Xiaomi TV S Mini LED Series भारत में लॉन्च

Xiaomi TV S Mini LED Series भारत में लॉन्च

4 mins read
1 views
April 19, 2026

Xiaomi 2026 TV: Xiaomi ने भारतीय बाजार में अपनी नई Xiaomi TV S Mini LED Series लॉन्च कर दी है। यह स्मार्ट टीवी सीरीज 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच तीन साइज में आती है। सभी मॉडल्स में 4K रिज़ॉल्यूशन वाले QD-Mini LED पैनल दिए गए हैं, जो बेहतर पिक्चर क्वालिटी और शार्प विजुअल्स देते हैं।

Xiaomi ने भारत में नई TV S Mini LED Series लॉन्च की है, जिसमें 4K डिस्प्ले, दमदार साउंड और स्मार्ट PatchWall फीचर्स मिलते हैं।

कीमत और उपलब्धता

इस नई सीरीज की कीमत इस प्रकार है।

  • 55 इंच मॉडल: 51,999
  • 65 इंच मॉडल: 71,999
  • 75 इंच मॉडल: 71,999

यह सीरीज अभी प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है और इसकी बिक्री 22 अप्रैल से शुरू होगी। इसे Mi.com, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और Xiaomi के रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

कंपनी प्री-बुकिंग पर ग्राहकों को 10,000 तक के बैंक बेनिफिट्स दे रही है। साथ ही 2 साल की एक्सटेंडेड वारंटी मिलती है, जिससे कुल वारंटी 4 साल तक हो जाती है। इसके अलावा 12 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दिया गया है।

READ MORE: Apple जैसा फीचर Xiaomi में! HyperIsland के साथ आया HyperOS 3

डिस्प्ले और पिक्चर क्वालिटी

इस सीरीज में 4K QD-Mini LED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 178 डिग्री व्यूइंग एंगल, 60Hz रिफ्रेश रेट और DLG 120Hz सपोर्ट मिलता है। बेहतर ब्राइटनेस और क्लैरिटी के लिए इसमें कई डिमिंग जोन, लाइट सेंसर और डायनामिक बैकलाइट शामिल हैं। इसमें Vivid Picture Engine 2 का इस्तेमाल किया गया है, जो इमेज क्वालिटी को और बेहतर बनाता है।

साउंड और परफॉर्मेंस

ऑडियो के लिए इसमें 34W क्वाड-स्पीकर सिस्टम दिया गया है, जिसमें 2 ट्वीटर और 2 फुल-रेंज स्पीकर शामिल हैं। यह सिस्टम Dolby Audio, DTS:X, DTS Virtual:X और Xiaomi Sound को सपोर्ट करता है, जिससे थिएटर जैसा अनुभव मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वाड-कोर A55 CPU, Mali-G52 GPU, 2GB RAM और 32GB स्टोरेज दिया गया है।

READ MORE: 2025 में vivo बना मार्केट लीडर, Xiaomi को लगा सबसे बड़ा झटका!

कनेक्टिविटी और स्मार्ट फीचर्स

यह टीवी डुअल-बैंड Wi-Fi और ब्लूटूथ सपोर्ट करता है। यह लेटेस्ट PatchWall इंटरफेस पर चलता है, जिसमें PatchWall+, फ्री लाइव टीवी चैनल और Kids Mode with parental control जैसे फीचर्स शामिल हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Perplexity पर्सनल कंप्यूटर फाइल्स, ऐप्स और वॉयस कमांड के साथ काम कर सकता है, जानें इसके खास फीचर्स।
Previous Story

AI का अगला लेवल Perplexity पर्सनल कंप्यूटर Mac यूजर्स के लिए लॉन्च!

Latest from Gadgets