Xiaomi 17T Pro India Launch: चीनी स्मार्टफोन कंपनी शाओमी (Xiaomi) जल्द ही अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज को ग्लोबल बाजार में पेश कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Xiaomi 17T Series इस महीने के आखिर में चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च हो सकती है। इसके बाद कंपनी भारत में भी Xiaomi 17T, Xiaomi 17T Pro India Launch की तैयारी कर रही है। अगर ऐसा होता है तो यह फोन कंपनी की प्रीमियम लाइनअप का हिस्सा बन जाएंगे।
Xiaomi जल्द ही Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर सकती है। जानें भारत में लॉन्च, संभावित कीमत और फीचर्स से जुड़ी पूरी जानकारी।
एक टिपस्टर के अनुसार, Xiaomi स्मार्टफोन (Xiaomi Smartphone) निर्माता कंपनी 28 मई को Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro को ग्लोबली लॉन्च कर सकती है। हालांकि, कंपनी की तरफ से अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत में इन स्मार्टफोन्स की एंट्री Redmi Turbo 5 के लॉन्च के बाद हो सकती है।
भारत में बढ़ सकती है Xiaomi 17 सीरीज की ताकत
कंपनी की फ्लैगशिप लाइनअप में Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra जैसे मॉडल शामिल हैं। अगर Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro भारत में लॉन्च होते हैं, तो कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की संख्या 5 तक पहुंच सकती है। खास बात यह है कि कंपनी कथित तौर पर Xiaomi 17 Max को भी भारत और अन्य ग्लोबल मार्केट्स में लाने पर विचार कर रही है। हाल ही में Xiaomi ने चीन में Xiaomi 17 Max को टीज करना शुरू किया है, जिससे संकेत मिलते हैं कि कंपनी जल्द ही इसे पेश कर सकती है। ऐसे में भारत में भी इस मॉडल को लेकर उत्सुकता बढ़ रही है।
READ MORE: Xiaomi 17T सीरीज: लॉन्च से पहले कीमत और फीचर्स ने मचाया बवाल
Xiaomi 17T Feature और संभावित स्पेसिफिकेशन
लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, Xiaomi 17T Feature की बात करें तो इसमें 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और 460ppi पिक्सल डेंसिटी मिलने की उम्मीद है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें 4nm आधारित MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट दिया जा सकता है। स्टोरेज की बात करें तो यह स्मार्टफोन 12GB LPDDR5x RAM और 256GB तक की स्टोरेज के साथ आ सकता है। इसकी शुरुआती कीमत EUR 749 (करीब ₹83,000) बताई जा रही है।
READ MORE: Xiaomi Pad 8 भारत में लॉन्च, Amazon पर बना बेस्टसेलर
Xiaomi 17T Pro में मिल सकते हैं दमदार फीचर्स
वहीं, Xiaomi 17T Pro को ज्यादा प्रीमियम फीचर्स के साथ पेश किया जा सकता है। इसमें 6.83 इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन मिल सकती है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। फोन में 3nm आधारित MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर दिए जाने की संभावना है। यह मॉडल 12GB RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आ सकता है। कीमत की बात करें तो इसका दाम EUR 999 यानी लगभग 1,11,000 हो सकता है।
