Oppo Find X9s और Ultra जल्द होंगे ग्लोबल लॉन्च

ग्लोबल मार्केट में Oppo की एंट्री, Find X9s और Ultra से बढ़ेगी टक्कर

5 mins read
3 views
April 15, 2026

Oppo Find X9s specs: स्मार्टफोन बाजार में Oppo अब नई रणनीति के साथ उतरने जा रहा है। कंपनी इस बार अपने फ्लैगशिप लाइनअप को अलग तरीके से पेश कर रही है। Oppo Find X9s और Ultra मॉडल को एक साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा, जबकि Pro वेरिएंट को फिलहाल चीन तक सीमित रखा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह नया लाइनअप 21 अप्रैल को ग्लोबली लॉन्च हो सकता है। इसके साथ कंपनी अपने अन्य गैजेट्स भी पेश करेगी। इनमें स्मार्टवॉच और TWS ईयरबड्स शामिल हो सकते हैं, जिससे ओप्पो एक पूरा इकोसिस्टम तैयार करने की कोशिश में है।

Oppo की नई Find X9 सीरीज में मिलेगा प्रीमियम डिजाइन और Hasselblad कैमरा, लॉन्च डेट भी सामने।

डिजाइन में प्रीमियम टच, कैमरा में दम

Oppo Find X9s का डिजाइन काफी प्रीमियम नजर आता है। इसमें फ्लैट डिस्प्ले दी गई है। पतले बेज़ल्स के साथ होल पंच कटआउट देखने को मिलेगा। फोन के रियर में स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। जो इसे मॉडर्न लुक देता है। इसका कैमरा सेटअप की काफी चर्चाएं है। इसमें Hasselblad ट्यूनिंग के साथ ट्रिपल कैमरा दिया जाएगा। 50MP का Ultra-Clear  कैमरा बेहतर फोटो क्वालिटी देने की भरोसा देती है। यह फीचर फोटोग्राफी लवर्स को खासा आकर्षित कर सकता है।

READ MORE-  अब विमान नहीं होंगे गुमराह! GPS हैकिंग के खिलाफ भारत की बड़ी तैयारी

बैटरी और परफॉर्मेंस औऱ डिजाइन

Oppo Find X9s में 7025mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। यह लंबे समय तक उपयोग के लिए बेहतर साबित हो सकती है। हालांकि, प्रोसेसर और अन्य हार्डवेयर की जानकारी अभी सामने आनी बाकी है।फोन को ब्लैक, पिंक और पर्पल कलर ऑप्शंस में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही साइड में बटन प्लेसमेंट और डिजाइन एलिमेंट्स इसे अलग पहचान देंगे।

READ MORE- Samsung Galaxy S26 Ultra रिव्यू: क्या आपके लिए बेस्ट है ये फोन?

चीन में मिलेगा Pro वेरिएंट टेक्नोलॉजी

दूसरी ओर, Oppo Find X9s Pro को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इसमें क्वाड कैमरा सेटअप होगा। जिसमें दो 200MP कैमरे शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा 6.3 इंच की डिस्प्ले और पतले बेज़ल्स इसे और प्रीमियम बनाते हैं। ओप्पो  इस सीरीज के जरिए कैमरा और डिजाइन पर विशेष ध्यान दे रहा है। लूमो इमेजिंग जैसी नई तकनीक इसे और एडवांस बनाती है। यह दिखाता है कि कंपनी फ्लैगशिप सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

lukkhe web series ott release-date
Previous Story

OTT पर मचेगा बवाल! ‘लुक्खे’ में रैप, एक्शन और बदले की आग

Latest from Gadgets

Don't Miss