ईरानी हैकरों ने लाखों डिवाइस किए तबाह, छोड़ा डरावना मैसेज!

ईरानी हैकरों ने लाखों डिवाइस किए तबाह, छोड़ा डरावना मैसेज!

6 mins read
1 views
March 13, 2026

Stryker Cyberattack: अमेरिका की सबसे बड़ी मेडिकल डिवाइस कंपनियों में से एक Stryker पर 11 मार्च को एक जबरदस्त साइबर हमला हुआ। बुधवार की सुबह दुनिया भर में हजारों Stryker कर्मचारियों ने अपने लैपटॉप और स्मार्टफोन खोले तो वो पूरी तरह बंद पड़े थे। इसमें न ईमेल खुल रही थी, न कोई सॉफ्टवेयर चल रहा था और न कोई कम्युनिकेशन टूल काम कर रहा था।

अमेरिका की बड़ी मेडिकल कंपनी Stryker पर ईरान से जुड़े Handala हैकर ग्रुप ने जबरदस्त साइबर हमला किया। 56,000 कर्मचारियों के लैपटॉप और फोन पूरी तरह बेकार हो गए।

Stryker है क्या और कितनी बड़ी कंपनी है?

Stryker अमेरिका के Michigan राज्य में है। यह कंपनी आर्टिफिशियल जोड़ों से लेकर अस्पताल के बेड तक तरह-तरह के मेडिकल प्रोडक्ट बनाती है। 2025 में इसकी कमाई 25 अरब डॉलर से ज्यादा थी और बाजार में इसकी वैल्यू करीब 132 अरब डॉलर है। दुनिया के 61 देशों में इसके दफ्तर हैं और 56,000 कर्मचारी काम करते हैं।

किसने किया हमला और क्यों?

हमले की जिम्मेदारी Handala नाम के एक हैकर ग्रुप ने ली है। यह एक प्रो-फिलिस्तीनी हैकिंग ग्रुप है जिसे ईरान से जुड़ा बताया जाता है। हैकरों ने कहा कि यह हमला ईरान के Minab शहर में एक लड़कियों के स्कूल पर हुए सैन्य हमले का बदला है, जिसमें कई मौतें हुईं। Stryker को इसलिए निशाना बनाया गया है क्योंकि 2019 में कंपनी ने इजरायली कंपनी OrthoSpace खरीदी थी। इसके अलावा Stryker ने अमेरिकी रक्षा विभाग को 45 करोड़ डॉलर का मेडिकल डिवाइस कॉन्ट्रैक्ट भी दिया था।

READ MORE: Apple और Nvidia पर डेटा खतरा, Luxshare हमले से सबक

लैपटॉप पर क्या मैसेज था?

जब कर्मचारियों ने अपने लैपटॉप खोले तो स्क्रीन पर Handala ग्रुप का लोगो और एक चौंकाने वाला मैसेज था, जिसमें लिखा था कि अब हिब्रू सीखने की जरूरत नहीं, जल्द ही इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी। कर्मचारियों के फोन भी वाइप हो गए थे। जिन कर्मचारियों के पर्सनल फोन में कंपनी का वर्क प्रोफाइल था उनके फोन भी इस हमले से प्रभावित हुए।

कितना नुकसान हुआ?

Handala ने दावा किया है कि उसने 2 लाख से ज्यादा सिस्टम, सर्वर और मोबाइल डिवाइस वाइप कर दिए और 50TB डेटा चुरा लिया। 50 से ज्यादा देशों में Stryker के दफ्तर बंद करने पड़े। अमेरिका, यूरोप और एशिया सभी जगह कर्मचारी अपने सिस्टम से लॉकआउट हो गए। आयरलैंड के Cork में Stryker का सबसे बड़ा अमेरिका के बाहर का दफ्तर है, वो सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ।

READ MORE: Ransomware हमले 50% बढ़े, कमाई हुई कम

Stryker और व्हाइट हाउस ने क्या कहा?

Stryker ने माना कि Microsoft सिस्टम पर बड़ा साइबर अटैक हुआ, लेकिन कहा कि कोई रैनसमवेयर नहीं है। कंपनी ने सभी 56,000 कर्मचारियों को कहा कि कोई भी कंपनी का डिवाइस चालू मत करो और नेटवर्क से डिस्कनेक्ट रहो।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

गेमर्स के लिए खुशखबरी! ASUS ने लॉन्च किए सुपर-फास्ट OLED मॉनिटर
Previous Story

गेमर्स के लिए खुशखबरी! ASUS ने लॉन्च किए सुपर-फास्ट OLED मॉनिटर

Latest from Cybersecurity

Don't Miss