच करनी चाहिए। अगर उस पर धूल या गंदगी जमा है तो हवा का फ्लो कम हो जाता है। इसके अलावा ब्लेड का सही एंगल न होने पर भी हवा ठीक से नहीं आती। बेहतर हवा के लिए पंखे को फर्श से लगभग 8-9 फीट की ऊंचाई पर लगाना चाहिए। साथ ही पंखे और छत के बीच कम से कम 10 इंच का गैप होना जरूरी है, नहीं तो हवा का फ्लो सही नहीं रहता।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

xbox game pass ultimate price drop
Previous Story

Xbox Game Pass Ultimate सस्ता, जानें नई कीमत और अपडेट

Latest from Home appliances

Don't Miss