gemini

Google Gemini कब बनेगा एंड्रॉइड का नया असिस्टेंट?

7 mins read
305 views
December 23, 2025

Gemini Android Update: Google ने यह साफ कर दिया है कि ज्यादातर एंड्रॉइड फोन में Google असिस्टेंट को Gemini से बदलने की योजना फिलहाल टाल दी गई है। पहले यह बदलाव इस साल के आखिर तक होने की उम्मीद थी, लेकिन अब कंपनी का कहना है कि यूजर्स को बिना किसी परेशानी के नया अनुभव देने के लिए उसे थोड़ा और समय चाहिए।

Google ने ज्यादातर एंड्रॉइड फोन में Google असिस्टेंट को Gemini से बदलने की योजना टाल दी है। अब कंपनी 2026 में सीमलेस अपग्रेड पर काम कर रही है।

Google ने क्यों बदली टाइमलाइन

Google ने कहा था कि वह 2025 के अंत तक ज्यादातर मोबाइल डिवाइस पर Google असिस्टेंट की जगह Gemini AI को अपग्रेड कर देगा। हालांकि, अपने सपोर्ट पेज पर किए गए अपडेट में Google ने बताया है कि वह इस ट्रांजिशन को सीमलेस बनाने के लिए टाइमलाइन में बदलाव कर रहा है। कंपनी के मुताबिक, उसका लक्ष्य है कि यूजर्स को फीचर्स, कमांड्स और डेली यूज में किसी तरह की दिक्कत न हो जैसी चीजें शामिल हैं। इसी वजह से यह बदलाव अब धीरे-धीरे किया जाएगा।

2026 में Gemini बनेगा मुख्य असिस्टेंट

Google ने यह भी बताया है कि वह 2026 में असिस्टेंट यूजर्स को Gemini पर अपग्रेड करने के लिए काम कर रहा है। हालांकि, अभी कंपनी ने कोई पक्की तारीख की घोषित नहीं की है। Gemini के लॉन्च के बाद से ही यह माना जा रहा था कि Google असिस्टेंट को कई प्लेटफॉर्म्स से हटाया जाएगा। पिछले कुछ महीनों में Gemini ने असिस्टेंट के कई अहम फीचर्स अपने अंदर शामिल कर लिए हैं, जैसे स्मार्ट डिवाइस कंट्रोल और वॉयस कमांड से जुड़े काम।

धीरे-धीरे गायब होगा Google असिस्टेंट

Google के अनुसार, कई डिवाइस पहले ही Google असिस्टेंट से Gemini पर अपग्रेड हो चुके हैं। आने वाले महीनों में और ज्यादा यूजर्स को इस नए AI असिस्टेंट पर शिफ्ट किया जाएगा। कंपनी ने साफ कहा है कि 2026 तक Google असिस्टेंट ज्यादातर मोबाइल डिवाइस पर उपलब्ध नहीं रहेगा। इसके अलावा, भविष्य में इसे ऐप स्टोर से डाउनलोड करने का विकल्प भी नहीं दिया जाएगा।

READ MORE: Google Pay का पहला क्रेडिट कार्ड लॉन्च, बदल जाएगा पेमेंट का तरीका

किन-किन डिवाइस पर आएगा जेमिनी

Google सिर्फ स्मार्टफोन तक सीमित नहीं रहना चाहता। कंपनी टैबलेट, कार, हेडफोन, स्मार्टवॉच और अन्य कनेक्टेड डिवाइस के लिए भी Gemini को तैयार कर रही है। इसके साथ ही, Gemini पर आधारित अनुभव स्मार्ट स्पीकर, स्मार्ट डिस्प्ले और टीवी जैसे होम डिवाइस पर भी मिलेगा। उम्मीद है कि 2026 तक यह इकोसिस्टम पूरी तरह तैयार हो जाएगा।

READ MORE: भारत में ही क्यों Free मिल रहा OpenAI, Google और Perplexity?

Google असिस्टेंट की शुरुआत और Gemini की ताकत

Google असिस्टेंट को 2016 में हैंड्स फ्री वॉयस असिस्टेंस के लिए लॉन्च किया गया था और यह सालों तक एंड्रॉइड यूजर्स का भरोसेमंद साथी रहा है। वहीं, Google ने 2024 में एंड्रॉइड स्मार्टफोन के लिए Gemini इंटीग्रेशन की घोषणा की थी। फिलहाल, Gemini ऐप 200 से ज्यादा देशों में उपलब्ध है और 40 से ज्यादा भाषाओं को सपोर्ट करता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

instagram
Previous Story

Instagram Algorithm TikTok और YouTube से कैसे अलग है?

Next Story

2026 का चुनाव नहीं लड़ेंगी सिंथिया लुमिस, जानें क्यों?

Latest from Phones

Vivo फोन हुए महंगे, क्या अभी खरीदना सही फैसला?

Vivo Mobile New Price: Vivo का स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है। कंपनी ने भारत में अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ा दी हैं। यह बदलाव धीरे–धीरे लागू हो रहा है और इसका असर अब बाजार में साफ दिखने लगा है।  स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर! Vivo के कई फोन अब महंगे हो गए हैं। यहां देखें नई कीमतें और जानें क्यों बढ़ रहे हैं मोबाइल के दाम।  क्यों बढ़ रही हैं कीमतें?  आजकल सिर्फ Vivo ही नहीं, बल्कि कई मोबाइल कंपनियां अपने फोन के दाम बढ़ा रही हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह जरूरी पार्ट्स की महंगाई है। मोबाइल बनाने में इस्तेमाल होने वाले चिपसेट, डिस्प्ले और बैटरी अब पहले से ज्यादा महंगे हो गए हैं। इसके अलावा, ग्लोबल सप्लाई चेन भी पूरी तरह स्थिर नहीं है। प्रोडक्शन और डिलीवरी में लागत बढ़ रही है। ऐसे में कंपनियां अपने खर्च को संभालने के लिए कीमतें बढ़ा रही हैं। अच्छी बात यह है कि कुछ समय तक बाजार में पुराने स्टॉक पुराने दामों पर मिल सकते हैं, लेकिन नए आने वाले फोन महंगे होंगे।  READ MORE: Vivo के इस कैमरा बेस्ड मॉडल के सामने DSLR भी है फेल!  किन Vivo फोन्स के दाम बढ़े?  कंपनी के कई पॉपुलर स्मार्टफोन्स की कीमतों में बदलाव हुआ है।   Vivo T5x (6GB + 128GB) अब 22,999 में मिल रहा है, जबकि पहले इसकी कीमत 18,999 थी। यानी 4,000 का सीधा बढ़ोतरी।  Vivo V70 Elite 5G (8GB + 256GB) की कीमत अब 55,999 हो गई है, जो पहले 51,999 थी।  Vivo

Don't Miss