AI की एंट्री से जल प्रदूषण पर वार, रोबोट बने पर्यावरण रक्षक

9 mins read
259 views
January 5, 2026

Water Cleaning Robot: तकनीक अब केवल इंसानों की सुख- सुविधा का माध्यम नहीं रह गया है। यह तो प्रकृति की रक्षा में भी सक्रिय भूमिका निभाने लगी है। जिस दौर में नदियां, तालाब और झीलें प्रदूषण से जूझ रही हैं, उसी समय Robotics एक नया समाधान लेकर सामने आई है। यानी अब नदियों और तालाबों की सफाई के लिए सिर्फ इंसानों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। Artificial Intelligence से लैस रोबोट इस जिम्मेदारी को संभालने के लिए तैयार हैं। साउथ कोरिया की कंपनी Ecopeace द्वारा विकसित ऑटोनॉमस रोबोट जल प्रदूषण से निपटने की दिशा में एक नई और प्रभावी तकनीकी पहल मानी जा रही है।

अब नदियों, तालाबों की साफ-सफाई के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं, नदियों और तालाबों की सफाई के लिए रोबोट मैदान में उतर चुके हैं, जानिए कैसे काम करती है यह तकनीक।

आनेवाले दिनों में रोबोट बनेगा सफाईकर्मी

अब तक Robot को मनोरंजन, किचन और इंडस्ट्रियल कामों के लिए जानी जाती थी लेकिन अब रोबोट इससे एक कदम से बढ़ते हुए अब रोबोट पर्यावरण संरक्षण में उतर चुके हैं। Ecopeace का यह इनोवेशन बताता है कि आने वाले समय में रोबोट हमारी नदियों और तालाबों के सफाईकर्मी बन सकते हैं।

पानी में उतरते ही शुरू कर देता है काम

इन रोबोट्स को Ecobot नाम दिया गया है। यह पूरी तरह ऑटोनॉमस हैं। इन्हें बार-बार इंसानी निर्देशों की जरूरत नहीं होती। पानी में उतारते ही ये लगातार सफाई शुरू कर देते हैं। इनका मुख्य काम पानी में जमी काई, चिकनाई और तैरती गंदगी को हटाना है, जिससे जल की गुणवत्ता सुधर सके।

READ MORE: WhatsApp Web डिसाइड करेगा आपकी चैट टाइमिंग

माइक्रोफिल्टर से सफाई की राह आसान

रिपोर्ट के मुताबिक Ecobot में स्टेनलेस स्टील से बने खास माइक्रोफिल्टर लगाए गए हैं, जो बेहद बारीक गंदगी को भी छान लेते हैं। सबसे खास बात यह है कि सफाई करते-करते जब रोबोट खुद गंदे हो जाते हैं, तो वे अपने फिल्टर और सतह को खुद साफ कर लेते हैं। इससे लंबे समय तक बिना रुके काम करना संभव हो पाता है।

काई क्यों है सबसे बड़ा खतरा?

पानी में फैलने वाली काई देखने में भले ही सामान्य लगे, लेकिन यही water pollution की बड़ी वजह बनती है। काई ऑक्सीजन को कम कर देती है। जिससे मछलियों और दूसरे जलीय जीवों का जीवन संकट में पड़ जाता है। Ecopeace के रोबोट खास तौर पर इसी समस्या पर फोकस करते हैं, क्योंकि पारंपरिक तरीके काई को पूरी तरह हटाने में असफल साबित हो रहे हैं।

जहां एआई बनता है फैसले का दिमाग

इन रोबोट्स की असली ताकत है इनमें लगा Artificial Intelligence सिस्टम। सेंसर पानी की गंदगी, तापमान और काई के स्तर से जुड़ा डेटा इकट्ठा करते हैं। यह डेटा AI सिस्टम तक पहुंचता है, जो तय करता है कि सफाई किस हिस्से में, कितनी मात्रा में और किस तरह किया जाए।

READ MORE: अब इंसान हमेशा रहेंगे जवान, जानें कैसे

फिलहाल सिंगापुर और यूएई इस्तेमाल

Ecobot को सबसे पहले सिंगापुर और यूएई में इस्तेमाल किया जाना है। जहां जल संरक्षण पहले से ही प्राथमिकता में शामिल है। उम्मीद की जा रही है कि इन देशों में सफलता मिलने के बाद दुनिया के अन्य हिस्सों में भी जल प्रदूषण से निपटने के लिए ऐसे रोबोट अपनाए जाएंगे। भारत में भी गंगा- सहित कई नदियों की सफाई में कारगर सिद्ध हो सकता है।

भविष्य में नदियों का निगरानी करेगा रोबोट

यह तकनीक भविष्य में मौजूदा मैनुअल वाटर क्लीनिंग सिस्टम, केमिकल ट्रीटमेंट और सीमित मशीनों की जगह ले सकती है, जो बड़े जल स्रोतों में प्रभावी साबित नहीं हो पाते। और सबसे बड़ी बात यह तकनीक न केवल पानी बचाएगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन का आधार भी सुरक्षित रखेगी।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Samsung की AI मास्टरप्लान: 80 करोड़ डिवाइसों से Apple-OpenAI को सीधी चुनौती
Previous Story

Samsung की AI मास्टरप्लान: 80 करोड़ डिवाइसों से Apple-OpenAI को सीधी चुनौती

भारत में बने iPhone ने 50 बिलियन डॉलर एक्सपोर्ट का छुआ आंकड़ा
Next Story

भारत में बने iPhone ने 50 बिलियन डॉलर एक्सपोर्ट का छुआ आंकड़ा

Latest from News

microsoft confirms windows shell exploitation cve 2026 32202

माइक्रोसॉफ्ट ने माना, हैकर्स कर रहे हैं आपके सिस्टम में सेंधमारी!

Windows Shell Vulnerability: माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी हालिया एडवाइजरी में बड़ा बदलाव करते हुए माना है कि CVE-2026-32202 नामक सुरक्षा खामी का एक्टिव एक्सप्लॉइटेशन हो

Don't Miss