NEET 2026: 25-30 हजार रैंक पर सरकारी MBBS सीट मिलेगी?

NEET 2026: 25-30 हजार रैंक पर सरकारी MBBS सीट मिलेगी?

7 mins read
15 views
July 21, 2026

NEET 2026 Counselling: NEET 2026 का रिजल्ट 16 जुलाई को जारी हुआ और इस बार कटऑफ ने छात्रों की चिंता बढ़ा दी है। परीक्षा में करीब 20 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें से 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई हुए। पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने 715/720 अंक हासिल कर टॉप किया। राजस्थान के उपलक्ष्य गोयल तीसरे स्थान पर रहे।

NEET 2026 की बढ़ी कटऑफ ने छात्रों की चिंता बढ़ाई, जानें किन राज्यों में सरकारी मेडिकल सीट मिलने की संभावना ज्यादा है।

NEET 2026 में कटऑफ ने चौंकाया

इस साल सामान्य और EWS वर्ग के लिए क्वालिफाइंग कटऑफ में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, 2025 में कटऑफ रेंज 686-144 थी, जो अब बढ़कर 715-213 हो गई है। पिछले साल General/EWS वर्ग में 50वें परसेंटाइल पर क्वालिफाइंग मार्क 276 था। वहीं, 2023 में यह 291 और 2022 में 275 के आसपास रहा था। इस बार बढ़ी कटऑफ ने मेडिकल सीट की दौड़ को और मुश्किल बना दिया है।

अभी करीब 10,000 छात्रों के अंक 600 से 700 के बीच बताए जा रहे हैं। वहीं करीब 90,000 उम्मीदवारों ने 500 से 600 के बीच अंक हासिल किए हैं। इन छात्रों के सामने सबसे बड़ी चुनौती सरकारी मेडिकल कॉलेज में सीट पाना है।

READ MORE: NEET विवाद के बीच धमाका! OTT पर ‘Exam’ सीरीज ने खोली एजुकेशन सिस्टम की पोल

सरकारी मेडिकल कॉलेज के लिए किन राज्यों में मौका?

NEET विशेषज्ञ हरप्रीत सिंह के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में मेडिकल सीटों की संख्या ज्यादा है। ऐसे में इन राज्यों को काउंसलिंग विकल्पों में शामिल करना छात्रों के लिए फायदेमंद हो सकता है। उन्होंने बताया कि General Category में करीब 25,000 से 30,000 रैंक तक कुछ सीटों की संभावना बन सकती है। हालांकि, असली स्थिति काउंसलिंग, कॉलेज, कैटेगरी और उपलब्ध सीटों पर निर्भर करेगी। इसके उलट दिल्ली में मेडिकल सीटों की संख्या कम है इसलिए यहां एडमिशन के लिए काफी बेहतर रैंक की जरूरत पड़ सकती है।

तीन राउंड की काउंसलिंग में हर अपडेट जरूरी

NEET 2026 के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया में छात्रों को हर चरण पर सावधान रहना होगा। विशेषज्ञ के मुताबिक, काउंसलिंग के तीन राउंड हो सकते हैं। हर राउंड के बाद सीटों की स्थिति बदल सकती है। कुछ उम्मीदवार सीट छोड़ सकते हैं। ऐसे में अगले राउंड में नई सीटें उपलब्ध हो सकती हैं। इसलिए छात्रों को हर नोटिफिकेशन पर नजर रखनी चाहिए और पसंद के कॉलेजों की सूची सोच-समझकर भरनी चाहिए।

READ MORE: NEET UG 2026: Telegram के काले कारनामे उजागर, सरकार ने किया BLOCK!

MCC और राज्य सरकार संभालेंगे काउंसलिंग

MBBS और BDS की All India Quota काउंसलिंग MCC कराएगा। वहीं State Quota की काउंसलिंग संबंधित राज्य की अथॉरिटी करेगी। NTA ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइटों से जानकारी लें। किसी भी संदिग्ध मामले की शिकायत neetug2026@nta.ac.in  या 011-40759000 पर की जा सकती है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

‘Lock Upp 2’ में अपूर्वा मुखिजा की एंट्री पक्की? VIDEO ने मचाया तहलका
Previous Story

‘Lock Upp 2’ में अपूर्वा मुखिजा की एंट्री पक्की? VIDEO ने मचाया तहलका

Tesla के AI सपने पर संकट? निवेशकों की बढ़ी चिंता
Next Story

Tesla के AI सपने पर संकट? निवेशकों की बढ़ी चिंता

Latest from Education

छात्रों का डेटा खतरे में! एजुकेशन पोर्टल्स को चाहिए मजबूत साइबर सुरक्षा

छात्रों का डेटा खतरे में! एजुकेशन पोर्टल्स को चाहिए मजबूत साइबर सुरक्षा

Education Cybersecurity 2026: क्या आपने कभी सोचा है कि स्कूल, कॉलेज या ऑनलाइन एजुकेशन पोर्टल पर मौजूद आपका डेटा कितना सुरक्षित है? आज Cybersecurity
भारत-ऑस्ट्रेलिया शिक्षा समझौते से बदलेगा लाखों छात्रों का भविष्य

भारत-ऑस्ट्रेलिया शिक्षा समझौते से बदलेगा लाखों छात्रों का भविष्य

India-Australia Education: क्या अब विदेश में पढ़ाई का सपना भारत में ही पूरा हो सकेगा? भारत-ऑस्ट्रेलिया शिक्षा साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है और

Don't Miss