BoFA ने Groww पर जताया भरोसा, दिया नया टारगेट प्राइस

BoFA ने Groww पर जताया भरोसा, दिया नया टारगेट प्राइस

4 mins read
33 views
April 17, 2026

Groww Shares: BofA Securities ने Groww के शेयर पर ‘BUY’ रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस 235 रखा है। गुरुवार को Groww का शेयर 203.80 पर बंद हुआ। पिछले एक महीने में यह स्टॉक करीब 28.92% बढ़ चुका है।

BofA Securities ने Groww शेयर पर BUY रेटिंग दी है और टारगेट 235 रखा है। कंपनी की मजबूत ग्रोथ और मुनाफे को देखते हुए निवेश का अच्छा मौका बताया गया है।

ब्रोकरेज की राय और ग्रोथ संभावना

BofA Securities का कहना है कि भारत का रिटेल इन्वेस्टमेंट मार्केट तेजी से बढ़ रहा है और आने वाले समय में इसमें बड़ा अवसर है। अभी यह सेक्टर शुरुआती दौर में है इसलिए लंबी अवधि में मजबूत ग्रोथ की उम्मीद है। रिपोर्ट में बताया गया है कि बढ़ती मिडिल क्लास इनकम, लोगों का सेविंग्स को शेयर मार्केट में लगाना और बेहतर टैक्स रिटर्न इस ग्रोथ को सपोर्ट कर रहे हैं। Groww नए निवेशक जोड़ने और मौजूदा यूजर्स को ज्यादा प्रोडक्ट अपनाने पर काम कर रहा है।

रेवेन्यू और प्रॉफिट अनुमान

BofA ने FY26-28 के लिए लगभग 30% रेवेन्यू CAGR का अनुमान दिया है।

Groww का बिजनेस मॉडल हाई मार्जिन वाला है।

  • EBITDA मार्जिन: लगभग 61%
  • PAT मार्जिन: लगभग 47%

ब्रोकरेज का अनुमान है कि FY28 EBITDA मार्जिन 67% और PAT मार्जिन 52% तक पहुंच सकता है। EPS ग्रोथ करीब 35% CAGR रहने की उम्मीद है।

READ MORE: मुनाफा नहीं, मिशन! Rainmatter का 1500 करोड़ रूपए वाला बड़ा विजन

वैल्यूएशन और निवेश नजरिया

BofA ने Groww को FY28E P/E के 39x पर वैल्यू किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी का मजबूत बिजनेस मॉडल, तेजी से बढ़ता यूजर बेस और हाई प्रॉफिट इसे एक अच्छा लॉन्ग टर्म निवेश बनाते हैं।

स्टॉक मार्केट डिटेल्स

  • Previous Close / Open: 208.50 / 212.00
  • Day’s High / Low: 214.00 / 201.70
  • 52 Weeks High / Low: 214.00 / 112.02
  • Avg Price: 207.19
  • Total Traded Value: 72.80 Cr
  • TTQ / 2W Avg Q: 35.14 / 30.99 Lakh
  • Circuit Limits: 243.70 / 162.50
  • Market Cap: 1,27,416.75 Cr / 5,264.61 Cr

READ MORE: Stablecoin का खतरा! क्या बैंकों से गायब हो जाएगा आपका पैसा?

आगामी अपडेट क्या है

Groww की बोर्ड बैठक 20 अप्रैल को होगी, जिसमें 31 मार्च, 2026 को समाप्त अवधि के लिए ऑडिट किए गए तिमाही और वार्षिक परिणामों पर चर्चा की जाएगी।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Gold Price 17 April : आज सोना कहां सस्ता, कहां महंगा? देखें लेटेस्ट रेट
Previous Story

Gold Price 17 April : आज सोना कहां सस्ता, कहां महंगा? देखें लेटेस्ट रेट

Motorola, OPPO और Realme के दमदार फोन लॉन्च, जानें फीचर्स
Next Story

Motorola, OPPO और Realme के दमदार फोन लॉन्च, जानें फीचर्स

Latest from Latest news

Don't Miss