अप्रैल में कई नए स्मार्टफोन होंगे लॉन्च

OnePlus से iQOO तक लॉन्च होंगे ये 5G स्मार्टफोन, देखें LIST

9 mins read
27 views
March 31, 2026

Best 5G Phones 2026: अप्रैल स्मार्टफोन मार्केट के लिए बहुत खास महीना बनने जा रहा है। इस महीने भारत में कई बड़ी कंपनियां अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली हैं। खास बात यह है कि इस बार कंपनियां हर बजट के यूजर्स को ध्यान में रख रही हैं। कहीं 5G फोन हैं, तो कहीं प्रीमियम और हाई-परफॉर्मेंस फ्लैगशिप डिवाइस। इस बार फोन में बड़ी बैटरी, तेज डिस्प्ले, बेहतर कैमरा और नए AI फीचर्स पर सबसे ज्यादा फोकस किया गया है। आइए जानते हैं इस महीने कौन-कौन से फोन लॉन्च होंगे।

अप्रैल में कई नए स्मार्टफोन होंगे लॉन्च, फोन में बड़ी बैटरी, बेहतर कैमरा और दमदार परफॉर्मेंस जैसे शानदार फीचर्स देखने को मिलेंगे।

2 अप्रैल को लॉन्च होगा Realme 16 5G

Realme 16 5G में सबसे बड़ा आकर्षण इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 60W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। यह फोन नए Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर चलेगा। इसमें IP69 रेटिंग दी गई है, जिससे यह पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा देगा। फोन में 6.57 इंच का डिस्प्ले और डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50MP का मेन कैमरा शामिल है। यह Dimensity 6400 चिपसेट और 12GB तक RAM के साथ आ सकता है, जिससे परफॉर्मेंस स्मूद रहने की उम्मीद है।

Redmi Note 15 SE 5G  कब होगा लॉन्च

Redmi Note 15 SE 5G को 2 भी 2 अप्रैल में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को खास डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा। इसमें बोल्ड रेड कलर, वेगन लेदर बैक और गोल्ड एक्सेंट देखने को मिल सकते हैं। इसका फोकस डिजाइन पर ज्यादा है, जबकि हार्डवेयर स्टैंडर्ड Note 15 5G जैसा बैलेंस्ड परफॉर्मेंस देने की उम्मीद है।

2 अप्रैल को Vivo V70 FE लॉन्च

Vivo V70 FE एक प्रीमियम फीचर फोन होगा, जिसमें 6.83 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। इसकी ब्राइटनेस 1900 निट्स तक जा सकती है, जिससे आउटडोर विजिबिलिटी बेहतर होगी। इस फोन में 200MP का मेन कैमरा और 50MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। साथ ही AI इमेजिंग फीचर्स भी दिए जाएंगे। इसमें 7000mAh की बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा।

7 अप्रैल को लॉन्च होगा OnePlus Nord 6

OnePlus Nord 6 को विशेष रूप से परफॉर्मेंस ओरिएंटेड यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 165Hz AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट मिलेगा। इसकी सबसे खास बात इसकी 9000mAh की जबरदस्त बैटरी है। इसमें बेहतर टच रिस्पॉन्स और एक नई Wi-Fi चिप भी मिलेगी, जिससे कनेक्टिविटी और भी स्मूथ होगी।

Ai+ Nova 2 सीरीज 9 अप्रैल को लॉन्च होगा

Ai+ Nova 2 सीरीज में दो मॉडल शामिल होंगे। इसका Ultra वेरिएंट खास लाइट रिंग फीचर के साथ आएगा, जो नोटिफिकेशन के समय अलग तरह का लुक देगा। यह सीरीज डिजाइन और लाइटिंग इफ़ेक्ट्स पर विशेष जोर देती है, जिससे यह मिड-रेंज सेगमेंट में अपनी एक अलग पहचान बनाने में सक्षम हो पाती है।

Vivo T5 Pro 5G कब होगा लॉन्च

Vivo T5 Pro 5G में 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है। यह Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट पर चल सकता है। इसमें 9020mAh की बड़ी बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है। साथ ही 50MP Sony कैमरा सेंसर भी मिलने की संभावना है। यह फोन मिड अप्रैल में भारतीय यूजर्स के लिए मौजूद हो सकता है।

OPPO K15 Pro सीरीज 1 अप्रैल को लॉन्च होगा

OPPO K15 Pro सीरीज में 8000mAh तक की बैटरी और एक एक्टिव कूलिंग फैन हो सकता है। इसमें OLED डिस्प्ले, Dimensity प्रोसेसर और 16GB तक RAM दी जा सकती है, जो खासतौर पर गेमिंग और हाई परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन किया गया है।

READ MORE: स्मार्टफोन कंपनियों से ‘सीक्रेट कोड’ मांगने की खबरें झूठी

iQOO Z11 कब होगा लॉन्च

उम्मीद है कि iQOO Z11 में 165Hz AMOLED डिस्प्ले और Dimensity 8500 चिपसेट होगा। यह फ़ोन 16GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ आ सकता है। इसमें 9020mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग, IP68 रेटिंग और एडवांस कूलिंग सिस्टम भी दिया जा सकता है। यह फोन 11 अप्रैल को लॉन्च हो सकता है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

solar air conditioner low electricity cooling guide
Previous Story

24 घंटे ठंडक, बिना खर्च वाला AC , जानिए कैसे करता है काम?

WhatsApp के इन 2 फीचर्स के बारे में जानते हैं आप?
Next Story

WhatsApp के इन 2 फीचर्स के बारे में जानते हैं आप?

Latest from Gadgets

Don't Miss