चीन ने 7nm चिप टेक्नोलॉजी के साथ नई कंपनी की एंट्री

सेमीकंडक्टर की रेस तेज, चीन ने 7nm चिप टेक्नोलॉजी के साथ नई कंपनी की एंट्री

6 mins read
1 views
March 16, 2026

China 7nm chip production: चीन सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में तेजी से अपना कदम आगे बढ़ रहा है। उसका लक्ष्य विदेशी तकनीक पर निर्भरता कम करना है। इसी दिशा में Hua Hong Group ने बड़ा निर्णय लिया है। कंपनी 7nm चिप तकनीक पर काम कर रही है। यह तकनीक AI चिप बनाने में काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है।

7nm चिप निर्माण में Huawei के सहयोग से आगे बढ़ा रहा कदम…इससे विदेशी चिप कंपनियों पर निर्भरता कम करने की कोशिश तेज हो सकती है। जानिए इसके पीछे की वजह।

शंघाई प्लांट में तैयारी जोरों पर

समूह की चिप निर्माण इकाई Huali Microelectronics शंघाई स्थित अपने प्लांट में तैयारी भी शुरू कर दी है। यहां 7nm चिप बनाने की तैयारी जोरशोर से चल रही है। अगर यह सफल रहा तो कंपनी चीन की दूसरी ऐसी कंपनी बन जाएगी। उसके पास उन्नत चिप निर्माण तकनीक होगी। इस पहले SMIC ही 7nm चिप बनाने का काम कर रही है। लेकिन इसकी उत्पादन क्षमता सीमित बताई जाती है। विशेषज्ञों का कहना है कि चिप यील्ड अभी भी कमजोर है।

चिप निर्माण में Huawei का सहयोग

सूत्रों के मुताबिक इस प्रोजेक्ट में Huawei भी शामिल है। कंपनी तकनीकी सहयोग दे रही है। हालांकि इस साझेदारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अमेरिका ने उन्नत किस्म की चिप तकनीक पर कई प्रतिबंध लगाए हैं। इससे चीन पर दबाव बढ़ा है। इसी वजह से बीजिंग घरेलू कंपनियों को बढ़ावा देना शुरू कर दिया है। देश कई बड़ी कंपनियां इसमें शामिल भी हुई है और कई पाइपलाइन में है। प्रतिबंध के बाद सरकार चाहती है कि देश अपनी तकनीक स्वयं विकसित करे।

READ MORE-  Firebender फाउंडर अमन गोट्टुमुक्कला अब xAI के साथ

एडवांस मशीनों की भूमिका अहम

हलांकि 7nm चिप बनाना आसान नहीं है। इसके लिए बेहद एडवांस मशीनों की जरूरत होती है। चीन की SMIC कंपनी इसके लिए डच कंपनी ASML की मशीनों का उपयोग करती है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो  Hua Hong ने पिछले साल रिसर्च शुरू की थी। यह काम शंघाई के Fab 6 प्लांट में हो रहा है। बताया जा रहा है कि इसमें Huawei समर्थित SiCarrier भी शामिल है। कंपनी ने शेनझेन में अपने उपकरणों का परीक्षण किया था। कंपनी ने इसपर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

READ MORE- AI की रेस के बीच एलन मस्क का बड़ा एलान, xAI जल्द बनेगा नंबर-1!

एआई चिप तकनीक पर बढ़ा निवेश

बता दें कि पिछले साल दिसंबर में हांग कांग सेमीकंडक्टर ने बड़ा निवेश प्लान घोषित किया था। कंपनी का कहना था कि Huali में वो हिस्सेदारी को और बढ़ाना चाहती है। इसके लिए करीब 7.56 अरब युआन जुटाने की योजना भी बनी थी। यह पैसा रिसर्च और तकनीकी अपग्रेड में लगाया जाएगा।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

NODWIN Gaming अब प्री-IPO फंडिंग राउंड शुरू करने जा रही है।
Previous Story

NODWIN Gaming की IPO प्लानिंग, बोर्ड में हुईं Arnd Benninghoff की एंट्री

Latest from Gadgets

Don't Miss