Nokia का बड़ा फैसला, अमेरिका में 4 अरब डॉलर का निवेश

6 mins read
1K views
November 24, 2025

Nokia US investment: Nokia ने अमेरिका में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करने का बड़ा ऐलान किया है। कंपनी आने वाले कुछ सालों में 4 अरब डॉलर का निवेश करेगी। यह पैसा खास तौर पर नई नेटवर्क तकनीक, AI बेस्ड सेवाओं और आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग को बेहतर बनाने पर खर्च किया जाएगा। दुनिया भर में तेज, सुरक्षित और एनर्जी-किफायती नेटवर्क की मांग बढ़ रही है और Nokia इसी दिशा में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहता है।

Nokia ने अमेरिका में 4 अरब डॉलर निवेश का ऐलान किया है। यह रकम AI, नेटवर्क तकनीक और मैन्युफैक्चरिंग को मजबूत बनाने में इस्तेमाल होगी।

ट्रंप प्रशासन की ओर से बड़ा सहयोग

यह पूरा निवेश प्लान ट्रंप प्रशासन के समर्थन के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। इससे पहले Nokia ने 2.3 अरब डॉलर का निवेश Infinera Corporation को खरीदने के बाद किया था। Infinera ने पहले ही CHIPS Act के तहत 456 मिलियन डॉलर की मदद से अमेरिका में दो नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने की योजना की थी। अब Nokia का नया निवेश इस पूरी विस्तार योजना को और तेज गति देगा।

4 अरब डॉलर में से 3.5 अरब R&D पर खर्च होंगे

Nokia ने साफ कहा है कि इस निवेश में से 3.5 अरब डॉलर सिर्फ रिसर्च और डेवलपमेंट पर खर्च किए जाएंगे। R&D का फोकस इन क्षेत्रों पर होगा अगली पीढ़ी के नेटवर्क सिस्टम, AI-आधारित ऑटोमेशन, क्वांटम-सेफ सिक्योरिटी, सेमीकंडक्टर डिजाइन और टेस्टिंग और नई तकनीकी सामग्री शामिल है। दुनिया में AI इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर तेज रेस चल रही है। Nokia मानता है कि यह कदम उसे भविष्य की टेक्नोलॉजी में आगे रखेगा।

READ MORE: AI की हर बात पर अंधविश्वास… Google CEO की चेतावनी

500 मिलियन डॉलर मैन्युफैक्चरिंग पर

500 मिलियन डॉलर का उपयोग अमेरिका में Nokia की मैन्युफैक्चरिंग और R&D सुविधाओं को अपग्रेड करने में होगा। इसमें Texas, न्यू जर्सी और पेंसिल्वेनिया जैसी जगहों के केंद्र शामिल हैं। यहां मोबाइल नेटवर्क, ब्रॉडबैंड, IP और ऑप्टिकल सिस्टम के लिए उपकरणों का स्थानीय उत्पादन बढ़ाया जाएगा। कंपनी इन सुविधाओं में रक्षा संचार से जुड़े उपकरण भी बनाएगी।

Nokia Bell Labs की महत्वपूर्ण भूमिका

Nokia ने यह भी बताया कि न्यू जर्सी स्थित उसका प्रसिद्ध रिसर्च सेंटर Nokia Bell Labs इस योजना का अहम हिस्सा रहेगा। Bell Labs दूरसंचार तकनीक के इतिहास में बड़ा नाम रहा है और Nokia का कहना है कि नया निवेश अमेरिका में इनोवेशन को और मजबूत करेगा।

READ MORE: अब AI ऐप करवाएगा मृत प्रियजन से बात, जानिए कैसे…

Nokia के CEO जस्टिन हॉटर्ड ने कहा है कि हमारा उद्देश्य अमेरिका में सुरक्षित और AI बेस्ड आधारित कनेक्टिविटी को नई ऊंचाई पर ले जाना है, ताकि आने वाले सालों में नेटवर्क तकनीक का भविष्य मजबूत बन सके।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

अगर आपके पास भी हैं ये 2 खूबियां तो… Instagram CEO का खुलासा
Previous Story

अगर आपके पास भी हैं ये 2 खूबियां तो… Instagram CEO का खुलासा

Next Story

अब X बताएगा प्रोफाइल का हर राज़, जानिए नए फीचर्स की ताकत

Latest from Tech News

Don't Miss