भारत के प्लेसमेंट सिस्टम से अलग यूरोप का जॉब मार्केट,

प्लेसमेंट भूल जाइए, विदेश में नौकरी का असली फॉर्मूला कुछ और है…

7 mins read
11 views
April 17, 2026

Europe job search reality:  यूरोप में job करना आज भी लाखों युवाओं का सपना है। लेकिन इस सपने के पीछे छिपी सच्चाई अक्सर सामने नहीं आती। हाल ही में पेरिस में रहने वाले एक भारतीय युवक Paras ने अपने अनुभव साझा कर बताया कि विदेश में जॉब पाना उतना आसान नहीं है, जितना भारत में लगता है।

यूरोप में नौकरी पाना क्यों मुश्किल है? जानिए एक भारतीय युवक के अनुभव से नेटवर्किंग की असली ताकत पूरे विस्तार से।

भारत का आसान रास्ता, यूरोप की चुनौती

भारत में कॉलेज खत्म होते ही छात्रों के पास Placement का एक स्पष्ट रास्ता होता है। कंपनियां खुद कॉलेज आती हैं और योग्य  छात्रों को मौका देती हैं। लेकिन यूरोप में ऐसा कोई सिस्टम नहीं है, जहां आपको सीधे कॉलेज से नौकरी मिल जाए। यहां हर कदम खुद उठाना पड़ता है। Paras का कहना है कि यूरोप में आपकी डिग्री और स्किल्स के साथ-साथ आपकी पहचान भी मायने रखती है। यहां आपको खुद लोगों तक पहुंचना होता है, अपने बारे में बताना होता है और भरोसा बनाना पड़ता है। यानी नौकरी पाने के लिए खुद को लगातार साबित करना जरूरी है।

LinkedIn बना सबसे बड़ा जरिया

यूरोप में प्रोफेशनल नेटवर्किंग का सबसे मजबूत माध्यम LinkedIn है। Paras बताते हैं कि ज्यादातर जॉब अवसर इसी प्लेटफॉर्म के जरिए मिलते हैं। सही लोगों से जुड़ना और उनसे बातचीत करना ही करियर की दिशा तय करता है। भारत में जहां लंबी इंटरव्यू प्रक्रिया आम है। वहीं, यूरोप में कंपनियां कम राउंड में ही निर्णय ले लेती हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि प्रक्रिया आसान है। यहां उम्मीदवार को जल्दी और गहराई से परखा जाता है।

READ MORE-  IT सेक्टर में साइलेंट रिवोल्यूशन, 25 प्रतिशत एंट्री-लेवल जॉब्स गायब!

ऑफिस के बाहर भी होती है जॉब टेस्टिंग

Europe में कंपनियां उम्मीदवार को केवल ऑफिस इंटरव्यू से नहीं आंकतीं। कई बार कैफे या अनौपचारिक माहौल में मुलाकात करके व्यक्ति के व्यवहार और सोच को समझा जाता है। इससे कंपनी को यह पता चलता है कि उम्मीदवार टीम में कितना फिट बैठता है। यहां केवल तकनीकी ज्ञान से काम नहीं चलता। पारस के मुताबिक, अपनी बात को स्पष्ट तरीके से रखना, लोगों से जुड़ना और प्रभावी बातचीत करना बेहद जरूरी है। यही स्किल्स आपको बाकी उम्मीदवारों से अलग बनाती हैं।

READ MORE- 2026 में हजारों टेक नौकरियां खत्म! आगे भी निगलने की है तैयारी

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

Paras के इस अनुभव ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है। कई लोगों ने माना कि विदेश में नेटवर्किंग ही असली ताकत है। वहीं कुछ ने यह भी कहा कि भारत का प्लेसमेंट सिस्टम छात्रों को वास्तविक दुनिया की चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार नहीं करता। यह अनुभव दिखाता है कि ग्लोबल करियर के लिए सोच और प्लानिंग दोनों बदलनी पड़ती है। अगर विदेश में नौकरी चाहिए, तो सिर्फ पढ़ाई नहीं, बल्कि सही लोगों से जुड़ना और खुद को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना भी उतना ही जरूरी है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

ZionSiphon मालवेयर ने साइबर सुरक्षा जगत में मचा दी है हलचल
Previous Story

अब टारगेट पानी: ZionSiphon मालवेयर से बढ़ी तबाही की आशंका!

Do Deewane Seher Mein OTT
Next Story

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, Netflix पर टॉप बनने को तैयार ये फिल्म!

Latest from Jobs

Don't Miss