Dyson ने नया Supersonic Travel Hair Dryer लॉन्च

अब आप दिखेंगी ज्यादा खूबसूरत, Dyson का नया ड्रायर लॉन्च

6 mins read
1 views
April 22, 2026

Dyson Hair Dryer: Dyson ने अपनी प्रीमियम ब्यूटी टेक रेंज में नया प्रोडक्ट लॉन्च किया Supersonic Travel Hair Dryer है। यह उनके फेमस Supersonic हेयर ड्रायर का छोटा और ट्रैवल-फ्रेंडली वर्जन है, जिसे खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो अक्सर यात्रा करते हैं। इसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत USD करीब 25,000 रखी गई है। अभी भारत में इसकी लॉन्च डेट और कीमत की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

Dyson ने नया Supersonic Travel Hair Dryer लॉन्च, जो छोटा, हल्का और ट्रैवल के लिए परफेक्ट है, जानें इसके फीचर्स और कीमत की पूरी जानकारी।

छोटा, हल्का और आसान डिजाइन

यह नया हेयर ड्रायर पहले मॉडल की तुलना में काफी कॉम्पैक्ट है। यह लगभग एक-तिहाई छोटा और एक-चौथाई हल्का है। इसका वजन सिर्फ 330 ग्राम है, जिससे इसे आसानी से बैग, ट्रैवल बैग या ऑफिस बैग में रखा जा सकता है।

स्मार्ट हीट कंट्रोल टेक्नोलॉजी

Dyson Supersonic की सबसे बड़ी खासियत इसका स्मार्ट हीट कंट्रोल सिस्टम है। यह तकनीक हर सेकंड 100 बार हवा के तापमान को चेक करती है ताकि बालों को ज्यादा गर्मी से नुकसान न हो। इससे यह होटल या ट्रैवल के साधारण ड्रायर्स से बेहतर बन जाता है, जो अक्सर बालों को खराब कर देते हैं या सही तरीके से काम नहीं करते।

ग्लोबल इस्तेमाल की सुविधा

इस डिवाइस में ग्लोबल वोल्टेज सपोर्ट दिया गया है। बस सही प्लग एडॉप्टर की जरूरत होती है। अगर आपके पास पहले से Dyson Supersonic के ब्रश या डिफ्यूज़र हैं, तो आप उन्हें इस ट्रैवल मॉडल के साथ भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अलग से नए एक्सेसरी खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

READ MORE: भारत का पहला Multi-Ion Inverter लॉन्च, जानें फीचर्स

भारत में लॉन्च का इंतजार

भारत इस लॉन्च लिस्ट में शामिल नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले समय में यह भारतीय बाजार में भी आ सकता है। भारत में ट्रैवल और पर्सनल ग्रूमिंग प्रोडक्ट्स की मांग बढ़ रही है इसलिए इसकी एंट्री की संभावना मजबूत है।

READ MORE: अपने घर के लिए सबसे अच्छा एयर कंडीशनर कैसे चुनें

क्या यह खरीदना सही है?

यह प्रोडक्ट महंगा जरूर है, लेकिन इसका हल्का डिजाइन, बालों की सुरक्षा और पावरफुल परफॉर्मेंस इसे खास बनाते हैं, जो लोग अक्सर यात्रा करते हैं, बिजनेस ट्रिप पर जाते हैं या अपने बालों की स्टाइलिंग को लेकर गंभीर हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। अगर आप भारत में हैं, तो इसकी लॉन्च का इंतजार करना बेहतर रहेगा क्योंकि यह एक प्रीमियम और उपयोगी ट्रैवल गैजेट साबित हो सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Microsoft ने Xbox Game Pass की कीमत घटा दी है
Previous Story

Xbox Game Pass की कीमत घटी, नए गेम्स पर लगा ब्रेक

Latest from Gadgets

Don't Miss