V-Guard Inverter: कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड V-Guard ने भारत का पहला Multi-Ion Inverter लॉन्च किया है। यह नया इन्वर्टर इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह अलग-अलग प्रकार की बैटरी के साथ आसानी से काम कर सके। कंपनी का कहना है कि यह प्रोडक्ट उस बड़ी परेशानी को खत्म करता है, जिसमें लोगों को बैटरी बदलने पर पूरा इन्वर्टर भी बदलना पड़ता था। यह नया V-Guard Multi-Ion Inverter अब भारत में कंपनी के अधिकृत डीलर्स और रिटेल नेटवर्क पर उपलब्ध है।
नया V-Guard Multi-Ion Inverter स्मार्ट टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो अलग-अलग बैटरी को ऑटोमैटिक पहचानकर बेहतर परफॉर्मेंस देता है और खर्च कम करता है।
अब बैटरी बदलने पर इन्वर्टर बदलने की जरूरत नहीं
पहले के इन्वर्टर सिर्फ एक ही बैटरी टाइप के लिए बने होते थे। जब लोग Lead-Acid बैटरी से Lithium-Ion बैटरी में अपग्रेड करते थे, तो उन्हें नया इन्वर्टर खरीदना पड़ता था, लेकिन V-Guard का यह नया इन्वर्टर इस समस्या को खत्म कर देता है। यह अलग-अलग बैटरी के साथ अपने आप एडजस्ट हो जाता है और बेहतर परफॉर्मेंस के लिए अपनी सेटिंग्स को ऑटोमैटिक तरीके से बदल लेता है।
READ MORE: सीलिंग फैन या टेबल फैन? खरीदने से पहले जानें कौन है आपके लिए बेस्ट
V-Guard Multi-Ion Inverter की खास बातें
- यूनिवर्सल कम्पैटिबिलिटी: यह इन्वर्टर सभी प्रमुख बैटरी टाइप्स के साथ आसानी से काम करता है।
- स्मार्ट एडाप्टेशन: यह बैटरी को खुद पहचान लेता है और उसी के अनुसार अपनी परफॉर्मेंस को ऑप्टिमाइज़ करता है, जिससे बेहतर एफिशिएंसी मिलती है।
- फ्यूचर-रेडी इन्वेस्टमेंट: यह इन्वर्टर भविष्य को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यूजर्स बिना इन्वर्टर बदले नई और बेहतर बैटरी टेक्नोलॉजी में अपग्रेड कर सकते हैं। यह लंबे समय तक कम खर्च में अच्छा प्रदर्शन देने वाला प्रोडक्ट है।
READ MORE: Bumper sale! आज बेहद कम दाम पर मिलेगा Split AC! जल्द करें बुक
कंपनी का बयान आया सामने
V-Guard Industries Ltd. के मैनेजिंग डायरेक्टर मिथुन के चित्तिलप्पिल्ली ने कहा कि कंपनी ने यह इन्वर्टर एक आम समस्या को हल करने के लिए बनाया है। लोग अक्सर सिर्फ इसलिए इन्वर्टर बदल देते हैं क्योंकि बैटरी टेक्नोलॉजी बदल जाती है, जबकि इन्वर्टर अभी भी ठीक काम कर रहा होता है। उन्होंने कहा कि इन्वर्टर कई बैटरी साइकल तक चलता है इसलिए ग्राहकों को यह सुविधा मिलनी चाहिए कि वे सिर्फ बैटरी बदलें, इन्वर्टर नहीं।
