Gold Price Today: आज देशभर में सोने की कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। अलग-अलग शहरों में गोल्ड रेट में मामूली अंतर है, जो स्थानीय टैक्स, डिमांड और ज्वेलरी मार्केट के आधार पर तय होता है। अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो शहरवार कीमत जानना आपके लिए बेहद जरूरी है।
आज का सोने का भाव जानें, आपके शहर में 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट क्या है ?
दिल्ली, जयपुर और लखनऊ में सोने का भाव
राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,720 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट 1,42,750 और 18 कैरेट 1,16,830 पर ट्रेड कर रहा है।
इसी तरह जयपुर और लखनऊ में भी सोने के भाव बिल्कुल समान हैं। 24K 1,55,720, 22K 1,42,750 और 18K सोने की कीमत 1,16,830 प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता और पुणे में रेट
मुंबई,बेंगलुरु,हैदराबाद,कोलकाता और पुणे में सोने की कीमत लगभग एक जैसी बनी हुई है। इन शहरों में 24 कैरेट सोना 1,55,570, 22 कैरेट 1,42,600 और 18 कैरेट 1,16,680 प्रति 10 ग्राम है।
READ MORE: अमेरिका जाना है? ट्रंप का ‘Gold Card’ देगा मौका, जानें डिटेल में कैसे
चेन्नई में सबसे ज्यादा कीमत
चेन्नई में आज सोने का भाव बाकी शहरों के मुकाबले थोड़ा ज्यादा है। यहां 24 कैरेट सोना 1,56,660, 22 कैरेट 1,43,600 और 18 कैरेट 1,19,800 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो निवेशकों के लिए ध्यान देने वाली बात है।
अहमदाबाद में सोने का ताजा भाव
अहमदाबाद में भी सोने की कीमत में मामूली अंतर देखा गया है। यहां 24 कैरेट सोना 1,55,620, 22 कैरेट 1,42,650 और 18 कैरेट 1,16,730 प्रति 10 ग्राम है।
READ MORE– Bitcoin और Tokenized Gold पर बहस का आयोजन, Video वायरल
क्यों अलग-अलग होते हैं सोने के रेट?
देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतों में फर्क होने के पीछे कई कारण होते हैं, जैसे स्थानीय टैक्स, ट्रांसपोर्ट लागत, ज्वेलरी की डिमांड और इंटरनेशनल मार्केट का प्रभाव।
