‘धुरंधर 2’ ने कमाए 3000 करोड़

‘धुरंधर 2’ ने कमाए 3000 करोड़, अब OTT पर मचाएगी धमाका

5 mins read
9 views
April 21, 2026

‘Dhurandhar 2’ OTT: रणबीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने कमाई के मामले में नया इतिहास बना दिया है। यह बॉलीवुड की पहली फिल्म बन गई है, जिसने 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। वहीं, इस पूरी फ्रेंचाइजी की कमाई 3000 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है।

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की, अब फिल्म OTT पर होगी रिलीज, जानें पूरी डिटेल।

OTT पर कहां होगी रिलीज?

फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 33 दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी भी इसकी कमाई जारी है। अब इसकी OTT रिलीज को लेकर भी बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘धुरंधर 2’ के डिजिटल राइट्स JioHotstar ने खरीद लिए हैं। बताया जा रहा है कि यह डील करीब 150 करोड़ रुपये में हुई है, जो हिंदी फिल्मों की सबसे बड़ी डिजिटल डील्स में से एक मानी जा रही है। खास बात यह है कि फिल्म का पहला पार्ट Netflix पर रिलीज हुआ था, लेकिन इस बार प्लेटफॉर्म बदल दिया गया है।

READ MORE: थिएटर के बाद अब OTT पर गर्दा उड़ाने आ रही ये फिल्म, आपने देखी?

कब आएगी OTT पर?

खबरों के मुताबिक, यह फिल्म मई के आखिर या जून की शुरुआत में OTT पर आ सकती है। आमतौर पर फिल्में थिएटर रिलीज के 2 से 3 महीने के भीतर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ जाती हैं। हालांकि, धुरंधर 2 की शानदार कमाई को देखते हुए इसकी OTT रिलीज में थोड़ी देरी भी हो सकती है। यह फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई थी और अब भी दर्शकों को थिएटर तक खींच रही है।

READ MORE: Netflix पर छाई ये खतरनाक सीरीज, आखिरी तक हिला जाएगा दिमाग

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

कमाई के मामले में यह फिल्म लगातार मजबूत बनी हुई है। रिलीज के 33वें दिन फिल्म ने 3672 शोज में 1.62 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही 33 दिनों में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 1337.46 करोड़ और नेट कलेक्शन 1117.29 करोड़ रुपये हो चुका है। वहीं, ओवरसीज में भी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया है। 33वें दिन 0.40 करोड़ की कमाई के साथ विदेशी ग्रॉस कलेक्शन 421.50 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Bitcoin ने 75,000 डॉलर का स्तर पार किया
Previous Story

क्रिप्टो मार्केट में उछाल, Bitcoin और Ethereum में बढ़त, जानें पूरी वजह

Latest from Entertainment

Don't Miss