Xbox Gaming News: Microsoft के गेमिंग प्लेटफॉर्म Xbox से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। Xbox की नई प्रमुख आशा शर्मा ने Game Pass Ultimate की कीमत को कम करने का फैसला लिया है। उन्होंने माना है कि यह सर्विस कई खिलाड़ियों के लिए महंगी हो गई थी इसलिए अब इसे सस्ता किया गया है।
Xbox Game Pass Ultimate अब भारत में सस्ता हो गया है। जानिए नई कीमत, Call of Duty से जुड़ा बड़ा बदलाव और गेमर्स को मिलने वाले फायदे।
भारत में नई कीमत क्या है?
अब भारत में Xbox Game Pass Ultimate की कीमत 1,389 से घटाकर 1,089 प्रति माह कर दी गई है। अमेरिका में भी कीमत 29.99 से घटाकर 22.99 कर दी गई है। वहीं, PC Game Pass की कीमत 16.49 से घटकर 13.99 डॉलर हो गई है। कंपनी के मुताबिक, अलग-अलग देशों में कीमतें थोड़ी अलग हो सकती हैं।
आशा शर्मा ने क्या कहा?
आशा शर्मा ने X पर साफ कहा कि Game Pass Ultimate बहुत से खिलाड़ियों के लिए महंगा हो गया था। उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी यूजर्स के फीडबैक को ध्यान में रखते हुए आगे भी बदलाव करती रहेगी।
READ MORE: मुंबई में FAU-G फाइनल्स खत्म, गेमिंग दुनिया में बड़ा धमाका
Call of Duty को लेकर बड़ा अपडेट
कीमत कम करने के साथ एक बदलाव यह भी किया गया है कि अब नए Call of Duty गेम्स Game Pass Ultimate पर लॉन्च के दिन उपलब्ध नहीं होंगे। कंपनी के अनुसार, अब नए Call of Duty गेम्स करीब एक साल बाद। हालांकि, पहले से मौजूद Call of Duty गेम्स यूजर्स के लिए उपलब्ध रहेंगे।
यूजर्स को क्या मिलेगा?
Game Pass Ultimate यूजर्स को अभी भी सैकड़ों गेम्स का एक्सेस मिलता रहेगा। इसमें कंसोल और PC दोनों के गेम्स शामिल हैं। इसके अलावा ऑनलाइन मल्टीप्लेयर, क्लाउड गेमिंग और कई अन्य गेम्स के Day-One लॉन्च का फायदा भी मिलेगा।
READ MORE: कौन हैं गेमिंग वर्ल्ड के दिग्गज Vince Zampella?
कंपनी ने यह कदम क्यों उठाया?
आशा शर्मा ने फरवरी में Xbox की जिम्मेदारी संभाली थी। इससे पहले यह पद फिल स्पेंसर के पास था। शुरुआत में कुछ लोगों को इस बदलाव पर शक था, लेकिन अब इस फैसले को काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। गेमिंग से Microsoft की कुल कमाई का लगभग 7% हिस्सा आता है, लेकिन हाल के समय में इसमें थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। हार्डवेयर की बिक्री में भी गिरावट आई है। इस संदर्भ में, कीमतों में कटौती के फ़ैसले को ज़्यादा से ज़्यादा यूज़र्स को बनाए रखने की एक कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
