Apple ला रहा कैमरा-माइक से लैस AI पिन!

6 mins read
201 views
January 22, 2026

Apple Smart Pin: Apple एक बार फिर टेक दुनिया को चौंकाने की तैयारी में है। इस बार बात iPhone या Apple Watch की नहीं, बल्कि एक बेहद छोटे AI पावर्ड वियरेबल पिन की है। रिपोर्ट के मुताबिक, Apple ऐसा AI पिन बना रहा है जो आकार में लगभग AirTag जितना होगा और जिसे कपड़ों पर लगाया जा सकेगा। अगर यह डिवाइस बाजार में आता है, तो यह Apple का पहला स्टैंडअलोन AI वियरेबल माना जाएगा। यह प्रोजेक्ट ऐसे समय में सामने आया है जब Apple, Siri को पूरी तरह नए रूप में लाने की तैयारी कर रहा है और अपने सभी प्रोडक्ट्स में AI को ज्यादा अहम बना रहा है।

Apple एक नए AI पावर्ड वियरेबल पिन पर काम कर रहा है, जो AirTag जितना छोटा होगा। कैमरा, माइक और नए Siri चैटबॉट के साथ यह डिवाइस 2027 तक आ सकता है।

AirTag जैसा छोटा, लेकिन स्मार्ट

रिपोर्ट के अनुसार, यह AI पिन एल्यूमिनियम और ग्लास से बना होगा। इसका डिजाइन पतला, फ्लैट और गोल होगा, जो दिखने में AirTag जैसा लगेगा, लेकिन थोड़ा मोटा हो सकता है। इस पिन में आगे की तरफ दो कैमरे होंगे, एक सामान्य कैमरा और दूसरा वाइड-एंगल कैमरा होगा। ये कैमरे पहनने वाले की नजर से फोटो और वीडियो कैप्चर कर सकेंगे।

कैमरा, माइक और स्पीकर से लैस

इस डिवाइस में 3 माइक्रोफोन होंगे, जो आसपास की आवाज को सुन सकेंगे। साथ ही इसमें एक इन-बिल्ट स्पीकर भी होगा, जिससे यह सीधे जवाब दे सके। एक साइड में फिजिकल बटन दिया जाएगा, जिससे यूजर इसे कंट्रोल कर सके। चार्जिंग के लिए वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा, ठीक वैसे ही जैसे Apple Watch में मिलता है। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि पिन को कपड़ों पर लगाने का तरीका क्या होगा, लेकिन डेवलपमेंट के दौरान इसमें बदलाव हो सकता है।

READ MORE: Apple को टक्कर देने के लिए लॉन्च हुआ Moto Tag, जानें फीचर्स

iPhone के बिना भी काम करने की संभावना

कैमरा, माइक्रोफोन और स्पीकर को देखकर माना जा रहा है कि यह AI पिन अपने आप काम कर सकता है, यानी इसे हर समय iPhone से जोड़ने की जरूरत नहीं होगी। अभी यह तय नहीं है कि Apple इसे अलग प्रोडक्ट के तौर पर बेचेगा या भविष्य में आने वाले स्मार्ट ग्लास जैसे डिवाइस के साथ जोड़ेगा। अगर यह लॉन्च होता है, तो इसमें Apple का नया Siri चैटबॉट चल सकता है, जिसे iOS 27 और macOS 27 के साथ पेश किया जाना है। यह नया Siri पहले से ज्यादा समझदार और बातचीत करने जैसा होगा।

READ MORE: Amazon की ड्रोन सर्विस का कमाल, आसमान से आएगा iPhone

AI वियरेबल्स का मुश्किल रास्ता

AI वियरेबल्स का बाजार अभी आसान नहीं है। Humane का AI Pin फ्लॉप हो चुका है। वहीं, OpenAI, Apple के पुराने डिजाइनर Jony Ive के साथ एक नए AI डिवाइस पर काम कर रहा है, लेकिन उसकी जानकारी सीमित है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

भूटान
Previous Story

भूटान 2026 में बनाएगा अपना खुद का Sei ब्लॉकचेन नोड

Next Story

Bluesky से टक्कर लेने उतरा X, ‘Starterpacks’ फीचर की एंट्री

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss