Wingify funding everstone

SaaS में बड़ा धमाका! Wingify को 1,381 करोड़ रूपए की फंडिंग, ग्लोबल प्लान तेज

7 mins read
10 views
April 6, 2026

Wingify funding everstone: डिजिटल एक्सपीरियंस ऑप्टिमाइजेशन, DXO सेक्टर में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए Wingify ने एक जबरदस्त चाल चली है। कंपनी को Everstone Capital और अन्य निवेशकों से करीब 150 मिलियन डॉलर जो लगभग 1,381 करोड़ रुपये का निवेश मिला है। जो कहीं न कहीं कंपनी के विस्तार में काफी मददगार साबित हो सकती है।

Wingify की ग्रोथ स्टोरी में नया मोड़, फंडिंग, अधिग्रहण और AI टेक्नोलॉजी से कंपनी बना रही है ग्लोबल पहचान…जानिए पीछे की रणनीति।

पुराना सौदा, नई दिशा और निवेशकों का भरोसा

यह निवेश कंपनी के लॉन्ग-टर्म विजन का हिस्सा है। जनवरी 2025 में एवरस्टोन कैपिटल ने Wingify में बहुमत हिस्सेदारी हासिल की थी।  इसे भारत के SaaS सेक्टर के बड़े सौदों में गिना गया। अब यह नया फंड उसी योजना को आगे बढ़ाने की दिशा में देखा जा रहा है। इस निवेश के तहत कंपनी ने राइट्स इश्यू के जरिए 16 लाख से ज्यादा इक्विटी शेयर जारी किए हैं। इसमें सबसे बड़ा योगदान एवरस्टोन का रहा।  एवरस्टोन ने लगभग 1,250 करोड़ रुपये डाले। इसके अलावा Vyom Mankekar और अन्य मौजूदा शेयरहोल्डर्स ने भी इस फंडिंग राउंड में हिस्सा लिया। जिससे निवेशकों का भरोसा साफ झलकता है।

लक्ष्य ग्लोबल विस्तार की तैयारी

Wingify का ध्यान अब विश्वस्तर पर अपनी स्थिति मजबूत करने की है। कंपनी के प्लेटफॉर्म VWO और AB Tasty के बीच मर्जर की प्रक्रिया शुरू की गई है। जिसका उद्देश्य अमेरिका और यूरोप जैसे बड़े बाजारों में मजबूत उपस्थिति बनाना है। 2010 में स्थापित Wingify अपने प्रमुख प्रोडक्ट VWO  के माध्यम से ऑनलाइन बिजनेस को कन्वर्जन रेट सुधारने में मदद करती है। SaaS मॉडल पर आधारित यह प्लेटफॉर्म कंपनियों को यूजर के नेचर को समझने और वेबसाइट परफॉर्मेंस बेहतर करने के टूल्स देता है।

READ MORE- 320 करोड़ वैल्यूएशन पर BeastLife का धमाका, जुटाए 20 करोड़

शेयरहोल्डिंग में संतुलन लेकिन मुनाफे घटा

कंपनी के शेयरहोल्डिंग पैटर्न पर नजर डालें तो एवरस्टोन कैपिटल के पास सबसे बड़ी हिस्सेदारी है। वहीं, को-फाउंडर Paras Chopra, Vyom Mankekar और CEO Sparsh Gupta भी महत्वपूर्ण हिस्सेदारी रखते हैं।  हालांकि, कंपनी को वित्तीय चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा है। FY25 में Wingify के मुनाफे में 60 प्रतिशत से अधिक गिरावट आई।  जिसका मुख्य कारण कर्मचारियों पर बढ़ा खर्च रहा। हालांकि, इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 34 राजस्व बढ़कर 386 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। जिससे उम्मींद बनी। कंपनी ने Blitzllama का अधिग्रहण किया। जिसकी तकनीक अब VWO प्लेटफॉर्म में जोड़ी जा रही है।

READ MORE-  ixigo पर बढ़ा बड़ा भरोसा, Coronation ने 7 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी ली

इससे साफ है कि कंपनी Wingify फंडिंग, मर्जर और AI टेक्नोलॉजी के सहारे विश्वस्तर पर SaaS लीडर के रूप में स्थापित होना चाहती है। अब देखना होगा इसमें कहां तक सफल होती है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

OpenAI 4 day week proposal
Previous Story

अब 5 नहीं 4 दिन काम! AI के दौर में बदल जाएगी नौकरी और कमाई का गणित

Best suspense thriller Movies
Next Story

अगर हिम्मत है तो देखें! ये थ्रिलर फिल्में दिमाग हिला देंगी

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss