Job Interview Preparation: क्या सिर्फ अंग्रेजी की वजह से अच्छे उम्मीदवार नौकरी का मौका गंवा रहे हैं? आज के प्रतिस्पर्धी दौर में यह सवाल पहले से ज्यादा अहम हो गया है। कई युवाओं के पास शानदार डिग्री, अच्छे कौशल और अनुभव होते हैं, लेकिन इंटरव्यू में अंग्रेजी बोलने का आत्मविश्वास कमजोर पड़ जाता है। ताज़ा करियर ट्रेंड्स बताते हैं कि इंटरव्यू में परफेक्ट अंग्रेजी नहीं, बल्कि साफ और आत्मविश्वास से भरी बातचीत ज्यादा मायने रखती है।
इंटरव्यू में अंग्रेजी बोलने से डर लगता है? जानिए आसान टिप्स, जिनकी मदद से आप आत्मविश्वास बढ़ाकर नौकरी के इंटरव्यू में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।
आसान भाषा से करें शुरुआत
इंटरव्यू की तैयारी करते समय सबसे बड़ी गलती कई उम्मीदवार कठिन शब्द याद करने की करते हैं। इससे घबराहट और बढ़ जाती है। करियर विशेषज्ञों का कहना है कि सरल और स्पष्ट अंग्रेजी सबसे प्रभावी होती है। आप अपने बारे में बताने, पढ़ाई, स्किल्स और करियर लक्ष्य जैसे सवालों के जवाब पहले से तैयार कर सकते हैं। उदाहरण के लिए
- Tell me about yourself
- Why should we hire you?
- What are your strengths?
इन सवालों के जवाब छोटे और आसान वाक्यों में तैयार करें। रोज़ अभ्यास करने से जवाब स्वाभाविक लगने लगते हैं और इंटरव्यू के दौरान रुकावट कम होती है।
हिंदी से अनुवाद करने की आदत छोड़ें
बहुत से उम्मीदवार पहले हिंदी में सोचते हैं और फिर उसे अंग्रेजी में बदलकर बोलते हैं। यही प्रक्रिया उन्हें इंटरव्यू में धीमा और असहज बना देती है। अगर आप अंग्रेजी में बेहतर बोलना चाहते हैं तो छोटी-छोटी चीजों के बारे में सीधे अंग्रेजी में सोचना शुरू करें। जैसे, I am studying या I am preparing for my interview. धीरे-धीरे यह आदत आपके दिमाग को अंग्रेजी में सोचने के लिए तैयार करेगी। इसका फायदा यह होगा कि इंटरव्यू में जवाब अधिक तेज़ और प्राकृतिक लगेंगे।
READ MORE: LinkedIn Premium क्या है? Free vs Premium में क्या अंतर है?
वीडियो देखकर सीखें बातचीत का तरीका
आज इंटरनेट पर हजारों मॉक इंटरव्यू और करियर वीडियो उपलब्ध हैं। इन्हें सिर्फ देखने की बजाय ध्यान से सुनना ज्यादा जरूरी है। वीडियो को बीच में रोककर वक्ता के वाक्यों को दोहराने की कोशिश करें। इससे उच्चारण, बोलने की गति और वाक्य बनाने का तरीका बेहतर होता है। करियर कोच कहते हैं, इंटरव्यू लेने वाला व्यक्ति आपकी अंग्रेजी की परीक्षा नहीं ले रहा होता। वह यह देखता है कि आप अपने विचार कितनी स्पष्टता और आत्मविश्वास से रखते हैं।
READ MORE: Accenture में करियर ग्रोथ के लिए AI जरूरी
रोज बोलने का अभ्यास ही सबसे बड़ा हथियार
सिर्फ पढ़ने और लिखने से बोलने की समस्या दूर नहीं होती। इसके लिए रोज कम से कम 10 से 15 मिनट बोलने का अभ्यास करना चाहिए। आप अपनी आवाज रिकॉर्ड कर सकते हैं और बाद में सुन सकते हैं। इससे गलतियां पहचानना आसान हो जाता है। दोस्तों के साथ अंग्रेजी में बातचीत करना या शीशे के सामने बोलना भी आत्मविश्वास बढ़ाने का अच्छा तरीका है।
