Oppo Find X9 सीरीज के नए फोन लॉन्च

Oppo Find X9 सीरीज के नए फोन लॉन्च! जानें फीचर्स

4 mins read
1 views
April 23, 2026

Oppo India Launch: Oppo भारत में मई में अपनी नई Find X9 सीरीज के दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी इस बार Oppo Find X9 Ultra और Oppo Find X9s को पेश करेगी। इन दोनों के आने से Find X9 सीरीज और बड़ी हो जाएगी, जिसमें पहले से Find X9 और Find X9 Pro मौजूद हैं।

Oppo अपनी Find X9 सीरीज में दो नए स्मार्टफोन Find X9 Ultra और Find X9 किए लॉन्च, जानिए इनके कैमरा फीचर्स और खास बातें।

फ्लैगशिप लाइनअप में बढ़ेगा विकल्प

Oppo का मकसद है कि यूजर्स को एक ही सीरीज में अलग-अलग लेवल के प्रीमियम फोन मिलें। यानी हर तरह के यूजर के लिए एक विकल्प मौजूद रहेगा। कंपनी ने अभी लॉन्च डेट और कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कुछ फीचर्स जरूर सामने आए हैं।

READ MORE:Holi पर अपने स्मार्टफोन को सुरक्षित रखने के आसान तरीके

कैमरा रहेगा सबसे बड़ा फोकस

इस सीरीज में भी सबसे ज्यादा ध्यान कैमरा पर दिया गया है। खासकर उन लोगों के लिए जो मोबाइल से फोटो और वीडियो शूट करना पसंद करते हैं। Oppo Find X9 Ultra का सबसे बड़ा फीचर इसका कैमरा सिस्टम है, जो Hasselblad के साथ मिलकर बनाया गया है। इसमें Oppo का LUMO Image Engine भी दिया गया है, जो अलग-अलग लाइटिंग में बेहतर फोटो लेने में मदद करता है। इस फोन में 50MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जिसमें 10x ऑप्टिकल जूम मिलेगा। इसका मतलब है कि दूर की चीजों को भी साफ और डिटेल में कैप्चर किया जा सकेगा।

READ MORE: OnePlus से iQOO तक लॉन्च होंगे ये 5G स्मार्टफोन, देखें LIST

Find X9s में बैलेंस्ड फीचर्स

Oppo Find X9s को Ultra मॉडल से नीचे रखा गया है, लेकिन यह भी एक प्रीमियम फोन होगा। इसका फोकस रोजमर्रा की फोटोग्राफी जैसे पोर्ट्रेट, ट्रैवल और सोशल मीडिया कंटेंट पर रहेगा। इसमें भी Hasselblad इमेजिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा, लेकिन इसके कैमरा की पूरी डिटेल अभी सामने नहीं आई है। यह फोन ज्यादा वर्सेटाइल एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया गया है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

ceiling fan problems noise wobbling airflow causes solutions guide
Previous Story

हवा नहीं दे रहा पंखा? जानें इसके छुपे कारण और समाधान

Latest from Gadgets

Don't Miss