OTT reality show: डिजिटल दुनिया में मनोरंजन तरीका भी बदल रहा है। इसी बदलाव के बीच Oceaniek Global Super Star एक नए मॉडल के साथ सामने आया है। यह एक ऐसा रियलिटी शो का प्लेटफॉर्म है जो दुनिया भर के टैलेंट को एक ही डिजिटल मंच पर लाने की कोशिश कर रहा है। इस प्रोजेक्ट के पीछे डायरेक्टर Rohit Kumar की सोच है। उनका कहना है कि टैलेंट को किसी शहर, देश या इंडस्ट्री तक सीमित नहीं रहना चाहिए। बता दें कि रोहित कुमार अपने पिछले प्रोजेक्ट 11:11 Music Video Album से पहचान बनाई थी और अब इस शो के जरिए वह एक इंटरनेशनल टैलेंट नेटवर्क बनाने की ओर अग्रसर हैं।
90 दिन के ऑडिशन और 30 दिन की वोटिंग के बाद टॉप 50 फाइनलिस्ट इंटरनेशनल स्टेज पर पहुंचेंगे। जानिए सबकुछ विस्तार से।
ऑडिशन का नया तरीका, घर बैठे मौका
जहां पारंपरिक Reality Show में लंबी कतारें और फिजिकल ऑडिशन होते हैं। वहीं इस प्लेटफॉर्म पर कोई भी प्रतिभागी सिर्फ ऑनलाइन अपना वीडियो अपलोड करके हिस्सा ले सकता है। इससे गांव, छोटे शहरों और विदेशों में रहने वाले लोग भी बराबरी के साथ इस प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं। इस शो में सिगिंग, डॉसिंग, एक्टिंग, कॉमेडी, स्पोकन वर्ड, और अन्य अनोखी प्रतिभाओं को भी मौका दिया जा रहा है। यानी यह एक मल्टी-टैलेंट प्लेटफॉर्म है, जहां हर तरह की क्रिएटिविटी को जगह सकती है।
90 दिन का सफर फिर पब्लिक का फैसला
शो का फॉर्मेट भी वर्तमान रियलिटी शो से अलग है। शुरुआती 90 दिनों में प्रतिभागियों को खुद को साबित करने और ऑडियंस बनाने का मौका मिलेगा। इसके बाद 30 दिन का वोटिंग राउंड होगा। जिसमें दर्शक खुद तय करेंगे कि कौन आगे जाएगा। इस प्लेटफॉर्म की सबसे खास बात इसकी निष्पक्षता है। सभी प्रतिभागी वोटिंग राउंड में जाएंगे और टॉप 50 फाइनलिस्ट पूरी तरह दर्शकों के वोट से चुने जाएंगे। इससे किसी तरह की पक्षपात की गुंजाइश नहीं रहती।
READ MORE- 42 एपिसोड की ये सीरीज़ OTT पर मचा रही धमाल, देखें सस्पेंस से भरपूर कहानी
डिजिटल से इंटरनेशनल स्टेज तक का सफर
इस शो का ग्रैंड फिनाले Mumbai या London में आयोजित किया जाएगा। यह प्रतिभागियों को ग्लोबल पहचान दिलाने का मौका देता है। विजेता को 3 लाख का इनाम मिलेगा। उन्हें असली फायदा है ग्लोबल एक्सपोजर के तौर पर मिलेगा। इस प्लेटफॉर्म के जरिए प्रतिभागियों को OTT पर पहचान, ब्रांड डील्स और बड़े प्रोजेक्ट्स के अवसर भी मिल सकते हैं।
READ MORE- OTT पर धमाल मचाने आ रही ‘O Romeo’ से ‘Tu Yaa Main’
दर्शक अब कंटेंट देखेंगे नहीं तय भी करेंगे
आज के समय में दर्शक कंटेंट देखनेवाले नहीं रह कर तय करने वाले भी बन चुके हैं। यह शो Social Media और लाइव वोटिंग के जरिए ऑडियंस को पूरी प्रक्रिया का हिस्सा बनाता है। जिससे एंगेजमेंट कई गुना बढ़ जाता है। बता दें कि भारत समेत कई देशों में OTT प्लेटफॉर्म तेजी से बढ़ रहे हैं और लोकल कंटेंट अब ग्लोबल दर्शकों तक पहुंच रहा है। यह शो उसी ट्रेंड को आगे बढ़ाते हुए क्षेत्रीय प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच देने का काम कर रहा है।
यह एक ऐसा शो जहां कोई भी व्यक्ति अपनी प्रतिभा के दम पर दुनिया तक पहुंच सकता है। अगर ऐसा हुआ और लोकप्रियता बनी हो तो यह आनेवाले दिनों में डिजिटल एंटरटेनमेंट को दिशा दे सकती है। जिससे गांव का टैलेंट ग्लोब तक का सफर तय कर सकता है।
