मैं Apple से ‘प्यार’ करता हूं… Video में देखें टिम कुक ने क्यों कहा ऐसा?

मैं Apple से ‘प्यार’ करता हूं… Video में देखें टिम कुक ने क्यों कहा ऐसा?

5 mins read
103 views
March 18, 2026

Apple CEO Tim Cook: Apple के CEO टिम कुक ने हाल ही में एक बार फिर से रिटायरमेंट की अफवाहों पर सफाई दी है। कुक ने एक शो में साफ कहा है कि उनका Apple छोड़ने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने बताया कि मैं अपने काम से बहुत प्यार करता हूं। 28 साल पहले मैं Apple में आया और हर दिन इसे पसंद करता रहा है। मैं Apple के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकता।

उनका यह बयान इसलिए खास है क्योंकि पिछले कुछ महीनों से बाजार और विश्लेषक टिम कुक के रिटायरमेंट की संभावनाओं पर चर्चा कर रहे थे। Apple में कुछ बड़े बदलाव और लीडरशिप में फेरबदल ने इन अफवाहों को और बढ़ा दिया था।

https://youtu.be/PjehoUu48rY

टिम कुक ने रिटायरमेंट अफवाहों को किया खारिज, हमेशा Apple में रहेंगे बने, कंपनी AI और नए प्रोडक्ट्स पर फोकस कर रही है।

50वीं साल गिराह मना रहा Apple

Apple 1 अप्रैल को अपना 50वां साल मना रहा है और इस मौके पर नए प्रोडक्ट्स जैसे फोल्डेबल iPhone और AI केंद्रित डिवाइस की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। इस बीच, Siri में सुधार करने में हुई देरी ने कंपनी की लीडरशिप टीम पर भी दबाव बढ़ा दिया है।

READ MORE: Apple ने छीना Nothing का डिजाइनर, पेई ने ली टिम कुक की चुटकी!

लीडरशिप चेंज  और AI में बढ़ता दबाव

हाल ही में Apple में कई बड़े अधिकारी कंपनी छोड़ चुके हैं। इनमें AI चीफ जॉन जियानएंड्रिया, जनरल काउंसल केट एडम्स और यूजर इंटरफेस डिजाइन हेड एलन डाई शामिल हैं। साथ ही, चिप हेड जॉनी स्रूजी ने भी संभावित रिटायरमेंट का संकेत दिया। ऐसे बदलाव Apple जैसी स्थिर कंपनी में सबको चौंका देते हैं, लेकिन सबसे बड़ा दबाव Apple पर AI को लेकर है।

कंपनी अभी तक Microsoft, Google और Meta जैसी कंपनियों की तरह बड़े पैमाने पर AI उत्पाद नहीं ला पाई है। Siri के नए वर्जन में देरी और AI टूल्स जैसे ChatGPT का मुकाबला न कर पाना, Apple के लिए चुनौती बन गया है।

READ MORE: टिम कुक ने ट्रंप को क्यों दिया खास गिफ्ट, क्या है आपकी राय?

बाजार और उपभोक्ता अब ये देख रहे हैं कि Apple कैसे अपने AI रोडमैप को तेजी से आगे बढ़ाएगा और अपने प्रतियोगियों से पीछे नहीं रहेगा। इसके साथ ही टिम कुक ने स्पष्ट कर दिया कि वे अभी रिटायरमेंट की सोच भी नहीं रहे और Apple के भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

OpenAI और AWS का गठजोड़, अमेरिकी सरकार में AI की नई पहुंच
Previous Story

OpenAI और AWS का गठजोड़, अमेरिकी सरकार में AI की नई पहुंच

Microsoft का नया कदम: Copilot और AI टीम में नई शुरुआत
Next Story

Microsoft का नया कदम: Copilot और AI टीम में नई शुरुआत

Latest from Tech News

Don't Miss