कौन है शिवनाथ ठुकराल? अब PhonePe में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

कौन है शिवनाथ ठुकराल? अब PhonePe में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

5 mins read
933 views
July 15, 2025

शिवनाथ ठुकराल अब PhonePe की नीति निर्माण और सरकारी संपर्क रणनीति की जिम्मेदारी संभालेंगे। वह रेगुलेटर्स और सरकारी अधिकारियों से कंपनी की ओर से बातचीत करेंगे।

Shivnath Thukral: PhonePe ने शिवनाथ ठुकराल को अपना नया Vice President का Public Policy and Government Affairs नियुक्त किया है। ठुकराल इससे पहले Meta India में पब्लिक पॉलिसी के प्रमुख थे और अब PhonePe के लीडरशिप टीम का हिस्सा बन गए हैं।

IPO की तैयारी के बीच ठुकराल की एंट्री

PhonePe इस समय अपने Initial Public Offering (IPO) की तैयारी में जुटी हुई है। 2025 के अप्रैल में कंपनी ने खुद को पब्लिक लिमिटेड कंपनी में बदला है और अब टॉप इन्वेस्टमेंट एडवाइजर जैसे Kotak Mahindra Capital, JP Morgan, Citi और Morgan Stanley के साथ मिलकर काम कर रही है। कंपनी का टारगेट करीब 15 बिलियन डॉलर की वैल्यूएशन पाना है।

Thukral biography

ठुकराल का रोल क्या होगा?

शिवनाथ ठुकराल अब PhonePe की नीति निर्माण और सरकारी संपर्क रणनीति की जिम्मेदारी संभालेंगे। वह रेगुलेटर्स और सरकारी अधिकारियों से कंपनी की ओर से बातचीत करेंगे और फिनटेक सेक्टर में PhonePe की सोच और लीडरशिप को और मजबूत करेंगे। कंपनी के फाउंडर्स समीर निगम और राहुल चारी ने ठुकराल का स्वागत करते हुए कहा है कि उनका एक्सपीरिंयस PhonePe के लिए बहुत यूजफुल होगा।

ठुकराल का अनुभव

शिवनाथ ठुकराल ने Meta India में करीब 7 साल से ज्यादा काम किया है। यहां वह पब्लिक पॉलिसी और रणनीतिक सलाह से जुड़े रहे। उनके एक्सपीरियंस से PhonePe को पॉलिसी लेवल पर बड़ी मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है खासतौर पर तब जब कंपनी UPI सिस्टम और डिजिटल पेमेंट से जुड़े नियमों में बदलाव को लेकर एक्टिव है।

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/apps/google-pay-launched-voice-feature-soon-see-full-details/

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/tech-news/npci-extends-market-cap-deadline-to-google-pay-and-phonepe/

UPI में PhonePe का दबदबा

PhonePe इस समय देश के UPI मार्केट में करीब 48% हिस्सेदारी के साथ सबसे आगे है, जबकि Google Pay दूसरे नंबर पर है। कंपनी का यह वर्चस्व उसे मौजूदा डिजिटल पेमेंट पॉलिसी का केंद्र बनाता है।

MDR नीति पर भी रहेगा असर

PhonePe के CEO समीर निगम पहले ही MDR (Merchant Discount Rate) को फिर से लागू करने की वकालत कर चुके हैं। ऐसे में ठुकराल की नियुक्ति इस दिशा में कंपनी की रणनीति को और मजबूती दे सकती है। ये कदम PhonePe के IPO और लॉन्ग टर्म ग्रोथ के लिए अहम साबित हो सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Apple यूजर्स FREE में डाउनलोड करें GTA III, जल्दी उठाएं फायदा
Previous Story

Apple यूजर्स FREE में डाउनलोड करें GTA III, जल्दी उठाएं फायदा

VIDEO: Elon Musk ने लॉन्च किया AI Anime गर्लफ्रेंड! मचा बवाल
Next Story

VIDEO: Elon Musk ने लॉन्च किया AI Anime गर्लफ्रेंड! मचा बवाल

Latest from Apps

Don't Miss