Bengaluru pothole viral video: शहरों में खराब सड़कों की शिकायतें आम हैं, लेकिन Bengaluru के एक Entrepreneur ने इसे सिर्फ शिकायत तक सीमित नहीं रखा। लगातार बढ़ते गड्ढों और प्रशासनिक उदासीनता से परेशान होकर उन्होंने खुद ही सड़क सुधारने का बीड़ा उठाया। जो मरम्मत नहीं, सिस्टम पर एक तरह का सवाल भी बन गया। दरअसल, इस पूरे घटनाक्रम में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली बात थी उनका तरीका। आमतौर पर ऐसे काम जमीन पर समतल सतह बनाकर सड़क बनाने के लिए मसाला बनाने का काम करता है लेकिन यहां एक लग्ज़री Porsche कार का बोनट ही सीमेंट मिलाने का प्लेटफॉर्म बन गया। यह दृश्य जितना चौंकाने वाला था, उतना ही प्रतीकात्मक भी एक महंगी कार और जर्जर सड़क का विरोधाभास साफ दिख रहा था।
गड्ढों से तंग आकर खुद सड़क सुधारने उतरे उद्यमी, अनोखे अंदाज़ ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल…वीडियो हुआ वायरल।
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़
वीडियो वायरल सामने आते ही इंटरनेट पर प्रतिक्रियाओं का सिलसिला शुरू हो गया। कुछ लोगों ने इसे रचनात्मक और साहसी कदम बताया, तो कई यूज़र्स ने इसे प्रशासन की विफलता का आईना कहा। वहीं, कुछ ने सवाल भी उठाए कि क्या यह स्थायी समाधान है या सिर्फ एक प्रतीकात्मक प्रदर्शन। बेंगलुरु में खराब सड़कों और गड्ढों का मुद्दा कोई नया नहीं है। खासकर बारिश के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो जाती है। जिससे रोज़ाना यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस मामले के बाद एकबार फिर बेंगलुरू की सड़के चर्चा का विषय बन गई है।
READ MORE- एआई ने कैसे बदल दिया पूरा डिलीवरी मॉडल, 400 कॉल रोज़ खुद करता है एआई
जनता की जिम्मेदारी बनाम सरकारी जवाबदेही
यह घटना एक बड़े सवाल को जन्म देती है। क्या नागरिकों को खुद आगे आकर ऐसी समस्याओं का समाधान करना चाहिए, या यह पूरी तरह से प्रशासन की जिम्मेदारी है? उद्यमी का यह तरीका जनता को जागरूक करने का जरिया बन गया है। साथ ही, यह सरकारी तंत्र की धीमी कार्यप्रणाली पर भी सवाल भी खड़ा करता है। Porsche के बोनट पर सीमेंट मिलाने का यह दृश्य एक संदेश बन गया है। यह दिखाता है कि जब सिस्टम समय पर काम नहीं करता, तो लोग अपने तरीके खोज लेते हैं। चाहे वह तरीका कितना ही असामान्य क्यों न हो।
