Europe Smart TV: यूरोप में स्मार्ट टीवी और डिजिटल असिस्टेंट्स अब बड़े टेक नियमों के दायरे में आ सकते हैं। दुनिया के सबसे बड़े ब्रॉडकास्टर्स ने यूरोपीय संघ की एंटिट्रस्ट प्रमुख टेरेसा रिबेरा को सुझाव दिया है। उन्होंने कहा है कि Google, Amazon, Apple और Samsung के स्मार्ट टीवी और वर्चुअल असिस्टेंट्स को EU के सबसे सख्त टेक नियमों के तहत लाया जाना चाहिए। इसका कारण इन प्लेटफॉर्म्स का बढ़ता हुआ मार्केट पावर है।
यूरोपीय आयोग को ब्रॉडकास्टर्स का पत्र मिला, जिसमें स्मार्ट टीवी और वर्चुअल असिस्टेंट्स को Digital Markets Act के तहत गेटकीपर घोषित करने की मांग की गई है।
ACT का प्रस्ताव
ACT ने यह सुझाव दिया है कि स्मार्ट टीवी और वर्चुअल असिस्टेंट्स को DMA के तहत गेटकीपर माना जाए। ACT में Canal+, RTL, Mediaset, ITV, Paramount+, NBCUniversal, Walt Disney, Warner Bros Discovery, Sky और TF1 Groupe जैसे बड़े ब्रॉडकास्टर्स शामिल हैं।
बाजार में टेक कंपनियों का प्रभुत्व
2025 की मार्केट स्टडी के अनुसार, Android TV का मार्केट शेयर 2019 से 2024 के बीच 16% से 23% बढ़ा, Amazon Fire OS 5% से 12% पर आया, और Samsung Tizen OS का मार्केट शेयर लगभग 24% है। ब्रॉडकास्टर्स का कहना है कि ये प्लेटफॉर्म करोड़ों उपयोगकर्ताओं और व्यवसायों तक कंटेंट पहुंच को नियंत्रित कर सकते हैं।
READ MORE: iPhone पर क्रिप्टो चोरी का खतरा, Google ने किया खुलासा
गेटकीपर की भूमिका और DMA
ब्रॉडकास्टर्स ने कहा है कि बड़े टेक प्लेटफॉर्म्स अपने यूजर्स को अपने इकोसिस्टम में ही रख सकते हैं और मीडिया ऐप्स के बीच लिंकिंग या रीडायरेक्शन को रोक सकते हैं इसलिए DMA के तहत गेटकीपर का दर्जा देना जरूरी है, ताकि मार्केट में निष्पक्षता और प्रतियोगिता बनी रहे।
डिजिटल असिस्टेंट्स की चिंता
ब्रॉडकास्टर्स ने Amazon Alexa और Apple Siri जैसे वर्चुअल असिस्टेंट्स पर भी चिंता जताई है। OpenAI ने ChatGPT के लिए एक बीटा फीचर Tasks भी पेश किया है। अगर इन्हें DMA के तहत गेटकीपर नहीं माना गया, तो ये असिस्टेंट्स मीडिया कंटेंट के लिए असल गेटकीपर बन सकते हैं, बिना किसी नियामक जिम्मेदारी के।
READ MORE: ईरान की चेतावनी, Google, Microsoft और बैंक निशाने पर!
यूरोपीय आयोग की प्रतिक्रिया
यूरोपीय आयोग ने बताया कि उन्हें ACT का पत्र मिला है । हालांकि, Google, Amazon, Apple और Samsung ने इस पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। ब्रॉडकास्टर्स ने सुझाव दिया है कि DMA का प्रयोग स्मार्ट टीवी और वर्चुअल असिस्टेंट्स पर किया जाना चाहिए, चाहे वे 45 मिलियन मासिक यूजर्स और €75 बिलियन मार्केट कैपिटलाइजेशन की संख्या पूरी न करें।
