Firebender फाउंडर अमन गोट्टुमुक्कला अब xAI के साथ

Firebender फाउंडर अमन गोट्टुमुक्कला अब xAI के साथ

5 mins read
136 views
March 16, 2026

Aman Gottumukkala: टेक दुनिया में इस समय AI टैलेंट को लेकर जबरदस्त होड़ चल रही है। इसी बीच भारतीय मूल के एक फाउंडर अमन गोट्टुमुक्कला चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने अपनी AI कंपनी बनाने के बाद अब एलन मस्क की AI कंपनी xAI जॉइन कर ली है।

3 लोगों की टीम से Firebender बनाकर मिलियन डॉलर कमाने वाले अमन अब एडवांस कोडिंग AI सिस्टम पर काम करेंगे।

छोटी टीम से बड़ा मुकाम

अमन गोट्टुमुक्कला पहले Firebender नाम का AI कोडिंग असिस्टेंट बना चुके हैं। यह टूल खास तौर पर एंड्रॉयड डेवलपर्स के लिए बनाया गया था। Firebender डेवलपर्स को कोड लिखने और मैनेज करने में तेजी से मदद करता है। यह टूल Android Studio और JetBrains IDEs जैसे डेवलपमेंट टूल्स के अंदर ही काम करता है।

सबसे खास बात यह रही कि Firebender को सिर्फ 3 लोगों की छोटी टीम ने मिलकर बनाया था। इसके बावजूद यह टूल डेवलपर्स के बीच काफी लोकप्रिय हुआ और इसने मिलियन डॉलर की कमाई भी की। खुद अमन ने बताया कि पिछले कुछ सालों में उन्होंने एंड्रॉयड के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले कोडिंग एजेंट को बनाया और सिर्फ तीन लोगों की टीम के साथ इसे मिलियन डॉलर रेवेन्यू तक पहुंचाया।

READ MORE: Elon Musk के टेस्ट स्कोर ने IBM को भी चौंका दिया

अब xAI में नई जिम्मेदारी

15 मार्च को अमन ने सोशल मीडिया पर बताया कि वह अब xAI में शामिल हो गए हैं। यहां वह एडवांस कोडिंग AI सिस्टम पर काम करेंगे। इन सिस्टम का मकसद ऐसा AI बनाना है, जो सॉफ्टवेयर कोड लिखने की प्रक्रिया को काफी हद तक अपने आप कर सके। उनकी इस घोषणा पर एलन मस्क ने भी जवाब दिया और छोटा सा मैसेज लिखा ‘Welcome’.

READ MORE: Elon Musk ने रिजेक्ट कैंडिडेट्स से क्यों मांगी माफी?

क्यों चुना xAI

अमन का मानना है कि AI मॉडल्स की ताकत बहुत तेजी से बढ़ रही है और दुनिया एक ऐसे दौर की ओर बढ़ रही है, जहां सुपरइंटेलिजेंट AI बन सकता है। उनके अनुसार, यह मानव इतिहास की सबसे बड़ी तकनीकी चुनौतियों में से एक है और इसे हल करने के लिए बड़े संसाधनों की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि xAI में उन्हें बेहतरीन कंप्यूटिंग पावर और टैलेंट के साथ काम करने का मौका मिलेगा। बताया जा रहा है कि इस काम में SpaceX से जुड़े इंजीनियरों के साथ भी सहयोग हो सकता है, जिससे AI तकनीक का इस्तेमाल सॉफ्टवेयर से आगे दूसरी बड़ी परियोजनाओं में भी हो सकेगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

गैस बुकिंग के लिए टूट पड़े लोग, ChatGPT को पीछे छोड़ टॉप पर पहुंचा Indian Oil ऐप
Previous Story

गैस बुकिंग के लिए टूट पड़े लोग, ChatGPT को पीछे छोड़ टॉप पर पहुंचा Indian Oil ऐप

NODWIN Gaming अब प्री-IPO फंडिंग राउंड शुरू करने जा रही है।
Next Story

NODWIN Gaming की IPO प्लानिंग, बोर्ड में हुईं Arnd Benninghoff की एंट्री

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss