Microsoft ने Xbox Game Pass की कीमत घटा दी है

Xbox Game Pass की कीमत घटी, नए गेम्स पर लगा ब्रेक

5 mins read
1 views
April 22, 2026

Xbox Game Pass: Microsoft ने अपनी गेमिंग सब्सक्रिप्शन सर्विस Xbox Game Pass में बड़ा बदलाव किया है। यूजर्स की लगातार शिकायतों के बाद कंपनी ने इसकी कीमत कम कर दी है। साथ ही, नए Call of Duty गेम्स को लॉन्च के समय सर्विस में शामिल नहीं करने का फैसला लिया गया है।

Microsoft ने Xbox Game Pass की कीमत घटा दी है, लेकिन अब नए Call of Duty गेम लॉन्च पर नहीं मिलेंगे।

नई कीमतें क्या हैं?

नई अपडेट के अनुसार, Game Pass Ultimate की कीमत अब 23 डॉलर प्रति माह हो गई है, जो पहले 30 डॉलर थी। वहीं, PC Game Pass अब 14 डॉलर प्रति माह में मिलेगा, जो पहले 16.50 डॉलर था, जो नए यूजर्स आज से सब्सक्रिप्शन लेंगे, उन्हें तुरंत यह कम कीमत मिलेगी। पुराने यूजर्स के लिए यह नई दर 22 अप्रैल से लागू होगी।

कौन-से प्लान वैसे ही रहेंगे?

Game Pass Essential और Game Pass Premium की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन इन दोनों प्लान में नए गेम लॉन्च के दिन नहीं मिलते हैं, यानी Day-One रिलीज का फायदा नहीं मिलेगा।

Call of Duty पर बड़ा फैसला

Call of Duty अब Game Pass Ultimate और PC Game Pass में लॉन्च के समय उपलब्ध नहीं होंगे। Microsoft ने कहा है कि ये गेम बाद में, लगभग एक साल के अंदर, Game Pass में जोड़े जाएंगे, जो पुराने Call of Duty गेम पहले से सर्विस में हैं, वे अभी भी उपलब्ध रहेंगे।

क्यों लिया गया यह फैसला?

रिपोर्ट्स के अनुसार, Call of Duty को लॉन्च के समय Game Pass में देने से Microsoft को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा था, जो करोड़ों डॉलर तक पहुंच सकता था, लेकिन इससे दूसरी तरफ नए सब्सक्राइबर्स की संख्या भी बढ़ रही थी, जिससे फायदा भी हो रहा था। इसलिए कंपनी ने संतुलन बनाने के लिए यह बदलाव किया है।

READ MORE: OpenAI से दूरी, Microsoft जल्द लाएगा अपना AI मॉडल!

कंपनी की नई रणनीति

हाल ही में आशा शर्मा ने Microsoft Gaming CEO की जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने माना कि Game Pass अब बहुत महंगा हो गया था और इसे यूजर्स के लिए ज्यादा आकर्षक बनाने की जरूरत है। उन्होंने कंपनी का ‘This Is An Xbox’ मार्केटिंग कैंपेन भी बंद कर दिया है।

READ MORE: Microsoft ला रहा है नया AI वाला ऑफिस प्लान

गेमर्स के लिए क्या है इसका मतलब?

इस बदलाव से Game Pass अब सस्ता हो गया है, लेकिन नए बड़े गेम्स लॉन्च के समय नहीं मिलेंगे। अब यूजर्स को यह तय करना होगा कि वे कम कीमत के साथ देरी से गेम खेलना पसंद करेंगे या लॉन्च पर तुरंत एक्सेस चाहते हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Google photos gets new face touch-up tools for natural edits
Previous Story

Google Photos में आया फीचर, चेहरा बनाएगा हसीन

Latest from Gaming

Don't Miss