अब लैपटॉप, पीसी की जरूरत नहीं, NexPhone से काम करें कहीं भी!

अब लैपटॉप, पीसी की जरूरत नहीं, NexPhone से काम करें कहीं भी!

6 mins read
337 views
January 22, 2026

NexPhone India launch: Nex Phone को खास बनाता है इसका मल्टी-ओएस सपोर्ट। यह दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन बताया जा रहा है, जिसमें Android के साथ-साथ Windows और Linux भी चल सकते हैं। यानी एक ही डिवाइस पर मोबाइल OS और फुल डेस्कटॉप OS का अनुभव। यूजर जरूरत के हिसाब से तय कर सकता है कि वह फोन मोड में काम करेगा या कंप्यूटर मोड में।

लैपटॉप नहीं, बस एक फोन! NexPhone में Android, Windows और Linux का ड्युअल बूट अनुभव। अभी जानें इसकी ताकत।

मोबाइल में मिलेगा डेस्कटॉप का सुविधा

इस फोन में ड्युअल बूट सपोर्ट दिया गया है। इसका मतलब यह है कि यूजर चाहे तो इसे पूरी तरह एंड्रॉयड स्मार्टफोन की तरह इस्तेमाल करे या फिर इसे Windows PC में बदल दे। मॉनिटर, कीबोर्ड और माउस से कनेक्ट करते ही यह एक डेस्कटॉप सिस्टम जैसा व्यवहार करने लगता है। यही फीचर इसे Samsung DeX और Motorola Continuum से कई कदम आगे ले जाता है। कीमत भी करीब 50000 बताई जा रही है।

READ MORE- Chromebook हुआ और भी स्मार्ट, ChromeOS में आया Gemini AI

14 साल का सपना बनने जा रहा है हकीकत

Nex Computer के CEO Emre Kosmaz का कहना है कि Nex Phone कोई अचानक आया हुआ आइडिया नहीं है। यह पिछले 14 साल की मेहनत और सोच का नतीजा है। उनका लक्ष्य शुरू से यही था कि एक ऐसा डिवाइस बने, जो जरूरत पड़ने पर यूजर का पर्सनल कंप्यूटर बन सके। Nex Phone उसी विज़न का व्यावहारिक रूप है।

पावरफुल हार्डवेयर, दमदार डिस्प्ले और बैटरी

अक्सर ऐसे इनोवेटिव डिवाइस फीचर्स के मामले में कमजोर रह जाते हैं। लेकिन NexPhone इस सोच को गलत साबित करने का प्रयास किया है। इसमें 8-कोर क्वालकॉम snapdragon प्रोसेसर, 12GB RAM – 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। 6.58 इंच की बड़ी डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी इसे लंबे समय तक काम करने लायक बनाती है।

READ MORE-  Apple ला रहा कैमरा-माइक से लैस AI पिन!

डिजाइन, सुरक्षा औऱ मजबूत में आगे

कंपनी का दावा है कि यह फोन टेक्नोलॉजी में ही नहीं, मजबूती में भी आगे है। यह फोन IP68,69K रेटिंग के साथ आता है। जो Smartphone को पानी, धूल और कठिन परिस्थितियों में भी सुरक्षित रखता है। प्रोफेशनल्स के लिए भी भरोसेमंद है। फील्ड में काम करनेवाले के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है।

Windows on ARM: फोन में लैपटॉप जैसा अनुभव

इस डिवाइस में Windows को Windows on ARM टेक्नोलॉजी के जरिए चलाया गया है। Windows या Linux मोड में कॉलिंग संभव नहीं होगी। लेकिन कंप्यूटर से जुड़े लगभग सभी काम हो सकते हैं। जैसे, डॉक्यूमेंट एडिटिंग, कोडिंग, ब्राउज़िंग और सॉफ्टवेयर यूज़ आसानी से किए जा सकते हैं। कंपनी का दावा है कि Windows अपडेट्स भी सामान्य पीसी की तरह मिलते रहेंगे।

Nex Computer इस फोन को खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है, जिन्हें चलते-फिरते कंप्यूटर जैसा काम करना पड़ता।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Previous Story

Apple और Nvidia पर डेटा खतरा, Luxshare हमले से सबक

Gen Z अमेरिकी क्रिप्टो पर कर रहें ज्यादा भरोसा
Next Story

Gen Z अमेरिकी क्रिप्टो पर कर रहें ज्यादा भरोसा

Latest from Gadgets

आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

15 हजार रुपये से कम कीमत में Lava Virat V1 5G लॉन्च, जानिए फोन के फीचर्स, कैमरा और  बैटरी की जानकारी।  Lava Virat V1 5G: क्या 15 हजार रुपये से कम में नया 5G फोन तलाश रहे हैं? Lava आज भारतीय बाजार में अपना नया Lava Virat V1 5G लॉन्च करने जा रही है। फोन का लॉन्च दोपहर 12 बजे होगा। लॉन्च के बाद इसकी बिक्री Flipkart के जरिए शुरू होने की उम्मीद है। माइक्रोसाइट पर फोन के कई फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं।  Lava Virat V1 5G में मिलेंगे ये फीचर्स  Lava Virat V1 5G को दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। फोन में Unisoc T8200 प्रोसेसर दिया गया है। मल्टीटास्किंग के लिए इसमें 4GB RAM के साथ 4GB वर्चुअल RAM मिलेगी। स्टोरेज के लिए 64GB इंटरनल मेमोरी दी गई है। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिली है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.75 इंच HD+ स्क्रीन है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है, जिससे स्क्रॉलिंग और स्क्रीन पर कंटेंट देखना बेहतर अनुभव दे सकता है।  READ MORE: Samsung Galaxy Z

Don't Miss