Teen Entrepreneur Viral: जब एक 15 साल के लड़के ने X पर पोस्ट किया कि उसने अपना पहला कर्मचारी रखा है और वो 38 साल का है, तो सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई। लड़के की यह पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो गई ।
15 साल के थॉमस गुथरी ने 38 साल के शख्स को रखा अपना पहला कर्मचारी, जानिए कैसे इंटरनेट ने उम्र और अनुभव की पुरानी सोच को पूरी तरह बदल दिया है।
कौन है यह 15 साल का बॉस?
थॉमस गुथरी नाम के इस लड़के ने AI प्लेटफॉर्म ‘Runwise‘ बनाया है। थॉमस ने दमदार अंदाज में लिखा कि मैंने अभी अपना पहला कर्मचारी रखा है। वो 38 साल के हैं और मैं 15 का हूं। थॉमस की बस इतनी सी पोस्ट ने इंटरनेट पर बड़ी बहस छेड़ दी है। थॉमस का कहना है कि इंटरनेट ने करियर की पुरानी सीढ़ी तोड़ दी है। अब उम्र नहीं, काबिलियत मायने रखती है।
I just hired my first employee.
He’s 38, I’m 15.
The internet has broken the traditional career ladder.
— Thomas Guthrie (@realthomasgu) March 17, 2026
READ MORE: कहीं… आपका कॉल तो सुन नहीं रहा कोई? गलती से भी न रखें इंटरनेट ON
लोगों ने क्या कहा?
सोशल मीडिया पर लोगों का मिला-जुला रिएक्शन देखने को मिला है। काफी लोगों ने हैरानी भी जताई और तारीफ भी की। ज्यादातर यूजर्स ने माना कि आज के दौर में उम्र सफलता की गारंटी नहीं है। कुछ लोगों ने कहा कि अब असली चीज यह है कि आप कितना काम जानते हैं, कितना कर सकते हैं और कितने टिके रह सकते हैं। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ने अलग-अलग उम्र के लोगों को साथ काम करना बेहद आसान बना दिया है।
READ MORE: Google का Gemini Robot बिना इंटरनेट के करेगा सारे काम
थॉमस अकेले नहीं हैं
थॉमस अकेले नहीं है, जिसने अपनी काबिलियत से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। उनके जैसा एक और किशोर है जो चर्चा में है। दरअसल, कनाडा में रहने वाले 16 साल के ऑम पटेल ने कोविड-19 के दौरान 12 साल की उम्र में कोडिंग सीखी और 2024 में ‘BigIdeasDB‘ नाम का प्लेटफॉर्म बनाया। उनके इस वेंचर ने अब तक CAD 23,000 डॉलर से ज्यादा कमा लिए हैं।
