क्या AI चैटबॉट्स अकेलापन दूर कर सकते हैं? जानिए रिसर्च क्या कहती है और क्यों ज्यादा निर्भरता खतरनाक हो सकती है।

AI से दूर होगा अकेलापन या बढ़ेगी दूरी? जानें एक्सपर्ट राय

5 mins read
8 views
April 7, 2026

AI Mental Health: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों में अकेलापन एक आम समस्या बन गई है। लोग परिवार और दोस्तों के बीच रहकर भी अंदर से खाली महसूस करते हैं। ऐसे में अब कई लोग AI चैटबॉट्स की मदद लेने लगे हैं, लेकिन लोगों के मन में अभी भी एक सवाल हमेशा आता है कि क्या AI सच में इस समस्या का हल है।

क्या AI चैटबॉट्स अकेलापन दूर कर सकते हैं? जानिए रिसर्च क्या कहती है और क्यों ज्यादा निर्भरता खतरनाक हो सकती है।

कुछ हद तक मिलती है राहत

कई रिसर्च बताते हैं कि AI से बात करने से अकेलेपन की भावना थोड़ी कम हो सकती है। जब कोई व्यक्ति AI से अपनी बातें शेयर करता है, तो उसे ऐसा लगता है कि जैसे कोई उसे सुन रहा है। AI की खास बात यह है कि यह हमेशा उपलब्ध रहता है और किसी भी बात पर जज नहीं करता। लोग बिना झिझक अपनी फीलिंग्स शेयर कर सकते हैं। खासकर उन लोगों के लिए, जिनके पास बात करने वाला कोई नहीं होता। कई यूजर्स मानते हैं कि AI से बात करके उन्हें थोड़ी मानसिक शांति मिलती है।

READ MORE: टेक दुनिया में Nothing की एंट्री, बनाएगा AI स्मार्ट ग्लासेस

AI पर ज्यादा भरोसा बन सकता है खतरा

एक सीमा के बाद AI पर ज्यादा निर्भरता नुकसानदायक हो सकती है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर लोग हर छोटी-बड़ी बात के लिए AI पर निर्भर हो जाएंगे, तो वे असली दुनिया से दूर हो सकते हैं। इससे लोगों की सोशल स्किल्स कमजोर हो सकती हैं और आमने-सामने बातचीत करने की आदत कम हो सकती है। धीरे-धीरे इंसानी रिश्तों में दूरी बढ़ सकती है और टेक्नोलॉजी पर निर्भरता ज्यादा हो जाएगी।

READ MORE: Ethereum फाउंडर Vitalik ने पेश किया भविष्य का AI सिस्टम

इंसानी रिश्तों की जगह नहीं ले सकता AI

AI भले ही कुछ समय के लिए अकेलेपन को कम कर दे, लेकिन यह इंसानी भावनाओं और रिश्तों की जगह नहीं ले सकता। असली जुड़ाव, समझ और भावनात्मक सपोर्ट केवल इंसानों से ही मिलता है। एक और चिंता यह है कि अगर लोग AI को ही अपना मुख्य साथी बना लें, तो यह लंबे समय में नुकसान पहुंचा सकता है इसलिए जरूरी है कि AI का इस्तेमाल संतुलन के साथ किया जाए।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Redmi A7 Pro 5G होगा जल्द लॉन्च
Previous Story

Redmi A7 Pro 5G होगा जल्द लॉन्च, जानें इसके दमदार फीचर्स

Latest from Artificial Intellience

Don't Miss