𝗔𝗜 स्लॉप कंटेंट के खिलाफ नई 𝗩𝗶𝗲𝘄𝗲𝗿 𝗙𝗲𝗲𝗱𝗯𝗮𝗰𝗸 सुविधा लॉन्च!

AI स्लॉप कंटेंट के खिलाफ नई Viewer Feedback सुविधा लॉन्च!

5 mins read
1 views
March 19, 2026

YouTube AI Slop:  अब YouTube अपने प्लेटफॉर्म पर बढ़ते AI आधारित कम गुणवत्तावाले वीडियो की समस्या के समाधान के लिए कमर कस लिया है। इसके लिए कंपनी ने एक नया तरीका अपनाया है। YouTube ने AI Slop फीचर को जोड़ा है। जिससे अब मोबाइल ऐप पर वीडियो रेटिंग करते समय यूजर्स से पूछा जाएगा कि क्या यह वीडियो AI स्लॉप जैसा लगता है। इसके लिए दो विकल्प भी मिलेगा। पहला बिल्कुल ही नहीं और दूसरा बहुत ज्यादा। तो आइए जानते हैं इसके बारे में।

YouTube ने मोबाइल ऐप में नया फीचर किया लॉन्च… अब एआई से बना वीडियो को यूजर्स कर सकते हैं पहचना…जानिए इसकी खासियत।

मानव समीक्षा प्रणाली के ऊपर काम

बता दें कि यह फीचर YouTube की मौजूदा ऑटोमेटेड और मानव समीक्षा प्रणाली के ऊपर काम करता है। सवाल उठता है कि अगर इस तरह से पहचान होने लगे तो फिर क्रिएटर्स का क्या होगा। हलांकि, इसको लेकर कंपनी साफ कहा है कि क्रिएटर्स को AI Tools उपयोग करने से रोक नहीं किया गया है और न ही AI कंटेंट का खुलासा करना अनिवार्य है। लेकिन ध्यान यह देना होगा कि कम गुणवत्ता वाले वीडियो न हो। अगर ऐसा पाया गया तो मोनेटाइजेशन खतरे में पड़ सकता है।

READ MORE- अब YouTube पर दिखेगा FIFA World Cup, देखें Live

बच्चों और वयस्कों पर असर

कंपनी के सर्वे रिपोर्ट में पाया गया है कि नए अकाउंट के पहले 500 सुझाए गए वीडियो में 21% AI स्लॉप और 33% ब्रेनरॉट कैटेगरी में आते हैं। मीडिया जांच के मुताबिक हजारों बच्चों के लिए बनाए गए वीडियो शैक्षिक दिखते हैं। लेकिन क्वालिटी अच्छे नहीं होते हैं। ऐसा लगता है कम रिजल्यूशन में बनाकर डाले गए हैं। जो बुजुर्ग और छोटे दर्शकों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकते हैं।

READ MORE-  मैं Apple से ‘प्यार’ करता हूं… Video में देखें टिम कुक ने क्यों कहा ऐसा?

दर्शकों की रेटिंग्स को कैसे मापा जाए स्पष्ट नहीं

हलांकि अभी तक YouTube ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि वो दर्शकों की रेटिंग्स को कैसे मापा या इस्तेमाल किया जाएगा। यूजर्स को इस बात का डर सताने लगा है कि बड़े संख्या इस तरह के Feedback लेने पर इसे AI मॉडल के प्रशिक्षण डेटा के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे भविष्य में एआई आधारित वीडियो को पहचानना और मुश्किल हो सकती है।

YouTube की यह Viewer Feedback सुविधा प्लेटफ़ॉर्म को अधिक सुरक्षित और उच्च गुणवत्ता वाला बनाने के लिए एक प्रयास है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

अब फोन खुद करेगा काम, 𝗣𝗶𝘅𝗲𝗹 𝟭𝟬 में आया 𝗚𝗲𝗺𝗶𝗻𝗶 ऑटोमेशन फीचर
Previous Story

अब फोन खुद करेगा काम, Pixel 10 में आया Gemini ऑटोमेशन फीचर

Latest from Apps

सरकार ने Telegram को दिया नोटिस, चला रही थी FREE मूवी

सरकार ने Telegram को दिया नोटिस, चला रही थी FREE मूवी

भारत सरकार ने Telegram को नोटिस भेजा है और 3,142 चैनलों पर चल रही पायरेसी बंद करने का आदेश दिया है।   Telegram Channels Banned: भारत सरकार के Ministry of Information and Broadcasting ने मैसेजिंग ऐप Telegram को नोटिस भेजा है। यह नोटिस Information Technology Act, 2000 के तहत जारी किया गया है। सरकार ने Telegram से कहा है कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर मौजूद पायरेटेड यानी चोरी का कंटेंट तुरंत हटाए।  दरअसल कई OTT प्लेटफॉर्म्स ने शिकायत की थी कि Telegram के कई चैनलों पर फिल्मों और वेब सीरीज की गैरकानूनी कॉपी बड़े पैमाने पर शेयर की जा रही है। इससे कॉपीराइट नियमों का उल्लंघन हो रहा है और OTT कंपनियों को नुकसान हो रहा है।  READ MORE: इन देशों में क्यों बैन हुआ Telegram, जानें पूरी कहानी   मंत्रालय के अनुसार शिकायत करने वालों में JioCinema और Amazon

Don't Miss