Tech Mahindra Layoff: सोशल मीडिया पर एक खबर इतनी तेजी से फैली कि लोग सच मानने लगे। X पर कई पोस्ट में दावा किया गया कि Tech Mahindra AI की वजह से 30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने वाली है। कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और हर तरफ यही चर्चा होने लगी, लेकिन सोमवार को कंपनी ने आगे आकर इन सब अफवाहों की हवा निकाल दी।
Tech Mahindra ने 30,000 कर्मचारियों की छंटनी की खबरों को पूरी तरह झूठा बताया है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज में आधिकारिक फाइलिंग करके इन अफवाहों को नकारा।
कंपनी ने क्या बोला?
Tech Mahindra ने सीधे स्टॉक एक्सचेंज में जाकर लिखित में सफाई दी। कंपनी ने साफ कहा कि ऐसी कोई भी योजना हमारे दिमाग में नहीं है और यह सब बाजारी अफवाहें हैं जिन्हें हम पूरी तरह नकारते हैं। यानी कंपनी ने बिना किसी लाग-लपेट के कह दिया कि यह खबर झूठी है।
Massive layoffs at Tech Mahindra.
Around 30K employees may be shown the door which is a staggering number.
Is this the impact of AI, or the ripple effect of the Iran war?
— Abhay Mani Diwakar (@theabhayd) March 7, 2026
कितने लोग करते हैं काम?
Tech Mahindra में इस वक्त पूरी दुनिया में डेढ़ लाख से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं। कंपनी ने बताया कि पिछले कई महीनों से यह संख्या लगभग एक जैसी बनी हुई है। कोई बड़ी छंटनी नहीं हुई है और न ही ऐसी कोई सोच है।
भारतीय IT कंपनियों ने H-1B वीजा पर कम की निर्भरता
कौन है शिवनाथ ठुकराल? अब PhonePe में संभालेंगे नई जिम्मेदारी
तो फिर AI का क्या होगा?
कंपनी AI को दुश्मन नहीं बल्कि दोस्त मान रही है। Tech Mahindra ने Microsoft के साथ मिलकर एक नया Agentic AI प्लेटफॉर्म बनाया है जो टेलीकॉम और बड़े कारोबारों के लिए काम आएगा। कंपनी का इरादा AI से काम बढ़ाना है न कि लोगों को घर भेजना, जो कर्मचारी किसी प्रोजेक्ट में खाली हैं उन्हें नए काम पर लगाया जा रहा है।
