ixigo की पेरेंट कंपनी में Coronation Fund Managers ने हिस्सेदारी 7% के पार पहुंचाई

ixigo पर बढ़ा बड़ा भरोसा, Coronation ने 7 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी ली

5 mins read
71 views
April 2, 2026

ixigo Stake Increase: ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म ixigo की पेरेंट कंपनी में निवेशकों का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है। Coronation Fund Managers ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 7 प्रतिशत से ज्यादा कर ली है। बड़े निवेशक कंपनी के भविष्य को लेकर सकारात्मक सोच रखते हैं। लगातार बढ़ती हिस्सेदारी कंपनी की ग्रोथ स्टोरी को मजबूत बनाती है।

ओपन मार्केट के जरिए खरीदारी

बता दें कि Coronation ने यह निवेश ओपन मार्केट के जरिए किया है। कंपनी ने करीब 4.75 लाख शेयर खरीदे, जिससे उसकी कुल हिस्सेदारी में इजाफा हुआ। यह डील 30 मार्च 2026 को पूरी हुई। खास बात यह है कि इस खरीदारी से कंपनी की कुल शेयर कैपिटल में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह पूरी तरह बाजार आधारित ट्रांजैक्शन रहा।

READ MORE-  320 करोड़ वैल्यूएशन पर BeastLife का धमाका, जुटाए 20 करोड़

लगातार बढ़ रही हिस्सेदारी

इस निवेश से पहले कोरोनेशन के पास 6.90% हिस्सेदारी थी। अब यह बढ़कर 7.01 प्रतिशत हो गई है। कंपनी धीरे-धीरे अपनी हिस्सेदारी मजबूत कर रही है। इससे पहले फरवरी 2026 में भी इसने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई थी। यह लगातार निवेश कंपनी में बढ़ते भरोसे को दर्शाता है। ixigo में सिर्फ कोरोनेशन ही नहीं, अन्य बड़े निवेशक भी रुचि दिखा रहे हैं। Prosus की सहयोगी कंपनी MIH Investments One B.V. ने भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई थी। इससे यह साफ होता है कि कंपनी में अंतरराष्ट्रीय निवेशकों का भरोसा भी बना हुआ है। यह ट्रेंड कंपनी के लिए सकारात्मक संकेत है।

READ MORE-  अब Bachatt की 12 मिलियन डॉलर के साथ बढ़ेगा फाइनेंशियल नेटवर्क

वित्तीय प्रदर्शन में मजबूती

कंपनी के वित्तीय नतीजे भी इसकी ग्रोथ को सपोर्ट कर रहे हैं। Q3 FY26 में ixigo का रेवेन्यू बढ़कर 317 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी अवधि में यह 242 करोड़ रुपये था। वहीं, कंपनी का मुनाफा भी 55 प्रतिशत बढ़कर 24 करोड़ रुपये पहुंच गया। यह प्रदर्शन Investors के भरोसे को और मजबूत करता है। ixigo के शेयर फिलहाल स्थिर स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। इसकी कीमत करीब 165 रुपये के आसपास है। कंपनी का मार्केट कैप करीब 7,255 करोड़ रुपये है। यह दर्शाता है कि बाजार में कंपनी की स्थिति संतुलित बनी हुई है।

लगातार निवेश और मजबूत Financial Performance प्रदर्शन ixigo  पर निवेशकों की नजर अब इसकी अगली ग्रोथ पर टिकी हुई है। जिसका सीधा फायदा कंपनी को हो सकती है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

अमेरिका में AI प्रोफेशनल्स की भारी कमी
Previous Story

AI सीखो, करोड़ों कमाओ! अमेरिका में नौकरी का सुनहरा मौका पाओ!

इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म्स पर कॉमेडी, थ्रिलर और हॉरर का शानदार मिश्रण
Next Story

OTT पर कंटेंट की बरसात, हर मूड के लिए तैयार हैं नई फिल्में और सीरीज

Latest from Business

Dunzo के पूर्व CEO कबीर बिस्वास का नया AI स्टार्टअप

Dunzo फाउंडर को मिला निवेशकों का साथ, AI स्टार्टअप के लिए 102 करोड़ जुटाई फंडिंग

Kabeer Biswas startup: शहरी जीवन की मुश्किलों को आसान बनाने के लिए अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सहारा लिया जा रहा है। नए स्टार्टअप का
PrimeInvestor funding

19.5 करोड़ की फंड से PrimeInvestor अब सीधे संभालेगा आपका पैसा

PrimeInvestor funding: चेन्नई स्थित वेल्थटेक प्लेटफॉर्म PrimeInvestor अब सिर्फ सलाह देने तक सीमित नहीं रहना चाहता। कंपनी ने निवेशकों के लिए सीधे पोर्टफोलियो मैनेजमेंट

Don't Miss