snap layoffs ai impact tech jobs future work

Snap ने 1000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला!

7 mins read
16 views
April 16, 2026

Snap Inc. ने 1000 कर्मचारियों की छंटनी की है एआई के बढ़ते उपयोग को बड़ा कारण बताया जा रहा है। जानिए पूरा मामला।

Snap layoffs 2026:  एआई के आने के बाद हर टेक कंपनियां अपनेआप को अपडेट करना चाहती है। मौजूदा काम करने की तरीके में बदलाव लाना चाहती है। कंपनी चाहती है कि कम लागत में अधिक रफ्तार में काम हो। इसी को ध्यान में रख Snap Inc अपने वर्कफोर्स में बड़ी कटौती का निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि कंपनी का मकसद कम खर्च करना नहीं है इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह एआई है। कंपनियां अपने काम को ज्यादा तेज और ऑटोमेटेड बनाना चाहती है। 

1000 कर्मियों को को नौकरी से निकाला 

स्नैप ने करीब 1000 कर्मियों को को नौकरी से निकाल दिया है। यह उसके कर्मचारियों का जॉब लगभग 16 प्रतिशत हिस्सा है। इतना ही नहीं कंपनी ने सैकड़ों ओपन सोर्स को भी खत्म कर दिया है। इस फैसले साफ है कि कंपनी अपने ऑपरेशन सेटअप को छोटा और प्रभावशाली बनाना चाहती है। कंपनी सीईओ Evan Spiegel ने कर्मचारियों को भेजे गए संदेश में इसे निर्णायक मोड़  बताया। उन्होंने जॉब कटौती का मकसद स्पष्ट करते हुए कहा कि इससे सालाना खर्च करीब 500 मिलियन डॉलर की कमी आएगी। उन्होंने यह भी माना कि इतनी बड़ी छटनी आसान नहीं होता है। इसका असर कर्मचारियों पर पड़ेगा इससे इनकार नहीं किया जा सकता है।  

काम में गति और निर्णय लेने में आसान 

Spiegel ने कहा कि कर्मचारी कंपनी में बने रहने के लिए अपने कार्य करने के शैली में बदलाव लाने होंगे। एआई टूल्स का उपयोग बढ़ाया जाएगा। इससे बार-बार काम एकबार में ऑटोमेंट हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों से कर्मचारियों की छोटी-छोटी टीमें काम करती आ रही है। इससे काम गति आएगी। साथ ही, निर्णय लेने की प्रक्रिया भी आसान होगी। 

READ MORE-  IT सेक्टर में साइलेंट रिवोल्यूशन, 25 प्रतिशत एंट्री-लेवल जॉब्स गायब! 

इससे पहले भी हो चुकी है बड़ी कटौती 

Snap में यह पहलीबार नहीं हुई है। जब इतनी बड़ी संख्या में छटनी की गई है। 2022 में भी कंपनी ने करीब 20 प्रतिशत कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। लगातर हो रही कटौती को देखते हुए यह लग रहा है कि कुछ अलग करना चाहती है। इतना ही नहीं कंपनी पर निवेशकों का भी दबाव बढ़ रहा है Irenic Capital Management ने Snap में निवेश किया है और कंपनी प्रदर्शन पर सवाल भी उठाए हैं। उनका कहना है कि सालों बाद भी कंप नी मुनाफा क्यों नहीं कमा रही है। 

READ MORE-  AI के नाम पर Block Inc में 4000 लोगों की नौकरी गई 

पूरी टेक जगत में चल रहा है यह ट्रेंड 

स्नैप अकेली कंपनी है जो ऐसा कर रही है। इस साल कई बड़ी टेक कंपनियां है जो बड़े पैमाने पर अपने कर्मचारियों की छटनी की है। इसमें Amazon, Meta, Block जैसी कई कंपनियों के नाम शामिल है। वहीं, कंपनी ने यह भी इशारा किया है कि AI में निवेश करने के लिए हर साल सैकड़ों अरब डॉलर खर्च करने की योजनाओं के चलतेकंपनी के दूसरे हिस्सों में लागत में कटौती करना ज़रूरी हो गया है। 

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

एक क्लिक में अंधेरा! पावर ग्रिड पर बढ़ते साइबर हमलों से बढ़ी चिंता
Previous Story

एक क्लिक में अंधेरा! पावर ग्रिड पर बढ़ते साइबर हमलों से बढ़ी चिंता

indigo invests sarla aviation air taxi india evtol future mobility
Next Story

Air Taxi पर IndiGo का 10 करोड़ का दांव, बदल जाएगा शहरों का सफर

Latest from Jobs

Don't Miss