Apple और Nvidia पर डेटा खतरा, Luxshare हमले से सबक

7 mins read
342 views
January 22, 2026

RansomHub Attack: Apple के प्रोडक्ट्स की योजना अब खतरे में पड़ सकती है। चीन स्थित Luxshare पर साइबर अटैक का दावा किया गया है। एक रैंसमवेयर ग्रुप RansomHub ने कहा है कि उनके पास Apple और कई अन्य ग्लोबल टेक कंपनियों से जुड़े संवेदनशील डेटा हैं। यह खबर हाल ही में डार्क वेब फोरम्स पर सामने आई है। इस खबर ने साइबर सुरक्षा और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स की दुनिया में हलचल मचा दी है।

Apple के सप्लाई चेन में बड़ा खतरा: Luxshare में डेटा चोरी का दावा, 2019-2025 तक के गोपनीय दस्तावेज और CAD फाइलें प्रभावित।

Luxshare पर क्या हुआ?

डार्क वेब पर शेयर की गई जानकारी के अनुसार, अटैकर्स ने 15 दिसंबर 2025 को Luxshare का डेटा एन्क्रिप्ट कर दिया था। सबसे पहले इसे सुरक्षा शोधकर्ताओं ने देखा। RansomHub ने दावा किया है कि उनके पास Apple, Nvidia, LG, Geely और Tesla से जुड़े संवेदनशील फाइलें हैं। अटैकर्स ने धमकी दी है कि अगर रैंसम का भुगतान नहीं किया गया, तो ये फाइलें लीक कर दी जाएंगी। हालांकि, Luxshare ने अभी तक इस हमले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Apple के लिए क्यों महत्वपूर्ण?

बता दें कि Luxshare कोई छोटी कंपनी नहीं है। यह Apple हार्डवेयर का मुख्य असेंबलर है और सप्लाई चेन में गहरी पैठ रखता है। इसका मतलब है कि Apple के डिजाइन, दस्तावेज और आंतरिक वर्कफ्लो अक्सर इसके सिस्टम्स से गुजरते हैं।

सुरक्षा वेबसाइट ने लीक हुए डेटा का नमूना भी देखा है। इसमें Apple और Luxshare के बीच डिवाइस रिपेयर और शिपिंग प्रोजेक्ट्स से जुड़े गोपनीय दस्तावेज, टाइमलाइन, इंटरनल प्रोसेसेस और प्रोजेक्ट डिटेल्स शामिल हैं। ये फाइलें 2019 से 2025 तक की जानकारी रखती हैं। साथ ही, व्यक्तिगत जानकारी भी लीक होने की आशंका है।

READ MORE: AI के लिए साथ आए Apple और Google

चोरी हुए डेटा में क्या है?

हैकरों ने Luxshare मैनेजमेंट को मैसेज भेजा है। प्रिय लक्सशेयर मैनेजमेंट, हम काफी समय से आपका इंतजार कर रहे थे… हम आपको सलाह देते हैं कि आप अपने गोपनीय डेटा को लीक होने से बचाने के लिए हमसे संपर्क करें।

वह दावा कर रहे हैं कि उनके पास 3D CAD मॉडल्स, 2D CAD ड्रॉइंग्स, मैकेनिकल कंपोनेंट डिजाइन्स, PCB डिजाइन डेटा और Gerber फाइल्स हैं। इसके अलावा, इसमें Nvidia, LG, Geely और Tesla जैसी बड़ी कंपनियों के उत्पादन और R&D डेटा भी शामिल हैं, जो गैर-प्रकटीकरण समझौते के तहत संरक्षित है।

RansomHub कौन है?

साइबर सुरक्षा फर्म के अनुसार, RansomHub 2024 में सामने आया था। यह Knight रैंसमवेयर ग्रुप का एडवांस वर्जन माना जाता है। इसके सदस्य पहले ALPHV गैंग से जुड़े हैं। RansomHub Ransomware-as-a-Service मॉडल पर काम करता है। इसके अफिलिएट्स पहले शुल्क का भुगतान करते हैं और ग्रुप के टूल्स का इस्तेमाल कर बड़े उद्योगों पर हमले करते हैं।

READ MORE: Apple का नया क्रिएटिव सब्सक्रिप्शन भारत में लॉन्च

Luxshare क्यों महत्वपूर्ण है?

Luxshare दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में से एक है। इसका मुख्यालय China में है और इसमें 2,30,000 से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं। यह Apple जैसी ग्लोबल ब्रांड्स के लिए प्रोडक्ट असेंबल करता है। कंपनी की सालाना राजस्व रिपोर्ट लगभग 3.33 लाख करोड़ है। इस पैमाने की वजह से, Luxshare से जुड़ा कोई भी सुरक्षा मामला ग्लोबल टेक सप्लाई चेन में हलचल पैदा कर सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

Jeff Bezos की Blue Origin ने लॉन्च किया सैटेलाइट इंटरनेट

अब लैपटॉप, पीसी की जरूरत नहीं, NexPhone से काम करें कहीं भी!
Next Story

अब लैपटॉप, पीसी की जरूरत नहीं, NexPhone से काम करें कहीं भी!

Latest from Tech News

क्या बंद होगा 𝗕𝗶𝘁𝗰𝗵𝗮𝘁 ऐप? सरकार के आदेश से मचा हड़कंप

क्या बंद होगा Bitchat ऐप? सरकार के आदेश से मचा हड़कंप

Jack Dorsey के Bitchat App पर सरकार सख्त, GitHub को 3 रिपॉजिटरी हटाने का आदेश। जानें Bluetooth mesh से चलने वाले इस ऐप को लेकर क्या है मामला।  Bitchat App Blocked: क्या बिना इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क के भी लोग आपस में संदेश भेज सकते हैं? Bitchat App इसी तकनीक पर काम करता है, लेकिन अब भारत सरकार ने इसकी सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। गृह मंत्रालय के तहत आने वाले Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C) ने GitHub से Bitchat से जुड़े 3 रिपॉजिटरी हटाने या उनकी पहुंच रोकने को कहा है।  Bitchat App पर सरकार ने क्यों उठाया सवाल? I4C ने 23 जुलाई को जारी आदेश में कहा कि Bitchat Bluetooth mesh नेटवर्क के जरिए लोगों को सीधे जोड़ता है। इसके लिए मोबाइल नेटवर्क, इंटरनेट या किसी केंद्रीय सर्वर की जरूरत नहीं पड़ती।सरकार के मुताबिक, यही तकनीक कानून लागू करने वाली एजेंसियों के लिए चुनौती बन सकती है। ऐसे नेटवर्क में यूजर की पहचान और कानूनी निगरानी करना मुश्किल हो सकता है। एजेंसी ने आशंका जताई कि इसका गलत इस्तेमाल अपराध से जुड़ी गतिविधियों में हो सकता है।  I4C ने GitHub को तीन घंटे के भीतर संबंधित रिपॉजिटरी हटाने या उन तक पहुंच बंद करने का निर्देश दिया। इसके लिए Information Technology Act की Section 79(3)(b) और IT Rules, 2021 के Rule 3(1)(d) का हवाला दिया गया है।  https://x.com/jack/status/2080565084586135773?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2080565084586135773%7Ctwgr%5E34dc1ea6a763482228e9af8fa17b337f8ea5e2c9%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.news9live.com%2Ftechnology%2Ftech-news%2Fbitchat-app-blocked-india-orders-github-to-remove-jack-dorseys-offline-messaging-tool-cjp-protest-crackdown-2992739     विरोध प्रदर्शनों के बीच बढ़ी ऑफलाइन ऐप की चर्चा सरकार का यह कदम ऐसे समय आया है, जब दिल्ली में विरोध प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। मध्य दिल्ली के कुछ हिस्सों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद किए जाने के बीच ऐसे ऑफलाइन संचार प्लेटफॉर्म की चर्चा भी बढ़ी है।
आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

15 हजार रुपये से कम कीमत में Lava Virat V1 5G लॉन्च, जानिए फोन के फीचर्स, कैमरा और  बैटरी की जानकारी।  Lava Virat V1 5G: क्या 15 हजार रुपये से कम में नया 5G फोन तलाश रहे हैं? Lava आज भारतीय बाजार में अपना नया Lava Virat V1 5G लॉन्च करने जा रही है। फोन का लॉन्च दोपहर 12 बजे होगा। लॉन्च के बाद इसकी बिक्री Flipkart के जरिए शुरू होने की उम्मीद है। माइक्रोसाइट पर फोन के कई फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं।  Lava Virat V1 5G में मिलेंगे ये फीचर्स  Lava Virat V1 5G को दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। फोन में Unisoc T8200 प्रोसेसर दिया गया है। मल्टीटास्किंग के लिए इसमें 4GB RAM के साथ 4GB वर्चुअल RAM मिलेगी। स्टोरेज के लिए 64GB इंटरनल मेमोरी दी गई है। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिली है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.75 इंच HD+ स्क्रीन है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है, जिससे स्क्रॉलिंग और स्क्रीन पर कंटेंट देखना बेहतर अनुभव दे सकता है।  READ MORE: Samsung Galaxy Z

Don't Miss